असम विधानसभा चुनाव के लिए AAP का बड़ा दांव! दूसरी लिस्ट में 6 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान
Assam Assembly Election: असम विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। इसी बीच आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपनी दूसरी उम्मीदवार लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें कुल 6 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम घोषित किए गए हैं। पार्टी ने बरहमपुर से रानू माई टेरोंपी, डिफू से बिरेश डिफोसा को मैदान में उतारा है।
इसके अलावा पार्टी ने जोरहाट से प्रणब प्रियंग्शु दत्ता, नॉर्थ करीमगंज से सायनुल हक, पलाशबाड़ी से एल्विन बरुआह और दिसपुर से बल्लव पात्रा को मैदान में उतारा है। इस लिस्ट के साथ AAP ने असम में अपनी चुनावी रणनीति को और तेज करने का संकेत दिया है, जहां पार्टी नई जमीन तलाशने और क्षेत्रीय राजनीति में अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश कर रही है।













Click it and Unblock the Notifications