Who is Shyam Singh Rana: कौन हैं श्याम सिंह राणा, जो हरियाणा सरकार में राजपूत समाज से इकलौते कैबिनेट मंत्री
Shyam Singh Rana Cabinet Minister Haryana: हरियाणा में नायब सिंह सैनी सरकार के दूसरे कार्यकाल में 13 विधायकों को मंत्री बनाया गया है, जिनमें मुख्यमंत्री के अलावा 11 कैबिनेट मंत्री और 2 राज्यमंत्री हैं। हरियाणा में लगातार तीसरी बार बनाई गई भाजपा सरकार में मंत्रियों के जरिए जातीय समीकरण को अच्छे से साधा गया है। राजपूत समाज से इकलौते श्याम सिंह राणा कैबिनेट मंत्री बने हैं। किस जाति से कितने मंत्री बने? यहां क्लिक करके पढ़ें

नायब सैनी सरकार 2024 में कैबिनेट मंत्री बनने वाले श्याम सिंह राणा ने रादौर सीट पर इस साल 13 हजार 132 वोटों से जीत दर्ज की है। साल 2014 में भी जीते थे। तब भाजपा के मनोहर लाल की सरकार में संसदीय सचिव की भूमिका भी निभाई। साल 2019 में इनको टिकट नहीं दिया। साल 2020 में किसान बिल की वजह से भाजपा छोड़कर चले गए। इनेलो में रहे। फिर घर वापसी की।
यह भी पढ़ें- Who is Arvind Sharma: कौन हैं अरविंद शर्मा, जिनको 'राहुल गांधी की जलेबी' ने हरियाणा में बनाया कैबिनेट मंत्री!

यह भी पढ़ें- Who is Gaurav Gautam: कौन हैं MLA गौरव गौतम, जो नायब सिंह सैनी सरकार हरियाणा में Youngest Minister बने
हरियाणा में बीजेपी का अहम राजपूत चेहरा श्याम सिंह राणा को राजनीति का अच्छा खास अनुभव है। राजपूत समाज के अलावा अन्य समाज में भी इनकी अच्छी पकड़ है। हरियाणा में कैबिनेट मंत्री बने श्याम सिंह राणा की उम्र 76 साल है। साल 1973 में कुरुक्षेत्र विवि से बीए की डिग्री लेने वाले श्याम सिंह बीजेपी के जिलाध्यक्ष व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भी रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Who is Vipul Goel: मैं विपुल गोयल शपथ लेता हूं... कभी टिकट कटा तो भी नहीं छोड़ा साथ, अब Haryana Minister

यह भी पढ़ें- Who is Arti Singh Rao: शूटिंग छोड़ सियासी दंगल में आईं आरती सिंह राव, अंग्रेजी में शपथ लेने वालीं दूसरी मंत्री
हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में 48 सीटें जीतकर लगातार तीसरी बार सत्ता में लौटी भाजपा सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 17 अक्टूबर 2024 की दोपहर को चंडीगढ़ से सटे पंचकूला के सेक्टर पांच स्थित दशहरा मैदान में हुआ, जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी समेत भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, नितिन गडकरी और राजनाथ सिंह के अलावा कई राज्यों के CM व डिप्टी CM ने भी शिकरत की।
यह भी पढ़ें- Who is Mahipal Dhanda: मैं महिपाल ढांडा शपथ लेता हूं..., हरियाणा भाजपा सरकार 2024 में बने मंत्री
हरियाणा में कौन-कौन बना मंत्री?
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के अलावा कैबिनेट मंत्री बनने वालों में अनिल विज विधायक अंबाला कैंट, कृष्ण लाल पंवार विधायक इसराना, राव नरबीर सिंह विधायक बादशाहपुर, महिपाल ढांडा विधायक पानीपत ग्रामीण, विपुल गोयल विधायक फरीदाबाद, अरविंद शर्मा विधायक गोहाना, श्याम सिंह राणा विधायक रादौर, रणबीर सिंह गंगवा विधायक बरवाला, कृष्ण बेदी विधायक शाहाबाद, श्रुति चौधरी विधायक तोशाम, आरती सिंह राव विधायक अटेली शामिल हैं। राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) वालों में राजेश नागर विधायक तिगांव और पलवल विधायक गौरव गौतम शामिल हैं।
यह भी पढ़ें- Who is Mahipal Dhanda: मैं महिपाल ढांडा शपथ लेता हूं..., हरियाणा भाजपा सरकार 2024 में बने मंत्री












Click it and Unblock the Notifications