Vinesh Phogat Julana: विनेश फोगाट की सीट जुलाना का चुनावी इतिहास, कांग्रेस-BJP में से किसकी टेंशन बढ़ाने वाला?
Vinesh Phogat julana Haryana: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में जुलाना हॉट सीटों में से एक बन गई है। कांग्रेस ने जुलाना से पहलवान विनेश फोगाट को टिकट दिया है। भाजपा ने अभी उम्मीदवार घोषित नहीं किया। जुलाना विनेश फागोट के ससुराल वाली सीट है।
रेसलिंग से राजनीति में आईं विनेश फोगाट ने पहलवान बजरंग पूनिया के साथ 6 सितंबर 2024 को दिल्ली में कांग्रेस ज्वाइन की थी। कांग्रेस से हाथ मिलाने के 7 घंटे बाद ही रात को जारी हरियाणा चुनाव 2024 को लेकर पहली सूची में विनेश फोगाट को जुलाना से टिकट मिल गया था।
यह भी पढ़ें- Vinesh Phogat Net Worth: कितनी संपत्ति की मालकिन हैं विनेश फोगाट? कार कलेक्शन जानकर रह जाएंगे दंग

हरियाणा के चरखी दादरी जिले के गांव बलाली में 25 अगस्त 1994 को जन्मी विनेश फोगाट ने 13 दिसंबर 2018 को पहलवान सोमवीर राठी से शादी की थी। सोमवीर राठी सोनीपत के रहने वाले हैं। विनेश फोगाट के 'सियासी दंगल' वाली सीट जुलाना जींद जिले में आता है, मगर यह सोनीपत लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है। जुलाना में कुल मतदाता 1 लाख 73 हजार 645 हैं।
यह भी पढ़ें- Vinesh Phogat Family Background: विनेश फोगाट के परिवार में कौन-कौन? क्या बन पाएंगी जुलाना विधायक?

जुलाना विधानसभा सीट इतिहास
हरियाणा की जुलाना विधानसभा सीट पर साल 1967 से लेकर 2019 तक हुए विधानसभा चुनावों में कांग्रेस-भाजपा समेत अन्य किसी भी एक पार्टी का दबदबा नहीं रहा। भारतीय जनता पार्टी से तो एक भी विधायक नहीं बना।
जुलाना में कांग्रेस: जुलाना को पहला विधायक कांग्रेस ने ही दिया था। 1967 में कांग्रेस के दल सिंह ने जीत दर्ज की थी। इसके अलावा कांग्रेस के टिकट पर साल 1972 में फतेह सिंह, साल 2000 और 2005 में शेरसिंह विधायक चुने गए हैं।
यह भी पढ़ें- Vinesh Phogat vs Brij Bhushan Singh: पूर्व WFI चीफ बृजभूषण सिंह ने विनेश के चुनाव पर कर दी ये 'भविष्यवाणी'

जुलाना में इनेला: इंडियन नेशनल लोकदल ने साल 2009 और 2014 के चुनाव में जुलाना सीट पर जीत दर्ज की है। दोनों ही बार परमींदर सिंह विधायक बने।
जुलाना में जेजेपी: दुष्यंत चौटाल की जननायक जनता पार्टी भी जुलाना सीट पर जीत का स्वाद चख चुकी है। जुलाना विधानसभा चुनाव 2019 में जेजेपी के अमरजीत ढांढा जीते हैं। जेजेपी ने इस बार भी टिकट दिया है।
जुलाना में जनता पार्टी: साल 1991और 1977 में जुलाना की सीट पर जनता पार्टी प्रत्याशी जीते। पहले जिले सिंह और बाद में सूरज भान।
जुलाना में लोकदल: जुलाना सीट पर साल 1982 और 1987 में लोकदल के कुलबीर सिंह विधायक निर्वाचित हूए।
जुलाना में अन्य पार्टी: साल 1996 में हरियाणा विकास पार्टी के सत्य नारायण लाठर, साल 1968 में स्वतंत्र पार्टी से नरैन सिंह और साल 1970 के उपचुनाव में एनसीएन के दल सिंह जीते।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications