Anurag Dobhal Wife: 'आईलवयू रितिका', कौन हैं यूट्यूबर की पत्नी? क्यों लगा मेंटल टार्चर का आरोप?
Bigg Boss 17 fame YouTuber Anurag Dobhal Hindi: यूट्यूबर अनुराग डोबाल की कार का एक्सीडेंट हो गया है सड़क दुर्घटना में वो बुरी तरह घायल हो गए हैं। अनुराग डोबाल के दोस्त ने अस्पताल से वीडियो शेयर करके यूट्यूबर का हेल्थ अपडेट दिया है, उन्होंने बताया कि 'अनुराग की कंडीशन ठीक नहीं है वो काफी डिप्रेशन में हैं लेकिन अफसोस ये है कि फैमिली का एक भी सदस्य देखने नहीं पहुंचा है, उसकी हिप्स की हड्डियां टूट गई हैं और वो इस वक्त ICU में हैं।'

आपको बता दें कि 'बिग बॉस 17' फेम यूट्यूबर अनुराग डोभाल ने हाल ही में एक वीडियो शेयर करके कहा था कि हो सकता है ये उनका अंतिम वीडियो हो सकता है और उसके बाद अनुराग का एक्सीडेंट हो गया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर इस बात का हल्ला मच गया है कि उसने सुसाइड का प्रयास किया है, हालांकि इस बारे में वनइंडिया कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।
मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप
दरअसल यूके07 राइडर के नाम से मशहूर यूट्यूबर अनुराग डोभाल ने अपने वीडियो में अपने मां-बाप और भाई पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। अनुराग ने कहा था कि 'उन्हें इंटरकास्ट मैरिज की सजा भुगतनी पड़ी है और इसी के चलते अब वो अपनी जिंदगी खत्म करना चाहते हैं। वीडियो में अनुराग डोभाल बहुत रो रहे हैं और उन्हें देखकर लग रहा है कि वो कई दिनों से सोए नहीं हैं।'
उन्होंने कहा कि 'घर की आंतरिक कलह के बीच उनकी पत्नी रितिका ने उन्हें छोड़ दिया है।' बता दें कि बुधवार 4 मार्च को अनुराग ने डोभाल ने अपने यूट्यूब चैनल पर दो घंटे से अधिक समय का एक वीडियो अपलोड किया, जिसमें वे बुरी तरह रोते हुए दिखाई दिए थे। '
कौन हैं Anurag Dobhal की पत्नी रितिका?
इस वीडियो के सामने आने के बाद से हर कोई अनुराग की पत्नी के बारे में सर्च करने लगा है, आपको बता दें कि अनुराग की वाइफ का नाम रितिका चौहान है, जिनसे उन्होंने 30 अप्रैल 2025 को 5 साल की लंबी डेटिंग के बाद शादी की थी। रितिका चौहान भी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। दोनों ने देहरादून में शादी की और सितंबर में अपनी पहली प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी।
रितिका ने इतना बड़ा फैसला क्यों लिया?,अनुराग ने पूछा?
अनुराग के अनुसार पारिवारिक कलह से बचने के लिए वह रितिका के साथ देहरादून शिफ्ट हो गए थे लेकिन एक दिन अचानक से रितिका ने उनका घर छोड़ दिया और अपने माता-पिता के पास चली गईं। अनुराग ने दावा किया कि उन्हें आज तक यह नहीं पता चला कि रितिका ने उन्हें अकेला क्यों छोड़ दिया?'
मुझे आज तक केवल 'टॉर्चर' मिला है: Anurag Dobhal
उन्होंने वीडियो में बताया कि 'जब वो केवल 14 साल के थे जब उन्हें ब्रेन ट्यूमर का पता चला था। उस मुश्किल दौर में भी उन्होंने पढ़ाई के साथ-साथ अपना करियर बनाने के लिए कड़ी मेहनत की और घर की आर्थिक स्थिति को सही करने में अहम रोल निभाया लेकिन उसके बदले उन्हें आज तक केवल 'टॉर्चर' मिला है लेकिन वो अब लड़ते-लड़ते थक चुके हैं। उन्होंने कहा कि दूसरो के सामने मेरे मम्मी-पापा 'सपोर्टिव'बनने की कोशिश करते हैं लेकिन असल कहानी बिल्कुल उलट है।'

