Gold Rate Today: ईरान जंग से सोना फिर उछला! क्या 1.80 लाख तक पहुंच जाएगा गोल्ड? जानिए 20 शहरों के ताजा रेट
Gold Rate Today 12 March 2026: मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव और सुरक्षित निवेश की बढ़ती मांग के बीच सोने की कीमतों में फिर तेजी देखने को मिल रही है। ईरान-इजरायल का असर अब वैश्विक बाजारों के साथ भारतीय सराफा बाजार पर भी दिखाई दे रहा है। 12 मार्च 2026 की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत बढ़कर ₹1,63,470 प्रति 10 ग्राम हो गई है, जबकि मुंबई में इसका भाव ₹1,63,320 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।
एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में सोने की कीमत करीब ₹900 यानी 0.54 प्रतिशत बढ़कर ₹1,65,600 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई थी। वैश्विक बाजार में भी तेजी बनी हुई है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हाजिर सोना करीब 5,189.05 डॉलर प्रति औंस के आसपास कारोबार कर रहा है। भू-राजनीतिक तनाव बढ़ने पर निवेशक आमतौर पर सोने को सुरक्षित निवेश मानते हैं, जिसकी वजह से इसकी मांग और कीमत दोनों में उछाल देखने को मिलता है।

Gold Rate Today In India: 12 मार्च 2026: भारत के 20 बड़े शहरों में गोल्ड रेट (प्रति 10 ग्राम)
| शहर | आज का गोल्ड रेट |
|---|---|
| 🔹दिल्ली | 24 कैरेट - ₹1,63,470 | 22 कैरेट - ₹1,49,860 | 18 कैरेट - ₹1,21,400 |
| 🔹मुंबई | 24 कैरेट - ₹1,63,320 | 22 कैरेट - ₹1,49,710 | 18 कैरेट - ₹1,21,250 |
| 🔹अहमदाबाद | 24 कैरेट - ₹1,63,370 | 22 कैरेट - ₹1,49,760 | 18 कैरेट - ₹1,21,300 |
| 🔹चेन्नई | 24 कैरेट - ₹1,63,320 | 22 कैरेट - ₹1,49,710 | 18 कैरेट - ₹1,21,250 |
| 🔹कोलकाता | 24 कैरेट - ₹1,63,320 | 22 कैरेट - ₹1,49,710 | 18 कैरेट - ₹1,21,250 |
| 🔹हैदराबाद | 24 कैरेट - ₹1,63,320 | 22 कैरेट - ₹1,49,710 | 18 कैरेट - ₹1,21,250 |
| 🔹जयपुर | 24 कैरेट - ₹1,63,470 | 22 कैरेट - ₹1,49,860 | 18 कैरेट - ₹1,21,400 |
| 🔹भोपाल | 24 कैरेट - ₹1,63,370 | 22 कैरेट - ₹1,49,760 | 18 कैरेट - ₹1,21,300 |
| 🔹लखनऊ | 24 कैरेट - ₹1,63,470 | 22 कैरेट - ₹1,49,860 | 18 कैरेट - ₹1,21,400 |
| 🔹चंडीगढ़ | 24 कैरेट - ₹1,63,470 | 22 कैरेट - ₹1,49,860 | 18 कैरेट - ₹1,21,400 |
| 🔹पुणे | 24 कैरेट - ₹1,63,320 | 22 कैरेट - ₹1,49,710 | 18 कैरेट - ₹1,21,250 |
| 🔹बेंगलुरु | 24 कैरेट - ₹1,63,320 | 22 कैरेट - ₹1,49,710 | 18 कैरेट - ₹1,21,250 |
| 🔹सूरत | 24 कैरेट - ₹1,63,370 | 22 कैरेट - ₹1,49,760 | 18 कैरेट - ₹1,21,300 |
| 🔹पटना | 24 कैरेट - ₹1,63,470 | 22 कैरेट - ₹1,49,860 | 18 कैरेट - ₹1,21,400 |
| 🔹नागपुर | 24 कैरेट - ₹1,63,320 | 22 कैरेट - ₹1,49,710 | 18 कैरेट - ₹1,21,250 |
| 🔹इंदौर | 24 कैरेट - ₹1,63,370 | 22 कैरेट - ₹1,49,760 | 18 कैरेट - ₹1,21,300 |
| 🔹नोएडा | 24 कैरेट - ₹1,63,470 | 22 कैरेट - ₹1,49,860 | 18 कैरेट - ₹1,21,400 |
| 🔹गुरुग्राम | 24 कैरेट - ₹1,63,470 | 22 कैरेट - ₹1,49,860 | 18 कैरेट - ₹1,21,400 |
| 🔹कोच्चि | 24 कैरेट - ₹1,63,320 | 22 कैरेट - ₹1,49,710 | 18 कैरेट - ₹1,21,250 |
| 🔹भुवनेश्वर | 24 कैरेट - ₹1,63,320 | 22 कैरेट - ₹1,49,710 | 18 कैरेट - ₹1,21,250 |
🔶 क्या 1.80 लाख तक पहुंच सकता है सोना?
ग्लोबल इन्वेस्टमेंट बैंक UBS Group AG की रिपोर्ट के अनुसार सोने की मांग आने वाले समय में और तेज हो सकती है। 2025 में दुनियाभर के केंद्रीय बैंकों ने करीब 863 टन सोना खरीदा था, जबकि 2026 में यह आंकड़ा बढ़कर 950 टन तक पहुंचने का अनुमान है। गोल्ड ETF में भी निवेश बढ़ने की संभावना है। ऐसे में अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी बनी रहती है तो साल के मध्य तक सोना 6,200 डॉलर प्रति औंस के स्तर को छू सकता है। भारतीय बाजार में इसका मतलब यह हो सकता है कि सोने की कीमत ₹1.80 लाख प्रति 10 ग्राम तक पहुंच जाए।
🔶Silver Rate In India 12 March 2026: चांदी का क्या है हाल (Chandi ka aaj ka Bhav)
जहां सोने में तेजी बनी हुई है, वहीं दूसरी कीमती धातु चांदी में 12 मार्च को गिरावट दर्ज की गई। इसकी कीमत करीब ₹2,89,900 प्रति किलोग्राम तक आ गई है। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी करीब ₹4,275 गिरकर ₹2,75,000 प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव लगभग 86.69 डॉलर प्रति औंस है।
🔶 इस साल कितना महंगा हुआ सोना-चांदी?
2026 की शुरुआत से अब तक सोने की कीमत करीब ₹27,497 बढ़ चुकी है। वहीं चांदी की कीमत में भी ₹38,638 की तेजी देखी गई है। इस दौरान 29 जनवरी को सोने ने ₹1.76 लाख प्रति 10 ग्राम और चांदी ने ₹3.86 लाख प्रति किलो का ऑल टाइम हाई बनाया था।
🔶भारत में सोने-चांदी के भाव कैसे तय होते हैं?
देश में सोने और चांदी की कीमत कई कारकों से तय होती है। इसमें अंतरराष्ट्रीय बाजार की कीमतें, डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति, आयात शुल्क, जीएसटी और स्थानीय मांग प्रमुख भूमिका निभाते हैं। इसके अलावा प्रमुख ज्वेलरी बाजारों और बुलियन ट्रेडिंग संस्थाओं के आंकड़ों के आधार पर रोजाना अलग-अलग शहरों में कीमतें तय होती हैं। इसलिए शहर के हिसाब से सोने का रेट थोड़ा ऊपर-नीचे हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications