मकान मालिक को ऐसे चुकाएं किराया, पाएं 6 हजार रुपए कैशबैक
हाल ही में रेडजिर्राफ नाम की एक फाइनेंशियल कंपनी ने की बैंकों के सथ टाईअप किया है। इसके चलते आप अपने डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड से भी अपने घर के किराए का भुगतान कर सकते हैं।
नई दिल्ली। आज के समय में घर खरीदना काफी मुश्किल काम है। ऐसे में बहुत से लोग सालों तक किराए के घर में रहते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं एक ऐसे तरीके के बारे में, जिससे आप अपने घर का किराया क्रेडिट कार्ड से भी दे सकेंगे। इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसमें आपको 6000 रुपए तक का कैशबैक भी मिलेगा। ये भी पढ़ें- इस नाम की फाइल पर क्लिक करते ही मांगी जाएगी 3 करोड़ की फिरौती

कैसे दें क्रेडिट कार्ड से किराया?
हाल ही में रेडजिर्राफ (RedGirraffe) नाम की एक फाइनेंशियल कंपनी ने की बैंकों के सथ टाईअप किया है। इसके चलते आप अपने डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड से भी अपने घर के किराए का भुगतान कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले आपको रेडजिर्राफ के साथ रजिस्टर करना होगा। कंपनी ने इसके लिए रेंट पे नाम की एक सेवा शुरू की है। सिर्फ तीन स्टेप पूरे करके आप क्रेडिट कार्ड से ही अपने घर के किराए का भुगतान कर सकते हैं। ये भी पढ़ें- खतरे में ATM ! जानिए क्या हो सकता है आपके पैसों के साथ?

हर ट्रांजेक्शन के लगेंगे कुछ पैसे
रेडजिर्राफ से की गई हर ट्रांजेक्शन के कुछ पैसे लगेंगे। रेडजिर्राफ से हर 10 हजार रुपए तक के भुगतान के लिए 39 रुपए+ सर्विस टैक्स देना होगा। यानी आपको 10 हजार तक के भुगतान के लिए कम से कम 45 रुपए ( 39 रुपए+सर्विस टैक्स) देना होगा। हालांकि, एसबीआई कार्ड से भुगतान करने पर आपको इसके अलावा भी 1.75 फीसदी अतिरिक्त चार्ज देना होगा। यानी 10 हजार रुपए के रेंट पर आपको करीब 245 रुपए का अतिरिक्त भुगतान करना होगा। ये भी पढ़ें- केरल: रैंसमवेयर का हमला, पंचायत ऑफिस के 4 कंप्यूटर शिकार

किन बैंकों के ग्राहकों के मिलेगी सुविधा

मिलेगा कैशबैक भी
अलग-अलग बैंकों की तरफ से उनके ग्राहकों के रेंट पे के तहत रेंट का भुगतान करने के लिए स्टैंडिंग इंस्ट्रक्शन लगाने पर कुछ कैशबैक भी मिलेगा। जैसे एचडीएफसी बैंक के ग्राहकों को 5 फीसदी कैशबैक की पेशकश की जा रही है। इस तरह से देखा जाए तो आपको सालाना 6000 रुपए का कैशबैक मिलेगा। यानी 10,000 रुपए के रेंट पर आपको 500 रुपए का कैशबैक मिल जाएगा और इसके लिए आपको 45 रुपए अतिरिक्त देने होंगे। इस तरह से आपको हर महीने 455 रुपए का फायदा होगा। ये भी पढ़ें- चार कागज ही नहीं, चालान से बचने के लिए ये भी रखें गाड़ी में

पहला स्टेप: रेंट पे फॉर्म को भरें
सबसे पहले आपको रेडजिर्राफ की वेबसाइट (redgirraffe.com) पर जाना होगा और रेंट पे का फॉर्म भरना होगा। रेंट पे फॉर्म भरकर आपको रेंटल डॉक्युमेंट की स्कैन कॉपी भी अपलोड करनी होती है। इस फॉर्म में आपको अपनी जानकारियों के साथ-साथ अपने मकान मालिक की जानकारी भी भरनी होगी। इसके बाद आपको रेडजिर्राफ की एक यूनीक आईडी मिल जाएगी। ये भी पढ़ें- आपके पास नहीं है गाड़ी का ये चौथा कागज, तो कटेगा चालान

दूसरा स्टेप: बैंक से रेडजिर्राफ को जोड़ें
रेडजिर्राफ की यूनीक आईडी मिलने के बाद अपने बैंक की वेबसाइट पर जाएं और वहां पर रेडजिर्राफ की यूनीक आईडी को रजिस्टर करें। ये कैसे करना है, इसके लिए यूनीक आईडी बनने के तुरंत बाद आपकी ईमेल आईडी पर एक मेल भेजकर बताया जाएगा। यूनीक आईडी रजिस्टर करने के बाद आपको बैंक की तरफ से मंजूरी मिलने तक रुकना पड़ेगा।

तीसरा स्टेप: स्टैंडिंग इंस्ट्रक्शन लगाएं
बैंक से आपको मंजूरी मिलने में एक सप्ताह से 10 दिन तक का समय लग सकता है। मंजूरी मिलने के बाद बैंक की वेबसाइट पर जाएं और स्टैंडिंग इंस्ट्रक्शन लगाएं। आपको बता दें कि स्टैंडिंग इंस्ट्रक्शन का मतलब है कि आप अपने अकाउंट में यह सेट कर देंगे कि कितनी तारीख को भुगतान करना है और आपके खाते से उस तारीख को अपने आप भुगतान हो जाएगा। अगर आप स्टैंडिंग इंस्ट्रक्शन नहीं लगाना चाहें तो आप हर महीने लॉगिन करके भी भुगतान कर सकते हैं।

ये बातें जानना भी है जरूरी
- इस तरह से भुगतान करने के लिए मकान मालिक की इजाजत की जरूरत नहीं है, क्योंकि उसे पैसे पहले की तरह ही मिलते रहेंगे।
- अगर आप कई प्रॉपर्टी का रेंट देते हैं तो आप एक से अधिक रेंट के लिए भी खुद को रजिस्टर कर सकते हैं।
- भुगतान करने के दिन से मकान मालिक के खाते में पैसे पहुंचने तक में करीब 3-4 दिन का समय लग सकता है। इसलिए जिस तारीख को रेंट देना हो, उससे 3-4 दिन पहले ही भुगतान कर दें।
{promotion-urls}
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Hazeena Syed: 'अपना ईगो अपने बॉयफ्रेंड वेणुगोपाल को दिखाओ', कौन हैं हजीना, जिसने लगाए अलका लांबा पर गंदे आरोप? -
US-Iran Talks: अमेरिका-ईरान में क्यों नहीं बनी बात? होर्मुज से न्यूक्लियर तक, इन 5 वजहों ने रोकी शांति की राह -
Iran US Talk Fail: फंस गया अमेरिका? शांति समझौते की जरूरत ईरान से ज्यादा ट्रंप को? 4 प्वाइंट्स में समझें -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 12 April: LSG vs GT, लखनऊ-गुजरात में धुरंधरों की फौज, किसे मिलेगी जीत?












Click it and Unblock the Notifications