Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Vinesh Phogat Net Worth: जुलाना की MLA बनीं विनेश फोगाट कितनी सम्‍पत्ति की मालकिन? 6015 वोटों से जीतीं

Vinesh Phogat MLA Haryana: रेसलिंग से राजनीति में आईं विनेश फोगाट हरियाणा के जुलाना से कांग्रेस विधायक बन गई हैं। विनेश फोगाट ने 65080 वोट किए और भाजपा के योगेश कुमार बैरागी को 6015 मतों से हरा दिया। विधानसभा चुनाव से पहले 6 सितंबर 2024 को विनेश फोगाट ने दिल्‍ली में कांग्रेस का हाथ थामा था।

पेरिस ओलंपिक के फाइनल में महज 100 ग्राम वजह ज्‍यादा होने की वजह से विनेश फोगाट पदक से चूकीं। ये अयोग्‍य घोषित कर दी गई थीं। रेसलिंग से राजनीति में आई विनेश फोगाट करोड़ों की मालकिन हैं।

यह भी पढ़ें- Vinesh Phogat Family Details: विनेश फोगाट के परिवार में कौन-कौन? कांग्रेस कौनसी सीट से दे रही टिकट?

Vinesh Phogat net worth Income properties

पेरिस ओलंपिक 2024 के बाद तो विनेश फोगाट की ब्रांड वैल्‍यू में जबरदस्‍त इजाफा हुआ है। विनेश के हाथ में 15 नामी ब्रांड्स के ऐड आए हैं।

Recommended Video

    'यह हर महिला की लड़ाईजो संघर्ष चुनती है', जुलाना से जीत के बाद भावुक हुई विनेश फोगाट

    विनेश फोगाट की कुल संपत्ति (Vinesh Phogat net worth Income)

    The Economic Times की रिपोर्ट के अनुसार विनेश फोगाट 36.5 करोड़ रुपए की मालिकन हैं। विनेश फोगाटा इंस्‍टाग्राम पर भी एक्टिव हैं। इन्‍हें 1.1 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। विनेश एक इंस्‍टाग्राम पोस्‍ट या रील के 2 से 3 लाख रुपए चार्ज करती हैं।

    पहलवान से कांग्रेस नेता बनीं विनेश फोगाट को कारों का भी काफी शौक है। विनेश के पास टोयोटा फॉर्च्यूनर, टोयोटा इनोवा और मर्सिडीज-बेंज जीएलई शामिल है, मर्सिडीज-बेंज जीएलई जैसी कार हैं, जिनकी कीमत 1.8 करोड़ है।

    पेरिस ओलंपिक 2024 के बाद फोगाट की एंडोर्समेंट फीस 25 लाख से बढ़कर 1 करोड़ रुपये हो चुकी है। विनेश फोगाट ने ओलंपिक की शुरुआत से पहले NIKE स्पोर्ट्सवियर और Country Delight डेयरी का विज्ञापन किया था।

    विनेश फोगाट खेल कोटे से भारतीय रेलवे में ओएसडी स्पोर्ट्स पद पर तैनात थी। कांग्रेस ज्‍वाइन करने से पहले विनेश ने सरकारी नौकरी छोड़ दी। वहीं,विनेश को युवा मामले और खेल मंत्रालय से मासिक भत्‍ते के रूप में करीब 6 लाख रुपए मिलते हैं।

    विनेश फोगाट का जीवन परिचय

    हरियाणा के चरखी दादरी जिले के गांव बलाली राजपाल फोगाट व प्रेम लता फोगाट के घर में 25 अग्‍स्‍त 1994 को जन्‍मी विनेश फोगाट ने बचपन में ही पिता को खो दिया था।

    साल 2018 के कॉमनवेल्‍थ गेम्‍स और एशियाई खेलों में स्‍वर्ण पदक जीतने वाली विनेश फोगाट को साल 2020 में मेजर ध्‍यानचंद खेल से नवाजा गया था। विनेश फोगाट को साल 2016 में अर्जुन पुरस्‍कार व साल 2018 में पद्म श्री पुरस्कार मिला।

    विनेश फोगाट के भाई का नाम हरविंदर फोगाट है। बहन प्रियंका फोगाट है। मशहूर रेसलर बबीता कुमारी, रितु फोगाट व गीता फोगाट विनेश की चचेरी बहनें हैं।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+