गौतम गंभीर का बड़ा कबूलनामा? रोहित-कोहली के रिटायरमेंट पर किया सबसे बड़ा खुलासा
Gautam Gambhir: भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने विराट कोहली और रोहित शर्मा के साथ अपने रिश्तों को लेकर एक ऐसा बयान दिया है, जिसने क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी है। गंभीर ने संकेत दिए हैं कि शायद वह इन दो दिग्गजों के साथ अपने तालमेल को उस तरह से नहीं संभाल पाए, जैसा उन्हें करना चाहिए था।
गौरतलब है कि गंभीर के कोचिंग कार्यकाल के पहले ही सीजन में, बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भारत की करारी हार के बाद विराट और रोहित ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया था।

'इंसान हूं, मुझसे भी गलती हो सकती है'
कोलकाता में आयोजित 'रेवस्पोर्ट्ज कॉन्क्लेव' के दौरान जब गंभीर से विराट और रोहित के साथ उनके कथित खराब रिश्तों पर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने बड़ी बेबाकी से जवाब दिया। हालांकि उन्होंने सीधे कुछ नहीं कहा।
हेड कोच ने कहा "मैं भी एक इंसान हूँ और मुझे भी गलतियां करने की अनुमति होनी चाहिए। पिछले 18 महीनों में निश्चित रूप से मुझसे गलतियां हुई होंगी और मैं इससे पीछे नहीं हटता। मेरा हमेशा से मानना रहा है कि अगर सही नीयत के साथ गलत फैसला लिया जाए, तो वह स्वीकार्य है। लेकिन ड्रेसिंग रूम में गलत नीयत के साथ लिया गया गलत फैसला कभी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।"
🚨 BREAKING & EXCLUSIVE 🚨
"I am human, I am allowed to make mistakes": Gautam Gambhir opens up on dressing room relationships.
He also shares his views on Rohit Sharma-Virat Kohli@AgeasFederal #GautamGambhir #Trailblazers4 pic.twitter.com/alsJdNHvm4
— RevSportz Global (@RevSportzGlobal) March 16, 2026
ईमानदारी ही सबसे बड़ी ताकत
गंभीर ने आगे साफ किया कि उनके लिए ड्रेसिंग रूम का भरोसा सबसे ऊपर है। उन्होंने कहा कि जब तक वह अपने खिलाड़ियों की आंखों में आंखें डालकर बात कर पा रहे हैं और ड्रेसिंग रूम के प्रति ईमानदार हैं, तब तक उन्हें लगता है कि वह अपना काम ठीक से कर रहे हैं।
गौरतलब है कि रोहित शर्मा और विराट कोहली के रिटायरमेंट को लोगों ने ठीक नहीं माना। दोनों के संन्यास के बाद टीम इंडिया इंग्लैंड गई थी। घरेलू सीरीज में साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा था।












Click it and Unblock the Notifications