Delhi Power Cut: दिल्ली के कई पॉश इलाकों में नहीं आएगी बिजली, साकेत-जनकपुरी में 3 घंटे तक सप्लाई प्राभवित
Delhi Power Cut: दिल्ली के कई इलाकों में सोमवार (10 मार्च 2026) को कुछ समय के लिए बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली वितरण कंपनी BSES राजधनी पावर लिमिटेड (BRPL) ने मेंटेनेंस और तकनीकी कार्यों के चलते अलग-अलग क्षेत्रों में निर्धारित पावर कट की सूचना जारी की है।
कंपनी के अनुसार ट्रांसफॉर्मर, 11 केवी फीडर, LT सर्किट और HVDS सिस्टम के रखरखाव के लिए यह अस्थायी बिजली कटौती की जाएगी। ज्यादातर इलाकों में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली सप्लाई प्रभावित रह सकती है, जबकि कुछ जगहों पर समय अलग भी है।

BRPL का कहना है कि यह काम बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाने और भविष्य में तकनीकी दिक्कतों को रोकने के लिए किया जा रहा है।
Delhi Power Cut Scheduel: इन इलाकों में रहेगी बिजली कटौती
BRPL के मेंटेनेंस शेड्यूल के अनुसार न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी डिवीजन में भारत नगर, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी और ओखला के जोगा बाई इलाके में निर्धारित समय के दौरान बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
जनकपुरी क्षेत्र में ब्लॉक B पटेल ब्लॉक, रघु नगर डाबरी, ब्लॉक A-1 जनकपुरी और 11KV फीडर मेटल फोर्जिंग क्षेत्र में बिजली कटौती की जाएगी।
मोहन गार्डन इलाके में नवादा एक्सटेंशन, ब्लॉक A और B महावीर एन्क्लेव नवादा, तथा ब्लॉक N-2 मोहन गार्डन और राजापुर खुर्द में सप्लाई अस्थायी रूप से बंद रहेगी।
छतरपुर डिवीजन में चंदन होला, फतेहपुर बेरी, अंसल विला सतबरी, असोला, डेरा विलेज और ग्वालपहाड़ी गांव के क्षेत्रों में मेंटेनेंस के चलते बिजली प्रभावित हो सकती है।
हौज खास इलाके में यूसुफ सराय और ग्रीन पार्क के ब्लॉक V क्षेत्र में बिजली कटौती की जाएगी।
सरिता विहार डिवीजन में आई-ब्लॉक हरि नगर एक्सटेंशन, ABC ब्लॉक हरि नगर मोलरबंद, D2 ब्लॉक हरि नगर एक्सटेंशन-III, रूप नगर मोलरबंद और खड्डा कॉलोनी जैतपुर में निर्धारित समय के दौरान बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
खानपुर क्षेत्र में हॉट मिक्स प्लांट इलाके में भी बिजली सप्लाई अस्थायी रूप से बंद रहेगी।
वसंत कुंज डिवीजन में ब्लॉक B नंगल देवत (सेक्टर-D) और रंगपुरी नल्लापर, रंगपुरी क्षेत्र में बिजली कटौती की जाएगी।
नेहरू प्लेस डिवीजन के अंतर्गत ग्रेटर कैलाश-I के ब्लॉक M इलाके में भी सप्लाई प्रभावित होगी।
इसके अलावा नांगलोई क्षेत्र में ब्लॉक A ज्वालापुरी और पश्चिम विहार इलाके में बिजली बंद रहेगी। वहीं नजफगढ़ डिवीजन में शिव नगर, लोकेश पार्क, लोकेश पार्क एक्सटेंशन, इंद्रा मार्केट और पिंडवाला कलां गांव में मेंटेनेंस के कारण बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी।
Power Cut Reason: मेंटेनेंस के कारण बंद रहेगी बिजली
BRPL के अनुसार इन क्षेत्रों में ट्रांसफॉर्मर मेंटेनेंस, 11KV फीडर और फीडर पिलर की मरम्मत, LT सर्किट मेंटेनेंस, HVDS सिस्टम की मरम्मत और पोल डैमेज जैसे रूटीन तकनीकी कार्यों के कारण यह निर्धारित बिजली कटौती की जा रही है।
कंपनी का कहना है कि यह काम बिजली वितरण नेटवर्क को मजबूत बनाने के लिए किया जा रहा है, ताकि भविष्य में अचानक होने वाली बिजली कटौती की समस्या कम हो सके।
लोगों से की गई तैयारी रखने की अपील
BRPL ने प्रभावित इलाकों के लोगों से अपील की है कि वे निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए अपने जरूरी काम पहले से निपटा लें। खासतौर पर घरों, दुकानों और दफ्तरों में बिजली से जुड़े उपकरणों का इस्तेमाल समय के अनुसार करने की सलाह दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications