128 पद्म पुरस्कारों में छत्तीसगढ़ का एक भी नाम नहीं, कांग्रेस ने बताया छत्तीसगढ़ का अपमान !
छत्तीसगढ़ , पद्म पुरस्कार , कांग्रेस , सुशील आनंद शुक्ला ,मोदी सरकार , गणतंत्र दिवसChhattisgarh , padma Awards , congress ,modi government ,sushil anand shukla ,republic day
रायपुर ,26 जनवरी। गणतंत्र दिवस केंद्र सरकार की तरफ से पद्म पुरस्कारों का एलान किया गया,लेकिन 14 साल बाद ऐसा पहली बार हुआ, जब छत्तीसगढ़ से किसी भी विभूति को पद्म सम्मान की सूची में जगह नही दी गई। इस साल पद्म पुरस्कारों की सूची में देश के विभिन्न राज्यों की 128 हस्तियों के नाम शामिल किए गए हैं। गौरतलब है कि साल 2008 से लेकर 2021 तक हर साल छत्तीसगढ़ की किसी न किसी हस्ती को पद्म सम्मान मिलता रहा है। छत्तीसगढ़ पद्म पुरस्कारों की सूची से बाहर रखे जाने को कांग्रेस राजनीतिक दुर्भावना मान रही है।

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संचार विभाग के प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने बयान जारी करते हुए कहा कि यह बेहद ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि छत्तीसगढ़ की किसी भी विभूति को पद्म पुरस्कारों की सूची में स्थान नहीं दिया गया है । सुशील आनंद शुक्ला ने केंद्र सरकार से सवाल किया कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार है क्या इसीलिए प्रदेश की प्रतिभाओं के साथ ऐसा व्यवहार किया गया है? सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार की तरफ से पद्म पुरस्कारों के लिए कुछ नामों की अनुशंसा केंद्र सरकार को भेजी गई थी,लेकिन यह दुःखद है कि किसी भी नाम को तवज्जो नहीं दी गई। गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने इस वर्ष पद्म विभूषण के लिए कुल चार, पद्म भूषण के लिए 17 और पद्मश्री सम्मान के लिए 107 नामों का चयन किया है।
दरअसल भारत सरकार हर साल गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कारों के लिए किसी क्षेत्र में विशेष योगदान देने वाले व्यक्तियों को चुनती है। पुरस्कार के लिए अपने उल्लेखनीय कार्यों का विवरण देते हुए आवेदन करना होता है। सरकार की तरफ से विभूतियों को विभिन्न पद्म पुरस्कारों के माध्यम से उनके उत्कृष्ठ कार्य को मान्यता प्रदान की जाती है। भारत सरकार कला, साहित्य, शिक्षा, चिकित्सा, खेल, सामाजिक कार्य, विज्ञान, इंजीनियरिंग, सार्वजनिक मामलों, नागरिक सेवा, व्यापार और उद्योग आदि क्षेत्रों में असाधारण उपलब्धियां हासिल करने वाली विभूतियों को सम्मानित करती है। छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद पहला पद्म पुरस्कार डॉ. ए.टी. दाबके को मिला था। उन्हें 2004 में पद्मश्री पुरस्कार से नवाजा गया था। जबकि छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध पंडवानी गायिका तीजन बाई ही एकमात्र ऐसी हस्ती हैं,जिन्हें पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री यह तीनों सम्मान प्राप्त हो चुके हैं।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications