Delhi: दक्षिणी दिल्ली में 9 दिन मांस की दुकानें रहेंगी बंद, मेयर ने नवरात्रि को लेकर कही ये बात
नई दिल्ली, 4 अप्रैल। दक्षिण दिल्ली नगर निगम (SDMC) ने नवरात्रि के दिनों में मांस की दुकानें (Meet Shops) बंद करने का आदेश जारी किया है। सोमवार को साउथ नगर निगम की ओर से कहा गया मां दुर्गा को समर्पित नवरात्रि (Navratri) की शुभ घड़ी में दिल्ली में मांस की दुकानें बंद होनी चाहिए। नवरात्रि के दिनों में भक्त मांसाहारी भोजन और शराब (Liquer) के सेवन से दूर रहते हैं।

नगर निगम (SDMC) की ओर कहा गया है कि जन भावनाओं को ध्यान में रखते हुए नवरात्रि (Navratri) के दिनों में मांस की दुकानें (Meet Shops) बंद करने की कार्रवाई का आदेश दिया गया है। दक्षिणी दिल्ली (South Delhi) में 2 अप्रैल से 11 अप्रैल तक नवरात्रि पर्व के 9 दिवसीय अवधि के दौरान मांस की दुकानें बंद रहेंगी।
99 प्रतिशत परिवार 9 दिन लहसुन तक नहीं खाते: मेयर
दक्षिणी दिल्ली के मेयर ने कहा कि उन्हें इस दौरान एक काफी परेशानी होती है। साथ ही मंदिरों में विशेष पूजा पाठ का कार्यक्रम होता है। नवरात्रि के दिनों में लोग अपने आहार को लेकर विशेष परहेज करते हैं। इन दिनों खाने में प्याज और लहसुन का उपयोग भी करने से दूर रहते हैं। ऐसे में मंदिर या अपने आसपास मांस को खुले या पास में बेचे जाने से उन्हें असहजता का अनुभव होता है। महापौर ने आगे कहा कि नवरात्रि के दौरान दिल्ली में 99 फीसदी घरों में लोग खाने में लहसुन और प्याज का उपयोग तक नहीं करते हैं। इसलिए हमने फैसला किया है कि दक्षिण एमसीडी में कोई मांस की दुकान नहीं खुलेंगी। यह आदेश कल से लागू होगा। उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना लगेगा।
एसडीएमसी के महापौर मुक्केश सूर्यन ने कहा है कि इस कार्रवाई का अनुपालन कराने के लिए सभी आवश्यक निर्देश अधिकारियों को जारी किए जाएंगे। एसडीएमसी के महापौर ने कहा कि नवरात्रि के 9 दिनों में लोग मां दुर्गा के 9 रूपों की पूजा करते हैं। जब वे बाहर निकलते हैं और मांस की दुकानों में आते हैं तो भक्तों की धार्मिक भावनाएं प्रभावित होती हैं।
-
Delhi Aaj Kya Khula Kya Bandh: गुड फ्राइडे के बाद आज 4 अप्रैल को खुले हैं बैंक-स्कूल? बाजारों का क्या है हाल? -
Delhi Weather Now: देर शाम अचानक दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश, आंधी ने मचाया कहर, कल कैसा रहेगा मौसम? -
Delhi Animal Shelter: ‘अब जानवरों पर NO अत्याचार’,दिल्ली में 13 जिलों में SPCA, CM रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान -
Soldierathon के चलते Delhi Metro ने बदला शेड्यूल, कितने बजे शुरू होगी मेट्रो सेवा, किन लाइनों पर होगा असर? -
'मैं कुछ गलत नहीं करती', 54 साल की Hema का पब वीडियो वायरल, पुलिस की रेड में एक्ट्रेस को ये क्या हुआ? -
Ajay Devgn की जीप के सामने आया बच्चा, 15 Minute तक बीच सड़क पर 25 लोगों ने जमकर पीटा, क्या हुई बात? -
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात? -
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
'जो डर गया, समझो मर गया'- Raghav Chadha को लेकर AAP ने खोला मोर्चा, आतिशी-सौरभ भारद्वाज ने गिनवाईं गलतियां -
Silver Rate Today: चांदी क्रैश, एक झटके में ₹10,901 सस्ती, अब इस दाम पर बिक रहा है 100 ग्राम,1kg सिल्वर -
IPL 2026: 'धोनी के साथ मेरा रिश्ता एक दाग', कौन हैं Lakshmi Rai जिसने MS संग रिलेशन को बताया जिंदगी की गलती?












Click it and Unblock the Notifications