सारा अली खान की केदारनाथ-बद्रीनाथ यात्रा पर लगेगी रोक? क्या हैं बद्री-केदार मंदिर समिति के नए नियम?

सारा अली खान अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी गहरी धार्मिक आस्था के लिए भी चर्चा में रहती हैं। केदारनाथ से अपने करियर की शुरुआत करने वाली सारा अक्सर उत्तराखंड के प्रसिद्ध मंदिरों-केदारनाथ मंदिर और बद्रीनाथ मंदिर-के दर्शन के लिए जाती रहती हैं। उनकी इन यात्राओं की झलक सोशल मीडिया पर भी देखने को मिलती है, जिसे फैंस काफी पसंद करते हैं। लेकिन अब उन्हें इन मंदिरों में दर्शन करने के पहले एक शपथ पत्र जमा करना होगा। क्या वजह है और नए नियम क्या हैं? इस रिपोर्ट में जानते हैं।

Sara Ali Khan

पूजा के लिए देना होगा 'आस्था शपथ पत्र'
हाल ही में सामने आई जानकारी के अनुसार, अब इन मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए गैर-हिंदू श्रद्धालुओं को एक नया नियम मानना होगा। यदि सारा अली खान भविष्य में यहां पूजा करना चाहती हैं, तो उन्हें अपनी धार्मिक आस्था से जुड़ा एक शपथ पत्र जमा करना पड़ सकता है। बद्री-केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने 17 मार्च को इस नियम की जानकारी दी। उनके अनुसार, यह फैसला मंदिरों की परंपराओं और धार्मिक मान्यताओं को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अब जो भी गैर-हिंदू श्रद्धालु इन मंदिरों में पूजा करना चाहते हैं, उन्हें अपनी आस्था को प्रमाणित करने के लिए शपथ पत्र देना अनिवार्य होगा।

सारा को मिलेगी अनुमति या नहीं?
सारा अली खान के बार-बार मंदिर दर्शन को लेकर उठे सवालों पर द्विवेदी ने कहा कि अभिनेत्री को भी इसी नियम का पालन करना होगा। उन्होंने बताया कि यदि सारा सनातन धर्म के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हुए शपथ पत्र जमा करती हैं, तभी उन्हें मंदिर में पूजा की अनुमति दी जाएगी। इस पूरे मामले पर सारा अली खान की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। उनके फैंस इस मुद्दे पर उनकी प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहे हैं।

आने वाले प्रोजेक्ट्स पर नजर
वर्कफ्रंट की बात करें तो सारा जल्द ही आयुष्मान खुराना के साथ पति पत्नी और वो 2 में नजर आ सकती हैं। इसके अलावा खबर है कि वह फिल्म जय हिंद में भी काम कर रही हैं, जो एक जासूसी-कॉमेडी पर आधारित होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+