एलपीजी गैस की कालाबाजारी को लेकर बड़ा एक्शन, क्यूआरटी ने ऋषिकेश में दुकान से बरामद किए कमर्शियल सिलेंडर
LPG gas black marketing देहरादून में एलपीजी गैस की कालाबाजारी रोकने और होम डिलिविरी को 100 प्रतिशत सुनिश्चित करवाने के क्यूआरटी टीम गठित की गई है। क्यूआरटी टीम ने क्षेत्रवार गैस एजेंसियों के निरीक्षण करते हुए एलपीजी गैस की मांग, आपूर्ति आदि सभी गतिविधियों का बारीकी से निरीक्षण किया।
उधर जिला प्रशासन की क्यूआरटी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लक्कड़घाट ऋषिकेश में एक दुकान से बरामद 135 व्यावसायिक सिलेंडर बरामद किए हैं। जिस पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। स्थानीय लोगों की सूचना पर टीम ने संयुक्त रूप से यह कार्रवाई की।

पूर्ति विभाग की ओर से पकड़े गैस सिंलिंडरों को गैस एजेंसी के हवाले कर संबंधित दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई की गई है।पिछले कुछ महीनों में पूर्ति विभाग की ओर से इस क्षेत्र में दो स्थानों पर गैस रिफिलिंग का कारोबार पकड़ा था। मौके पर आसपास पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के के मिश्रा कन्ट्रोलरूम से जिले में गैस वितरण, आपूर्ति की मॉनिटिरिंग जनमानस की समस्या के निस्तारण हेतु निगरानी बनाए हुए है। जिला प्रशासन द्वारा प्रसारित 1077, 0135-2626066, 2726066 और व्हाट्सएप नंबर 7534826066 के माध्यम से 05 बजे तक कुल 35 शिकायतें एलपीजी गैस की आपूर्ति के सम्बन्ध में दर्ज हुई है, वही कंट्रोल रूम में मौजूद जिला खाद्य पूर्ति विभाग, देहरादून में एलपीजी गैस की आपूर्ति, सिलेंडर उपलब्धता या अन्य किसी प्रकार की समस्या को लेकर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में मंगलवार को लगभग 12004 अधिक उपभोक्ताओं कोे घरेलू तथा 136 अपभोक्ताओं को व्यवसायिक गैस सिलेंडर की आपूर्ति की गई है। जबकि घरेलू गैस सिलेंडर में 75 हजार के लगभग बैकलॉग है। एलपीजी का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है, तथा मांग के अनुसार लोड बढाने के निर्देश कम्पनियों को दिए गए हैं। राज्य सरकार की ओर से लगातार सिलेंडर को लेकर किसी तरह की समस्या न होने की बात का प्रचार प्रसार किया जा रहा है। हालांकि लोगों में इसको लेकर अब भी समय पर सिलेंडर न मिलने की समस्या बनी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications