फटे होंठों से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय
आम तौर पर ऐसा माना जाता है कि होंठ फटने की समस्या सर्दियों में होती है लेकिन ये सच नहीं है। होंठ कभी भी फट सकते हैं। इस मौसम में भी आप देख रहे होंगे कि होंठ खूब फटते हैं। होंठों के फटने के लिए पर्यावरण के साथ ही खुद की आदतें भी जिम्मेदार होती हैं। फटे होठों के मुख्य कारणों में से एक पर्याप्त पानी नहीं पीना और खुद को हाइड्रेटेड नहीं रखना है। साथ ही ऐसे कई घरेलू उपचार हैं जो आपको फटे होंठों से राहत दिला सकते हैं। आप इन उपायों का इस्तेमाल करके अपने होंठों को खूबसूरत बना सकते हैं।

ऐसे करें दिन की शुरुआत
सुबह उठने के साथ ही अपने होंठ की देखभाल शुरू कर दें। धीरे से अपने होठों की मृत त्वचा कोशिकाओं को साफ करें। ये मृत त्वचा आपको होंठ पर बाम को नई त्वचा तक पहुंचने और मॉइस्चराइजिंग करने से रोक सकता है। आप शहद के साथ चीनी या समुद्री नमक जैसे अवयवों के साथ अपना खुद का लिप स्क्रब बना सकते हैं।
नारियल का तेल
नारियल का तेल एक प्राकृतिक मॉइस्चराइज़र है। इनमें फैटी एसिड होते हैं जो आपके होंठों को हाइड्रेट और कंडीशन करके नरम और कोमल बनाते हैं। नारियल तेल की 1-2 बूंदें दिन में दो या तीन बार अपने होंठों पर लगाएं।
शहद और वैसलीन
वैसलीन या पेट्रोलियम जेली का त्वचा को मुलायम रखने के साथ ही इसे पोषण भी देती है। यह त्वचा को सूखने से रोकती है। वैसलीन और शहद दोनों को मिलाकर फटे होंठो के लिए बेहतर पोषण तैयार होता है। इस मिश्रण को होंठों पर लगाकर 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें और इसे रुई से पोंछ लें। इसे आप रोजाना एक बार लगा सकते हैं।

ग्रीन टी बैग्स
ग्रीन टी फटे होंठों को तो ठीक नहीं करती है लेकिन यह सूखेपन के कारण होने वाली जलन से राहत दे सकती है। ग्रीन टी बैग को कुछ मिनट के लिए गर्म पानी में डुबोकर रखें और इसे अपने होंठों पर लगाएं। आप इसे थोड़ी देर के लिए होठों पर छोड़ सकते हैं।
खीरे का रस
गर्मियों के दौरान खीरा आपका सबसे अच्छी दोस्त हो सकता है। खीरा आपके सूखे और रूखे होंठों का इलाज करने के लिए एक उत्कृष्ट हाइड्रेटिंग एजेंट है। खीरे के रस को एक या दो मिनट के लिए अपने होठों पर धीरे से रगड़ें और 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें। दिन में एक या दो बार इसे करें।

होंठों को फटने से बचाने के उपाय
हाइड्रेट करें- चूंकि डीहाइट्रेशन के चलते होंठ शुष्क, परतदार और फट जाते हैं। इसलिए पूरे दिन पानी और प्राकृतिक फलों के रस का सेवन करके खुद को हाइड्रेटेड रखें।
होंठों को चाटें नहीं- आपको लगता है कि होंठों को चाटने से यह नम बने रहते हैं लेकिन आपके होंठ लार के संपर्क में आने के बाद और सूखते हैं।
होंठ पर लगाए जाने वाले कई उत्पादों में ऐसे रसायन होते हैं जो आपके होंठों को सूखा सकते हैं। ऐसे उत्पाद चुनें जिनमें खुशबू, रंग या अल्कोहल न हो।
-
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Petrol Diesel Price: आपके शहर में कितना सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल? ₹10 की कटौती के बाद ये रही नई रेट लिस्ट -
Iran Vs America War: कब खत्म होगा अमेरिका ईरान युद्ध, ट्रंप के विदेश मंत्री ने बता दी तारीख -
Israel-Iran War: होर्मुज के बाद अब लाल सागर बंद करने की तैयारी, ईरान के खतरनाक प्लान लीक, भारत पर क्या असर? -
Delhi Power Cut: विकेंड पर दिल्ली के आधे हिस्से में 'ब्लैकआउट', शनिवार को इन पॉश इलाकों में नहीं आएगी बिजली -
PM Kisan Yojana: 31 मार्च से पहले कर लें यह काम, वरना अटक जाएगी पीएम किसान की अगली किस्त -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के गिरे भाव, निवेशकों का चढ़ा पारा, जाने मुंबई में कहां पहुंचा रेट? -
LPG Price Today: 1 अप्रैल से बढ़ने वाले हैं सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta March 28: आज के मैच का टॉस कौन जीता- RCB vs SRH -
Aaj Ke Match Ka Toss Kitne Baje Hoga 28 March: आज के मैच का टॉस कितने बजे होगा- RCB vs SRH












Click it and Unblock the Notifications