इन 5 जिंगल में अपनी आवाज से KK ने डाली थी जान, देखकर बचपन की यादें हो जाएंगी ताजा
बॉलीवुड में अपने करियर की बुलंदियों को छूने से पहले केके ने एड जिंगल्स में अपनी आवाज दी थी। 90 के दशक के बच्चे केके की आवाज वाले इन एड्स को कभी नहीं भूल सकते।
मुंबई, 3 जून: केके ने अपने खूबसूरत और भावपूर्ण संगीत से लोगों के दिलों को छुआ। दुर्भाग्य से, केके 53 वर्ष की आयु में दुनिया को अलविदा कह गए। केके के गाने 'तड़प तड़प के', 'आंखों में तेरी', 'सच कह रहा है दीवाना' और भी कई गाने फैंस के दिलों में हमेशा रहेंगे। केके भले ही हमारे बीच नहीं रहे, लेकिन उनके गाने हमेशा लोगों के दिलों में सालों साल जिंदा रहेंगे। बता दें कि बॉलीवुड में सिंगिंग से पहले केके हजारों एड जिंगल्स में अपनी आवाज दे चुके हैं, जिन्हें देखकर ऐसा लगता है मानो केके ने अपनी आवाज से इन एड्स में जान सी डाल दी हो।
Recommended Video
नेरोलैक पेंट्स
‘जब घर की रौनक बढ़ानी हो' एक ऐसा जिंगल है, जो इतना अट्रैक्टिव लगता था कि एक बार सुनने के बाद अपने आप दिमाग में लूप में बजने लगता है। इसे फेमस सिंगर केके ने अपनी आवाज दी थी। इतने सालों बाद आज भी इस जिंगल को लोग बखूबी पहचानते हैं।
जस्ट मोहब्बत
केके ने एक सीरीज़ के टाइटल ट्रैक, 'जस्ट मोहब्बत' को अपनी आवाज़ दी, जो 90 के दशक में प्रसारित हुआ था। दर्शक उनकी आवाज से रूबरू हो गए और इस जिंगल पर थिरकने लगे। उनकी ऊर्जावान और मस्ती से भरी आवाज ने दर्शकों को काफी प्रभावित किया।
हीरो होंडा
केके ने हीरो होंडा के मशहूर विज्ञापन को भी अपनी आवाज दी थी। इस 'देश की धड़कन' जिंगल से साफ है कि केके की आवाज भगवान की देन है। इसे 90 के दशक का सबसे आइकॉनिक जिंगल माना जाता था।
पेप्सी
पेप्सी लगभग हर साल अलग-अलग एड जारी करता है लेकिन शाहरुख खान, शाहिद कपूर और रानी मुखर्जी के साथ केके की आवाज में ये एड सालों से लोगों का पसंदीदा रहा है। केके की आवाज ने विज्ञापन को यादगार बना दिया।












Click it and Unblock the Notifications