Kuldeep Yadav ने वेडिंग रिसेप्शन पर छुए रवींद्र जडेजा और रिवाबा के पैर, संस्कार ने जीता फैंस का दिल, VIDEO

Kuldeep Yadav Video Viral: भारतीय क्रिकेट टीम के स्पिनर कुलदीप यादव अपनी शादी के कारण लगातार चर्चाओं में बने हुए हैं। भारत को टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जिताने के बाद कुलदीप यादव शादी के बंधन में बंध गए हैं। कुलदीप यादव और वंशिका चड्ढा के विवाह का रिसेप्शन की वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। इस रिसेप्शन में क्रिकेट जगत के कई दिग्गज शामिल हुए थे।

रिसेप्शन में क्रिकेट जगत के कई दिग्गज आए नजर (Kuldeep Yadav Video Viral)

लखनऊ में आयोजित इस रिसेप्शन में क्रिकेट और राजनीति जगत की कई दिग्गज हस्तियों ने शिरकत की। लेकिन महफिल की पूरी लाइमलाइट रवींद्र जडेजा और उनकी पत्नी रिवाबा जडेजा लूटकर ले गए। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में देखा जा सकता है कि जब भारतीय टीम के अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा अपनी पत्नी रिवाबा जडेजा के साथ रिसेप्शन में पहुंचे तो दूल्हे के लिबास में सजे कुलदीप यादव ने आगे बढ़कर उनके पैर छुए।

Kuldeep Yadav 1

कुलदीप के संस्कार ने जीता फैंस का दिल

कुलदीप ने स्टेज पर सीनियर साथी खिलाड़ी जडेजा का अभिवादन किया। इसके अलावा रिवाबा जडेजा के प्रति भी वही सम्मान दिखाते हुए उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया। भारतीय संस्कृति में बड़ों के पैर छूकर आशीर्वाद लेना काफी अहम माना जाता है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की ऊंचाइयों पर पहुंचने के बाद भी कुलदीप का यह व्यवहार उनके डाउन टू अर्थ स्वभाव को बताता है।

जडेजा और कुलदीप की जोड़ी ने किया है कमाल

रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव ने मैदान पर गेंद के साथ कई यादगार साझेदारियां की हैं। टेस्ट और वनडे क्रिकेट में इन दोनों की जोड़ी विपक्षी बल्लेबाजों के लिए पहेली बनी रहती है। रिसेप्शन के दौरान वे एक-दूसरे को परिवार की तरह सम्मान देते नजर आए। रिवाबा जडेजा विधायक हैं, उन्होंने भी कुलदीप के इस व्यवहार की सराहना की और नवविवाहित जोड़े को भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+