Haryana: सीएम नायब सैनी कैबिनेट में 14 मंत्रियों के जरिए भाजपा ने साधा जातीय और क्षेत्रीय समीकरण
Haryana Nayab Singh Saini new Cabinet: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में प्रचंड जीत हासिल कर भारतीय जनता पार्टी ने राज्य में लगातार तीसरी बार सरकार बनाकर हैट्रिक लगा दी है। नायब सिंह सैनी लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते हुए सत्ता की बांगडोर संभाल ली है।
पंचकुला के दशहरा ग्राउंड में संपन्न हुए भव्य शपथ समारोह में नायब सैनी के साथ उनकी कैबिनेट में मंत्री के तौर पर शामिल होने वाले 14 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली।

नायब सिंह सैनी के प्रतिनिधित्व वाली हरियाणा की नई सरकार की कैबिनेट जिन 14 विधायकों को शामिल किया गया है वो अलग-अलग समुदाय से ताल्लुक रखते हैं। भाजपा ने कैबिनेट में इन चेहरों को शामिल करके हरियाणा चुनाव की तरह इसमें भी भाजपा ने जातीय और क्षेत्रीय समीकरण को साधा है। भाजपा ने महिलाओं और युवा चेहरों के अलावा राज्य की 36 बिरादरियों को साधते हुए संतुलन बनाने की कोशिश की है।
नायब सैनी की कैबिनेट के 14 मंत्री कौन हैं?
नायब सिंह सैनी के मंत्रीमंडल में शामिल होने वाले नेताओं में अनिल विज, राव नरबीर, कृष्ण लाल पंवार, विपुल गोयल, महिलापा ढांडा, अरविंद सिंह, रणबीर गंगवा, कृष्ण बेदी, श्याम सिंह राणा, आरती राव, श्रुति सिंह, राजेश नागर और गौरव गौतम हैं। जिन्हें आज राज्यपाल ने मंत्री पद की शपथ दिलवाई है।
14 मंत्रियों को साधी 26 बिरादरी
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी समेत पांच ओबीसी नेताओं को हरियाणा की नई सरकार की कैबिनेट में जगह मिली है। जिसमें दो यादव, एक सैनी, एक प्रजापति और गुर्जर बिरादरी से आते हैं। इसके अलावा जाट समुदाय से दो, ब्राह्मण समाज से दो, पंजाबी समाज से एक, वैश्य समाज से एक और दो राजपूत समाज के नेताओं को मंत्री बनाया गया है। इसके अलावा दो महिलाओं और युवा चेहरों को मंत्री बना कर समाज के हर वर्ग को सााधा है।
ओबीसी समुदाय को मिली ज्यादा अहमियत
बता दें हरियाणा में 35 से 40 फीसदी के बीच ओबीसी वोटर हैं। इसलिए ओबीसी समुदाय से आने वाले सैनी को जहां सीएम की कुर्सी दोबारा सौपी गई वहीं पांच ओबीसी नेताओं को मंत्री बनाया है। जिनमें नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री रणबीर गंगवा को मंत्री, यादव समुदाय से राव नरवीर सिंह और आरती राव यादव को मंत्री, गुर्जर समाज से राजेश नागर को मंत्री बनाया गया है।
- ब्राह्मण समाज से अरविंद शर्मा और गौरव गौतम को मंत्री बनाया है।
- पंजाबी समुदाय से अनिल विज को मंत्री बनाया गया है।
- वैश्य समाज से विपुल गोयल को मंत्री बनाया गया।
- राजपूत समाज से श्याम सिंह राणा को मंत्री बनाया गया।
- दलित समाज से कृष्ण लाल पंवार और कृष्ण बेदी को मंत्री बनाया गया जिसमें पंवार जाटव समुदाय से हैं और कृष्णा बेदी वाल्मिकी समुदाय से ताल्लुक रखती हैं।
- जाट समुदाय से महिपाल ढांडा और श्रुति चौधरी को मंत्री बनाया गया है।
हरियाणा सरकार 2024 के मंत्रियों के नाम
1. नायब सिंह सैनी, लाडवा
मुख्यमंत्री
2. अनिल विज, अंबाला कैंट
कैबिनेट मंत्री
3. कृष्ण लाल पंवार, इसराना
कैबिनेट मंत्री
4. राव नरबीर सिंह, बादशाहपुर
कैबिनेट मंत्री
5. महिपाल ढांडा, पानीपत ग्रामीण
कैबिनेट मंत्री
6. विपुल गोयल, फरीदाबाद
कैबिनेट मंत्री
7. अरविंद शर्मा, गोहाना
कैबिनेट मंत्री
8. श्याम सिंह राणा, रादौर
कैबिनेट मंत्री
9. रणबीर सिंह गंगवा, बरवाला
कैबिनेट मंत्री
10. कृष्ण बेदी, शाहाबाद
कैबिनेट मंत्री
11. श्रुति चौधरी, तोशाम
कैबिनेट मंत्री
12. आरती सिंह राव, अटेली
कैबिनेट मंत्री
13. राजेश नागर, तिगांव
राज्य मंत्री (स्वंतत्र प्रभार)
14. गौरव गौतम, पलवल
राज्य मंत्री (स्वंतत्र प्रभार)












Click it and Unblock the Notifications