Who is Arvind Sharma: कौन हैं अरविंद शर्मा, जिनको 'राहुल गांधी की जलेबी' ने हरियाणा में बनाया कैबिनेट मंत्री!
Arvind Sharma Haryana Minister: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में 'राहुल गांधी की जलेबी' ऐसी वायरल हुई कि उसने अप्रत्यक्ष रूप से डॉ. अरविंद शर्मा को कैबिनेट मंत्री की कुर्सी तक पहुंचा दिया। आज 17 अक्टूबर 2024 की दोपहर को अरविंद शर्मा ने हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ से सटे पंचकूला में मंत्री पद की शपथ ली।
हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में 48 सीटें जीतकर भाजपा ने साल 2014 व 2019 के बाद लगातार तीसरी बार सरकार बनाई है। नायब सिंह सैनी दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हैं। पंचकूला सेक्टर 5 स्थित दशहरा मैदान में गुरुवार दोपहर को मुख्यमंत्री नायब सैनी के साथ ही डॉ. अरविंद शर्मा समेत 13 विधायकों को मंत्री मनाया गया है।
यह भी पढ़ें- Haryana: सीएम नायब सैनी कैबिनेट में 14 मंत्रियों के जरिए भाजपा ने साधा जातीय और क्षेत्रीय समीकरण

यह भी पढ़ें- Who is Gaurav Gautam: कौन हैं MLA गौरव गौतम, जो नायब सिंह सैनी सरकार हरियाणा में Youngest Minister बने
कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा का जीवन परिचय
अरविंद कुमार शर्मा जन्म 25 नवंबर 1962 को हुआ। ये जाने-माने डेंटल सर्जन रहे और बाद में राजनीति में आ गए। तीन सीटों से चार बार सांसद रहे। साल 1996 में सोनीपत से निर्दलीय सांसद बने। साल 2004 और 2009 कांग्रेस की टिकट पर करनाल से लोकसभा चुनाव जीते। फिर भाजपा ज्वाइन करके साल 2019 में रोहतक लोकसभा सीट पर कांग्रेस के दीपेंद्र हुड्डा को हराया।
यह भी पढ़ें- Who is Vipul Goel: मैं विपुल गोयल शपथ लेता हूं... कभी टिकट कटा तो भी नहीं छोड़ा साथ, अब Haryana Minister

यह भी पढ़ें- Who is Arti Singh Rao: शूटिंग छोड़ सियासी दंगल में आईं आरती सिंह राव, अंग्रेजी में शपथ लेने वालीं दूसरी मंत्री
हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में भाजपा ने डॉ. अरविंद कुमार शर्मा को सोनीपत जिले की गोहाना सीट से टिकट दिया। अरविंद शर्मा ने कुल 57,055 वोट हासिल किए। कांग्रेस के जगबीर सिंह मलिक को 46,626 वोट मिले। 10,429 वोट से अरविंद शर्मा ने जीत दर्ज की। गोहाना सीट पर ही चर्चित निर्दलीय हर्ष छिकारा को हार का मुंह देखना पड़ा।

राहुल गांधी वाली जलेबी से क्या संबंध?
गोहाना के शिव चौक में बीएसएनएल टेलीफोन एक्सजेंच के पास अग्रवाल मिष्ठान भंडार है, जहां देसी घी में जलेबी बनाई जाती हैं। ये मातूराम की जलेबी के नाम से फेमस हैं। गोहाना विधानसभा चुनाव 2024 में राहुल गांधी गोहाना में चुनावी रैली को सम्बोधित करने आए तो कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी को मातूराम की जलेबी खिलाई।
यह भी पढ़ें- Shruti Choudhry Minister: हरियााणा के तोशाम में भाई को हराकर श्रुति चाैधरी बनीं मंत्री, अंग्रेजी में ली शपथ
जलेबी खाने के बाद राहुल गांधी ने भरे मंच से ही मातूराम की जलेबियों की जमकर तारीफ की। यहां तक अपनी बहन प्रियंका गांधी के लिए भी ये जलेबी ले गए। राहुल गांधी की वजह से ये जलेबी खूब वायरल हुई। भाजपा वालों ने राहुल गांधी को जलेबी के नाम पर खूब ट्रोल भी किया।
राहुल गांधी की जलेबी वायरल होने के बाद नतीजा यह रहा है कि गोहाना का चुनावी माहौल भाजपा उम्मीदवार डॉ. अरविंद कुमार शर्मा के पक्ष में होता चला गया और अरविंद शर्मा पहले गोहाना से विधायक बने और अब हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री।
हरियाणा सरकार 2024 के मंत्रियों के नाम
1. नायब सिंह सैनी, लाडवा
मुख्यमंत्री
2. अनिल विज, अंबाला कैंट
कैबिनेट मंत्री
3. कृष्ण लाल पंवार, इसराना
कैबिनेट मंत्री
4. राव नरबीर सिंह, बादशाहपुर
कैबिनेट मंत्री
5. महिपाल ढांडा, पानीपत ग्रामीण
कैबिनेट मंत्री
6. विपुल गोयल, फरीदाबाद
कैबिनेट मंत्री
7. अरविंद शर्मा, गोहाना
कैबिनेट मंत्री
8. श्याम सिंह राणा, रादौर
कैबिनेट मंत्री
9. रणबीर सिंह गंगवा, बरवाला
कैबिनेट मंत्री
10. कृष्ण बेदी, शाहाबाद
कैबिनेट मंत्री
11. श्रुति चौधरी, तोशाम
कैबिनेट मंत्री
12. आरती सिंह राव, अटेली
कैबिनेट मंत्री
13. राजेश नागर, तिगांव
राज्य मंत्री (स्वंतत्र प्रभार)
14. गौरव गौतम, पलवल
राज्य मंत्री (स्वंतत्र प्रभार)












Click it and Unblock the Notifications