Deoria News: पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से देवरिया को जोड़ने की तैयारी,पीडब्ल्यूडी से मांगी गई रिपोर्ट
देवरिया को पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से जोड़ने की तैयारी तेज कर दी गई है।रुद्रपुर विधायक जयप्रकाश निषाद के इस मांग पर विचार करते हुए सीएम योगी ने देवरिया लिंक रोड के लिए पीडब्ल्यूडी विभाग से रिपोर्ट मांगी है।पूर्वांचल एक्सप
देवरिया,4सितंबर: देवरिया को पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से जोड़ने की तैयारी तेज कर दी गई है।रुद्रपुर विधायक जयप्रकाश निषाद के इस मांग पर विचार करते हुए सीएम योगी ने देवरिया लिंक रोड के लिए पीडब्ल्यूडी विभाग से रिपोर्ट मांगी है।पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से देवरिया के जुड़ने के बाद लखनऊ की दूरी बहुत कम हो जाएगी।पूर्वांचल एक्सप्रेसवे लखनऊ-सुल्तानपुर रोड (एनएच 731) पर लखनऊ जनपद के चांदसराय गांव से निकला है।

देवरिया के रुद्रपुर विधानसभा से विधायक जय प्रकाश निषाद ने सीएम योगी के तीन अगस्त को गोरखपुर मंडल के जिलों की वर्चुअल समीक्षा बैठक में देवरिया को पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से जोड़ने की मांग की थी।उनकी मांग पर सीएम ने गंभीरता से विचार किया एंव पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से देवरिया से पूर्वाचल एक्सप्रेस वे को जोड़ने के लिए लिंक रोड की संभावनाओं पर विचार करने को कहा है,साथ ही रिपोर्ट मांगी हैं।
रुद्रपुर से विधायक जय प्रकाश निषाद ने कहा इस मुद्दे को मुख्यमंत्री के सामने उठाया था। देवरिया से रुद्रपुर होकर गोरखपुर के गगहा, बेलपार होकर अंबेडकरनगर जनपद में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जोड़ा जा सकता है। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से देवरिया लिंक रोड जुड़ने से लखनऊ की दूरी महज 275 किलोमीटर हो जाएगी। इसके लिए लखनऊ जा रहा हूं।
विभागीय अधिकारियों का कहना है कि यदि देवरिया को गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे से जोड़ दिया जाए तो यह पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से स्वत: जुड़ जाएगा।
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे लखनऊ-सुल्तानपुर रोड (एनएच 731) पर लखनऊ जनपद के चांदसराय गांव से निकला है। यह यूपी-बिहार सीमा से 18 किमी पूर्व एनएच 19 पर गाजीपुर जनपद के ग्राम हैदरिया में जाकर समाप्त हो गया है। छह लेन के एक्सप्रेसवे की कुल लंबाई-340.824 किलोमीटर है। यह एक्सप्रेसवे लखनऊ, बाराबंकी, अमेठी, सुलतानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, आजमगढ, मऊ व गाजीपुर से गुजरी है।












Click it and Unblock the Notifications