Parliament Today: संसद में आज भी हंगामे के आसार? मिडिल ईस्ट समेत जानें किन मुद्दों पर होगी चर्चा
Parliament Today Budget Season: संसद के दोनों सदनों में आज भी भारी हंगामे के आसार हैं। सोमवार को विदेश मंत्री एस. जयशंकर के बयान और विपक्ष के हंगामे के बाद सदन की कार्यवाही आज, मंगलवार 10 मार्च 2026 को फिर से शुरू होगी।
आज का दिन भारतीय संसदीय इतिहास में अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि लोकसभा में अध्यक्ष (स्पीकर) ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा शुरू होनी है। जहां सरकार बजट और विधायी कार्यों को निपटाना चाहती है, वहीं विपक्ष ने सरकार को घेरने के लिए कई मोर्चे खोल रखे हैं।

सोमवार को जयशंकर ने पश्चिम एशिया संकट पर भारत की "गंभीर चिंता" व्यक्त की थी, लेकिन विपक्ष विस्तृत चर्चा की मांग पर अड़ा रहा, जिसके कारण सदन स्थगित करना पड़ा था।
Parliament Today Budget Season: आज की कार्यवाही पर टिकी नजर
सोमवार को विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने राज्यसभा में बताया था कि प्रधानमंत्री मोदी व्यक्तिगत रूप से ईरान युद्ध की स्थिति पर नजर रख रहे हैं। विपक्षी दल, विशेषकर कांग्रेस, आज सरकार से मांग करेंगे कि इस मुद्दे पर केवल बयान नहीं बल्कि पूर्ण चर्चा हो।
विपक्ष जानना चाहता है कि यदि युद्ध के कारण तेल की कीमतें $100 के पार जाती हैं, तो भारत का आर्थिक बैकअप प्लान क्या है। खाड़ी देशों में फंसे भारतीयों को सुरक्षित निकालने के लिए 'ऑपरेशन' की समयसीमा पर भी सवाल पूछे जा सकते हैं।
माना जा रहा है कि खाड़ी देशों में फैले तनाव के कारण विपक्ष संसद में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला पर अविश्वास प्रस्ताव पर बैकफुट पर जा सकता है।
ऐसी चर्चा हो रही है कि विपक्ष फिलहाल संसद के दोनों सदनों में ईरान-अमेरिका युद्ध और मिडिल ईस्ट पर विस्तार से चर्चा की मांग कर सकती है और अपने सवालों के जवाब मांगने पर अड़ी रह सकती है।
बजट 2026-27 पर चर्चा की उम्मीद
हंगामे के बीच वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में आम बजट पर चर्चा को आगे बढ़ाएंगी। सरकार की कोशिश है कि विनियोग विधेयक (Appropriation Bill) को जल्द से जल्द पारित कराया जाए ताकि 'गिलोटिन' की नौबत न आए।
आज का दिन यह तय करेगा कि संसद में विधायी कामकाज होगा या फिर केवल राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप। स्पीकर के खिलाफ लाया गया प्रस्ताव संख्या बल में भले ही कमजोर हो, लेकिन इसकी नैतिक गूँज आने वाले चुनावों तक सुनाई देगी।












Click it and Unblock the Notifications