Aaj Ka Mausam: यूपी-बिहार-एमपी में चढ़ा पारा, हिमाचल- UTT में रेन अलर्ट, क्या दिल्ली में बरसेंगे बादल?

Aaj Ka Mausam, 10 March 2026 Tuesday: उत्तर भारत के कई राज्यों में तापमान तेजी से बढ़ गया है , जिसने आम इंसान के साथ-साथ मौसम वैज्ञानिकों को भी हैरान कर दिया है, कई राज्यों में पारा अभी से ही 35 से ऊपर चल रहा है तो वहीं आने वाले दो-तीन दिनों में गुजरात, राजस्थान, यूपी, बिहार, एमपी, महाराष्ट्र में तापमान तेजी से बढ़ेगा।

तो वहीं दूसरी ओर एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से असम, बंगाल, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में बारिश होने की आशंका है, जिसके लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।

Aaj Ka Mausam

Delhi ka Mausam: दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

राजधानी दिल्ली में आज आंशिक बादल छाए रहेंगे लेकिन बारिश होने के आसार कम ही दिख रहे हैं। मंगलवार को अधिकतम तापमान की बात करें तो 34 से 36 डिग्री सेल्सियस तक और न्यूनतम तापमान 17-19 डिग्री सेल्सियस जा सकता है। तो वहीं यहां के आबोहवा में मामूली सुधार दिख रहा है।

दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों में आज AQI निम्नलिखित है।(सुबह 6 बजे की स्थिति)

  • पूसा, दिल्ली - 289 AQI
  • शादीपुर, दिल्ली -293 AQI
  • पंजाबी बाग, शिवाजी पार्क -288 AQI
  • नॉर्थ कैंपस, दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी 283 AQI
  • एफ मुंडका, दिल्ली -268 AQI

Himachal Pradesh Weather Today : हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी की आशंका

कांगड़ा, किन्नौर, कुल्लू ,मंडी, शिमला, सिरमौर, सोलन, बिलासपुर, चंबा में पश्चिमी विक्षोभी की वजह से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

Uttar Pradesh Mausam: यूपी का बढ़ेगा पारा

आगरा, मथुरा, बरेली, बलरामपुर, कानपुर, लखनऊ, गोंडा, बहराइच, गोरखपुर, देवरिया, जौनपुर, बस्ती, बनारस, रायबरेली, प्रतापगढ़ में गर्मी बढ़ेगी इसके लिए भी अलर्ट जारी है।

Uttarakhand Weather Forecast: उत्तराखंड में हल्की बारिश की आशंका

उत्तरकाशी, चमोली, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, टिहरी, हरिद्वार, नैनीताल, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, चंपावत, और देहरादून में बदल सकता है मौसम का मिजाज, अलर्ट हुआ जारी।

Rajasthan weather update: राजस्थान में भी बढ़ेगा तापमान

अलवर, सीकर, जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, बीकानेर, कोटा, अजमेर, भरतपुर, बाड़मेर में तापमान 35-40 डिग्री तक जा सकता है इसके लिए चेतावनी जारी की गई है।

Assan Rain Alert: असम में भारी बारिश की आशंका

गोलपारा , कामरूप , लखीमपुर , नागांव , शिवसागर , जयंतिया परगना, गारो हिल्स, लुशई हिल्स में Yellow Alert जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+