खतरे में ATM ! जानिए क्या हो सकता है आपके पैसों के साथ?
जिस वायरस ने भारतीय रिजर्व बैंक को डराया है, उसका नाम है वान्नाक्राई रैंसमवेयर। यह वायरस दुनिया भर में लोगों के कंप्यूटर सिस्टम में घुस जाता है और उनकी जरूरी फाइलों को लॉक कर देता है।
नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक ने सभी बैंकों को निर्देश जारी किए हैं कि वे अपने एटीएम को तभी खोलें जब उनका सॉफ्टवेयर अपडेट हो जाए। दरअसल, इन दिनों एक मालवेयर पूरी दुनिया में कंप्यूटर सिस्टम को प्रभावित कर रहा है, जिससे बचने के लिए विंडोज अपडेट भेजा गया है। ये भी पढ़ें- अब आधार और पैन कार्ड की गलतियां ऑनलाइन कर सकते हैं सही

ये है वो खतरनाक वायरस
जिस वायरस ने भारतीय रिजर्व बैंक को डराया है, उसका नाम है वान्नाक्राई रैंसमवेयर। यह वायरस दुनिया भर में लोगों के कंप्यूटर सिस्टम में घुस जाता है और उनकी जरूरी फाइलों को लॉक कर देता है। उनकी फाइलों को वापस देने के बदले वह यूजर से बिटक्वाइंस मांगता है। यानी अगर आप इस वायरस को फिरौती देंगी, तब जाकर यह आपकी फाइलें छोड़ेगा। ये भी पढ़ें- रामदेव और बालकृष्ण की योजना, बैलों से मुफ्त में बनेगी बिजली

60 फीसदी एटीएम में आउटडेटेड सॉफ्टवेयर
इस रैंसमवेयर का खतरा सबके अधिक देश की एटीएम मशीनों के लिए भी है। दरअसल, देश के कुल 2.25 लाख एटीएम में से करीब 60 फीसदी मशीनें आउटडेटेड यानी पुराने विंडो एक्सपी ऑपरेटिंग सॉफ्टवेयर पर काम करती हैं। माइक्रोसॉफ्ट में भी एक बयान जारी करते हुए कहा है कि विंडोज एक्सपी के लिए कंपनी की तरफ से एक स्पेशल अपडेट जारी किया गया है। ये भी पढ़ें- एयरटेल के इस ऑफर में हर महीने मिल रहा 500 जीबी डेटा, जानिए कैसे

एटीएम को नहीं है कोई खतरा?
एटीएम ऑपरेटर्स का कहना है कि रैंसमवेयर से किसी भी एटीएम को कोई खतरा नहीं है। रैंसमवेयर जरूरी जानकारियों को लॉक कर देता है और बदले में फिरौती मांगता है, जबकि एटीएम में ऐसा कोई डेटा स्टोर नहीं रहता है, जो रैंसमवेयर लॉक कर सके। साथ ही, ऐसा कोई लॉजिक है जो ट्रांजेक्शन को ब्लॉक कर सके। ये भी पढ़ें- चार कागज ही नहीं, चालान से बचने के लिए ये भी रखें गाड़ी में

एटीएम पर हमला हुआ तो भी कोई बात नहीं
इलेक्ट्रॉनिक पेमेंट्स एंड सर्विसेस के अध्यक्ष मनोहर भाई ने कहा कि अगर किसी मशीन पर रैंसमवेयर का हमला हो भी जाता है, तो उसे फॉर्मेट करके तुरंत दोबारा इस्तेमाल करना शुरू किया जा सकता है। आपको बता दें कि इलेक्ट्रॉनिक पेमेंट्स एंड सर्विसेस एक मैनेजमेंट सर्विस फर्म है, जो पब्लिक सेक्टर के लिए एटीएम का प्रबंधन करती है। ये भी पढ़ें- आपके पास नहीं है गाड़ी का ये चौथा कागज, तो कटेगा चालान
{promotion-urls}
-
Ayesha Takia ने मुस्लिम से निकाह के बाद होठों पर सहा इतना दर्द, बदल गई सूरत, तस्वीरों ने खोला राज! -
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी? -
Iran US War Peace Talks: संकट में ईरान-अमेरिका शांति वार्ता, नहीं गया ईरान! धरी रह गई शरीफ की तैयारी! -
Ayesha Takia Love Story: सलमान खान की हिंदू हीरोइन ने 23 साल की उम्र में इंटरफेथ लव मैरिज, क्या अपनाया इस्लाम? -
Yamuna Boat Capsized: यमुना में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, 10 लोगों की मौत, कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा? -
Gold Rate Today: सोने के दामों में लगातार गिरावट जारी, अब इस भाव में बिक रहा है 22K और 18k गोल्ड रेट -
West Bengal Elections 2026: '₹1000 करोड़ की डील', ओवैसी ने तोड़ा हुमायूं कबीर से गठबंधन, क्या है वजह? -
'पति के साथ काम करूंगी', शादी करते ही टॉप एक्ट्रेस का बर्बाद हुआ करियर, बदले तेवर और डूब गया स्टारडम -
Bihar में का बा? CM कौन होगा? BJP की बैठक से पहले सम्राट चौधरी-श्रेयसी सिंह को क्यों दिल्ली बुलाया? -
RR vs RCB: टॉस के बाद फिर से बारिश, कब शुरू होगा राजस्थान-आरसीबी मैच, नया टाइम हुआ निर्धारित -
Aamir Khan: इतनी मोहब्बत थी तो रीना को छोड़ा क्यों? आमिर के शराब पीने वाली बात पर क्यों भड़के लोग? -
Khawaja Asif Kids: इजरायल को 'कैंसर' कहने वाले PAK रक्षा मंत्री की कितनी औलादें? बेटियों के ठुमके हुए थे VIRAL












Click it and Unblock the Notifications