'माता-पिता मेरी अंतरजातीय शदी के खिलाफ थे'
उनका आरोप है कि 'माता-पिता मेरी अंतरजातीय शदी के खिलाफ थे। अनुराग ने बताया कि रितिका उनकी फैन थीं और तीन साल से टेक्स्ट कर रही थीं, जिसके बाद उन्होंने डेटिंग शुरू की और एक दिन हमने शादी करने का फैसला किया।उनके माता-पिता इस शादी के लिए राजी नहीं थे। डोभाल ने खुलासा किया कि उनकी शादी में उनके माता-पिता मौजूद नहीं थे और उन्होंने सारी तैयारियां खुद की थीं। घरवालों ने मुझे हमेशा रिश्तेदारो के सामने नीचा दिखाया और कहा कि तुमने हमारा सुख छीना तो हम भी तुम्हें चैन से रहने नहीं देंगे।'
पूरी फैमिली ने मेरी संपत्ति पर कब्जा कर लिया: Anurag Dobhal
'मेरे भाई ने मुझे घर, संपत्ति, परिवार से बेदखल कर दिया है, जबकि वो सब बनाने में मेरा अहम रोल रहा है। मेरी पूरी फैमिली ने मेरी संपत्ति पर कब्जा कर लिया है। मेरी पत्नी रितिका भी दूसरों के बहकावे में आकर मुझे छोड़कर चली गईं लेकिन मैं उसे बहुत प्यार करता हूं, रितिका I Love You, मैं अपने बच्चों से भी बहुत प्रेम करता हूं। मैं बस अपने बच्चे से ये कहना चाहता हूं कि मेरे जाने के बाद, श्रेया, मम्मी, पापा बहुत सी चीजें कहेंगे और झूठ बोलेंगे, लेकिन मैं गलत नहीं था। रितिका, कई लोग तुम्हें इन्फ्लुएंस करेंगे और झूठ बोलेंगे, लेकिन मैंने हमेशा तुमसे प्यार किया और सब तुम्हारे लिए किया।'

'काश तुम मुझ पर भरोसा करती, I Love You'
अपनी पत्नी से भावनात्मक अपील करते हुए अनुराग ने कहा, 'काश तुम मुझ पर भरोसा करती। काश तुम किसी और पर भरोसा न करती। काश तुम मेरे साथ खड़ी होती। तुम्हें कई ऐसे लोगों ने मैनिपुलेट किया जो सच में किसी के प्रति लॉयल नहीं थे, मेरे जाने के बाद कम से कम मेरे और मेरे बच्चे के लिए स्टैंड तो लो और सच बोलो। मैं कभी भी आपको गलत साबित नहीं करना चाहता था, लेकिन मेरे जाने के बाद प्लीज़ खड़े हो जाओ और हमारी इज्जत के लिए लड़ो।'
अनुराग को लेकर डरे हुए हैं फैंस
अनुराग का इस वीडियो ने इंटरनेट पर आग लगा दी है। उनके फैंस और साथी यूट्यूबर्स उनकी सुरक्षा को लेकर काफी डरे हुए हैं और अनुराग के बारे में जानने की कोशिश कर रहे हैं।
कौन हैं YouTuber Anurag Dobhal?
अनुराग डोभाल मशहूर YouTuber हैं जो कि UK 07 राइडर के नाम से मशहूर हैं। वह भारत में नंबर 1 मोटो व्लॉगर हैं । अपनी कड़ी मेहनत से, उन्होंने खुद को एक सफल सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के तौर पर स्थापित किया। YouTube के अलावा, Instagram पर भी उनके 2.5 मिलियन से ज़्यादा फॉलोअर्स हैं। अनुराग डोभाल का जन्म 18 सितंबर 1997 को देहरादून, उत्तराखंड में हुआ था। उनके पिता जगदंबा प्रसाद डोभाल कॉलेज में पढ़ाते थे, अनुराग का एक भाई और एक बहन भी है।
-
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान












Click it and Unblock the Notifications