Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Bengal Election: BJP की 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, सुवेंदु अधिकारी 2 सीटों से, कौन-कहां से लड़ रहा चुनाव

West Bengal Assembly Election 2026 BJP 144 candidates List: भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए 144 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में सबसे ज्यादा चर्चा नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी को लेकर है। पार्टी ने उन्हें सिर्फ नंदीग्राम ही नहीं, बल्कि भवानीपुर सीट से भी चुनावी मैदान में उतारने का फैसला किया है।

भवानीपुर वही सीट है जहां से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चुनाव लड़ती रही हैं और फिलहाल इसी क्षेत्र से विधायक भी हैं। ऐसे में सुवेंदु अधिकारी को यहां से उतारना बीजेपी की एक बड़ी राजनीतिक रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है।

West Bengal Assembly Election 2026 BJP 144 candidates List

दिलचस्प बात यह है कि कभी ममता बनर्जी के बेहद करीबी माने जाने वाले सुवेंदु अधिकारी अब उनके सबसे बड़े राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों में गिने जाते हैं। बीजेपी का यह फैसला आने वाले चुनाव में दोनों नेताओं के बीच एक और हाई-प्रोफाइल मुकाबले की जमीन तैयार करता नजर आ रहा है।

Opinion Poll: असम में BJP लगा पाएगी हैट्रिक? कौन बनेगा CM? कांग्रेस को कितनी सीटें? आ गया पहना ओपिनियन पोल
Opinion Poll: असम में BJP लगा पाएगी हैट्रिक? कौन बनेगा CM? कांग्रेस को कितनी सीटें? आ गया पहना ओपिनियन पोल

कौन कहां से लड़ रहा चुनाव?

भाजपा ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष को खड़गपुर सदर सीट से उम्मीदवार बनाया है। बीजेपी की तेजतर्रार महिला नेता अग्निमित्रा पॉल को आसनसोल दक्षिण से टिकट दिया गया है। वहीं पूर्व राज्यसभा सांसद स्वपन दासगुप्ता को राशबेहारी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने का जिम्मा सौंपा गया है।

इसके अलावा पार्टी ने कालीगंज सीट से बापन घोष, डायमंड हार्बर से दीपक कुमार हलदर और आसनसोल उत्तर से कृष्णेंदु मुखर्जी को उम्मीदवार बनाया है। हासन सीट से निखिल बनर्जी को मैदान में उतारा गया है, जबकि कूचबिहार उत्तर से सुकुमार रॉय को टिकट मिला है।

उत्तर बंगाल की अहम सीट सिलीगुड़ी से शंकर घोष को बीजेपी ने अपना उम्मीदवार घोषित किया है। पार्टी की इस सूची को देखते हुए साफ है कि वह अलग-अलग क्षेत्रों में मजबूत चेहरों के सहारे चुनावी मुकाबले को धार देने की कोशिश कर रही है।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 - उम्मीदवार की पूरी लिस्ट

