Gujarat News: गुजरात विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी! बजट सत्र से ठीक पहले मचा हड़कंप
गुजरात विधानसभा परिसर को बुधवार सुबह बम से उड़ाने की धमकी मिली है। ये धमकी उस समय मिली जब बजट सत्र के दौरान कार्यवाही शुरू होने ही वाली थी। अधिकारियों के मुताबिक, ईमेल के जरिए भेजे गए इस धमकी भरे संदेश में दावा किया गया कि विधानसभा परिसर में बम लगाया गया है।
इसके बाद सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट हो गईं और सभी स्टाफ व विधायकों (MLAs) को एहतियातन परिसर खाली करने के निर्देश दिए गए। डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस पियूष वांदा (Piyush Vanda) ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।













Click it and Unblock the Notifications