Chhatarpur: खिलौना समझ सांप से खेलने लगी मासूम, हाथ से उठाया तो डस लिया
मासूस बच्ची को अकेला छोड़ना परिजन को भारी पड़ गया। बच्ची ने घर में निकले सांप को खिलौना समझ खेलने के लिए उठा लिया, इसी दौरान सांप ने डस लिया।

जिला अस्पताल छतरपुर से मिली जानकारी अनुसार सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत सागर रोड पर ललौनी तिराहे के पास बगौता निवासी कमलेश अहिरवार की तीन वर्षीय बेटी सोनम घर में खेल रही थी, इसी दौरान कहीं से एक जहरीला सांप घर में पहुंच गया। बच्ची ने उसे देखा तो डरने के बजाय उसे खिलौना समझ लिया और खेलने लगी। उसने सांप को हाथ से उठा लिया, इसी दौरान सांप ने उसे डस लिया, जिस कारण बच्ची जोर से चीखी। दौड़कर परिजन पहुंचे तो देखा एक सांप वहां से सरपट भाग रहा था, इधर बच्ची को देखा तो उसे सांप के डसने के निशान से खून बह रहा था। परिजन तत्काल उसे गोद में उठाकर अस्पताल भागे। यहां चिकित्सकों ने उसे पीडियाटिक आईसीयू में भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया है। चिकित्सकों के अनुसार बच्ची की हालत स्थिर है, हालांकि वह बातचीत कर रही है।
Recommended Video

ठंड के कारण बिलों से बाहर आ जाते हैं सांप
स्नैक कैचर अकील बाबा के अनुसार कड़ाके की ठंड के कारण सांप सहित जहरीले जीव-जंतु बिलों से बाहर आ जाते हैं। खुले में वे धूप सेंकते रहते हैं। शिकार की तलाश में भी निकलते हैंं। खेतों के आसपास, खुले मैदानों व कच्चे घरों में ठंड के दौरान अक्सर जहरीले जीव-जंतु निकल आते हैं। इनसे सावधान और सतर्क रहने की आवश्यकता है।












Click it and Unblock the Notifications