क्र. विधानसभा का नंबर एवं नाम उम्मीदवार का नाम
1 3 कूचबिहार उत्तर (अजा) श्री सुकुमार राय
2 5 सीतलकुची (अजा) श्रीमती सावित्री बर्मन
3 7 दिनहाटा श्री अजय राय
4 9 तुफानगंज श्रीमती मालती रावा राय
5 10 कुमारग्राम (अजजा) श्री मनोज कुमार उरांव
6 11 कालचिनी (अजजा) श्री विशाल लामा
7 12 अलीपुरद्वार श्री परितोष दास
8 13 फालाकाटा (अजा) श्री दीपक बर्मन
9 19 डाबग्राम-फुलबाड़ी श्रीमती शिखा चटर्जी
10 21 नागराकाटा (अजजा) श्री पूना भेंगरा
11 25 माटीगाड़ा-नक्सलबाड़ी (अजा) श्री आनंदमय बर्मन
12 26 सिलीगुड़ी डॉ. शंकर घोष
13 27 फांसीदेवा (अजजा) श्री दुर्गा मुर्मू
14 30 गोलपोखर श्री सरजीत बिस्वास
15 31 चाकुलिया श्री मनोज जैन
16 32 करंडिघी एड. बिराज बिस्वास
17 34 कालियागंज (अजा) श्री उत्पल महाराज
18 35 रायगंज श्री कौशिक चौधरी
19 37 कुशमंडी (अजा) श्री तापस चंद्र राय
20 38 कुमारगंज श्री सुवेंदु सरकार
21 39 बालुरघाट श्री बिद्युत राय
22 40 तपन (अजजा) श्री बुधराई टुडू
23 41 गंगारामपुर (अजा) श्री सत्येंद्र नाथ राय
24 42 हरिरामपुर श्री देबब्रत मजूमदार
25 43 हबीबपुर (अजजा) श्री जोयेल मुर्मू
26 44 गाजोल (अजा) श्री चिन्मय देव बर्मन
27 45 चांचल श्री रतन दास
28 47 मालतीपुर श्री आशीष दास
29 48 रतुआ श्री अभिषेक सिंघानिया
30 49 मानिकचक श्री गौर चंद्र मंडल
31 50 मालदा (अजा) श्री गोपाल चंद्र साहा
32 52 मोथाबाड़ी श्री निबारन घोष
33 53 सुजापुर श्री अभिराज चौधरी
34 57 सूती श्री महाबीर घोष
35 59 रघुनाथगंज श्री सुरजीत पोद्दार
36 61 लालगोला श्री अमर कुमार दास
37 62 भगवांगोला श्री भास्कर सरकार
38 64 मुर्शिदाबाद श्री गौरी शंकर घोष
39 70 रेजिनगर श्री बापन घोष
40 71 बेलडांगा श्री भरत कुमार झावर
41 72 बहारामपुर श्री सुब्रत मैत्रा
42 73 हरिहरपाड़ा श्री तनमय बिस्वास
43 74 नवदा श्री राणा मंडल
44 75 डोमकल श्री नंद दुलाल पाल
45 76 जलंगी श्री नबा कुमार सरकार
46 77 करीमपुर श्री समरेंद्रनाथ घोष
47 79 पलाशीपाड़ा श्रीमती अनिमा दत्ता
48 80 कालिगंज श्री बापन घोष
49 87 राणाघाट उत्तर पश्चिम श्री पार्थसारथी चटर्जी
50 89 राणाघाट उत्तर पूर्व (अजा) श्री असीम बिस्वास
51 91 चकदाहा श्री बंकिम चंद्र घोष
52 93 हरिनघाटा (अजा) श्री असीम कुमार सरकार
53 99 बदुरिया श्री सुकृति सरकार
54 102 अमडांगा श्री अरिंदम डे
55 104 नैहाटी श्री सुमित्रो चटर्जी
56 105 भाटपाड़ा श्री पवन कुमार सिंह
57 113 बारानगर श्री सजल घोष
58 120 देगंगा श्री तरुण कांती घोष
59 125 बसीरहाट उत्तर श्री नारायण चंद्र मंडल
60 128 बसंती (अजा) श्री विकास सरदार
61 129 कुलतली (अजा) सुश्री माधबी महलदर
62 130 पाथरप्रतिमा श्री असित कुमार हलदर
63 131 काकद्वीप श्री दीपांकर जना
64 134 रायदीघी श्री पलाश राणा
65 139 कैनिंग पूर्व श्री असीम सपुई
66 143 डायमंड हार्बर श्री दीपक कुमार हलदर
67 146 बिष्णुपुर (अजा) श्री अग्निस्वर नस्कर
68 156 बज बज डॉ. तरुण कुमार अदक
69 157 मेटियाब्रुज श्री वीर बहादुर सिंह
70 159 भवानीपुर श्री सुवेंदु अधिकारी
71 160 रासबिहारी श्री स्वपन दास गुप्ता
72 170 हावड़ा उत्तर श्री उमेश राय
73 172 शिवपुर श्री रुद्रनील घोष
74 178 उलूबेरिया दक्षिण स्वामी मंगलानंद पुरी महाराज
75 181 अमता श्री अमित सामंता
76 184 डोमजूर श्री गोबिंदा हाजरा
77 193 सप्तग्राम श्री स्वराज घोष
78 198 तारकेश्वर श्री संतु पान
79 199 पुरसुराह श्री बिमान घोष
80 200 आरामबाग (अजा) श्री हेमंत बाग
81 201 गोघाट (अजा) श्री प्रशांत दिघार
82 202 खानाकुल श्री सुशांत घोष
83 204 पंसकुरा पूर्व श्री सुब्रत मैती

Opinion Poll: असम में BJP लगा पाएगी हैट्रिक? कौन बनेगा CM? कांग्रेस को कितनी सीटें? आ गया पहना ओपिनियन पोल

पश्चिम बंगाल में पिछले विधानसभा चुनाव में क्या नतीजे थे?

294 सीटों वाली पश्चिम बंगाल विधानसभा में बहुमत के लिए 148 सीटों की जरूरत होती है। फिलहाल राज्य में तृणमूल कांग्रेस की सरकार है और उसके पास 223 विधायक हैं।

2021 के चुनाव में टीएमसी ने 213 सीटें जीतकर लगातार तीसरी बार सत्ता हासिल की थी, जबकि बीजेपी को 77 सीटें मिली थीं। इस बार का चुनाव इसलिए भी खास माना जा रहा है क्योंकि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चौथी बार सरकार बनाने की कोशिश में हैं, जबकि बीजेपी पहली बार बंगाल की सत्ता पर कब्जा जमाने के लक्ष्य के साथ मैदान में उतरी है।

राज्य में हुमायूं कबीर के टीएमसी से अलग होकर नई पार्टी बनाने से कुछ इलाकों में नया राजनीतिक समीकरण बनने की भी चर्चा है। ऐसे में इस बार का बंगाल चुनाव बेहद दिलचस्प और कड़ा मुकाबला माना जा रहा है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+