'कभी मार्क्स के लिए पढ़ाई नहीं की', 1 नंबर के फेर ने बदला खेल! कौन हैं JEE में AIR 2 लाने वाले कबीर छिल्लर?

JEE AIR 2 Kabir Chillar: JEE Advance 2026 का रिजल्ट घोषित होने के बाद जिन छात्रों के नाम सबसे ज्यादा चर्चा में हैं, उनमें कबीर छिल्लर (Kabir Chillar) भी शामिल हैं। गुरुग्राम के रहने वाले कबीर ने देश की सबसे कठिन इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं में से एक मानी जाने वाली जेईई एडवांस्ड में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 2 हासिल की है। उन्होंने 360 में से 329 अंक प्राप्त किए और पहले स्थान पर रहे शुभम कुमार (Shubham Kumar) से सिर्फ एक अंक पीछे रहे।

कबीर की इस उपलब्धि ने उन्हें देशभर के लाखों इंजीनियरिंग अभ्यर्थियों के बीच एक प्रेरणा बना दिया है। खास बात यह है कि कबीर की सफलता केवल लंबे समय तक पढ़ाई करने का नतीजा नहीं है, बल्कि विषयों को गहराई से समझने, लगातार खुद का मूल्यांकन करने और सही रणनीति अपनाने का परिणाम है। बचपन से विज्ञान में रुचि रखने वाले कबीर ने अपने जुनून को ही अपनी सबसे बड़ी ताकत बना लिया।

Kabir Chillar

कौन हैं कबीर छिल्लर? (Kabir Chillar AIR 2)

कबीर छिल्लर हरियाणा के गुरुग्राम के रहने वाले हैं। उन्होंने जेईई एडवांस्ड 2026 में 329 अंक हासिल कर पूरे देश में दूसरी रैंक प्राप्त की है। इस साल जेईई एडवांस्ड के टॉप तीनों रैंक धारक IIT दिल्ली जोन से रहे, जिनमें कबीर का नाम भी शामिल है।

ये भी पढ़ें: हार्डवेयर दुकान चलाने वाले का बेटा बना टॉपर, कौन हैं JEE AIR 1 लाने वाले शुभम कुमार? Main में भी रचा था इतिहास

IITian पिता और शिक्षिका मां के बेटे

कबीर ऐसे परिवार से आते हैं जहां शिक्षा को हमेशा प्राथमिकता दी गई। उनके पिता मोहित छिल्लर IIT खड़गपुर के पूर्व छात्र हैं, जबकि उनकी मां प्रियंका छिल्लर एक निजी स्कूल में शिक्षिका हैं। कबीर के पिता का कहना है कि परिवार ने कभी रैंक को लेकर दबाव नहीं बनाया। उनका मानना था कि मेहनत और ईमानदारी सबसे महत्वपूर्ण हैं और कबीर ने उसी सोच को अपनाया।

बचपन से विज्ञान और तारों में रुचि

कबीर की विज्ञान में दिलचस्पी बहुत छोटी उम्र से ही दिखाई देने लगी थी। उनके पिता एक घटना का जिक्र करते हैं जब दूसरी कक्षा में एक शिक्षक ने उनसे पृथ्वी से सबसे दूर के तारे का नाम पूछा था। एक नाम बताने के बजाय कबीर ने कई दूरस्थ तारों के नाम गिना दिए थे। यही रुचि आगे चलकर एस्ट्रोनॉमी के प्रति आकर्षण में बदली और इसी वजह से उन्होंने 10वीं के बाद साइंस स्ट्रीम चुनी।

नंबर नहीं, सीखने पर था ध्यान

कबीर का कहना है कि उन्होंने कभी केवल अच्छे अंक लाने के लिए पढ़ाई नहीं की। उनका लक्ष्य हमेशा विषयों को अच्छी तरह समझना रहा। उनका मानना है कि अगर किसी विषय की बुनियाद मजबूत हो जाए तो अच्छे परिणाम अपने आप मिलने लगते हैं।

कोटा से की JEE की तैयारी

स्कूल के दौरान कबीर ने कई ओलंपियाड परीक्षाओं में हिस्सा लिया। इसके बाद परिवार ने उन्हें जेईई की तैयारी के लिए कोटा भेजने का फैसला किया। वहां उन्होंने एक प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थान में दाखिला लिया और प्रतियोगी परीक्षाओं की गंभीरता से तैयारी शुरू की।

पिता की एक सलाह हमेशा रही याद

कबीर की परीक्षा रणनीति में उनके पिता की एक सलाह का बड़ा योगदान रहा। उनके पिता हमेशा कहते थे कि किसी सवाल को हल करने के बाद उसे वहीं छोड़ दो और अगले सवाल पर ध्यान दो। कबीर का मानना है कि इस सोच ने उन्हें परीक्षा के दौरान शांत रहने और समय का बेहतर उपयोग करने में मदद की।

मानसिक मजबूती को मानते हैं सफलता की कुंजी

एक इंटरव्यू में कबीर ने बताया कि वह खुद को मानसिक रूप से मजबूत मानते हैं। उनका कहना है कि किसी भी विषय को समझने के लिए उन्हें अक्सर केवल एक बार पढ़ना काफी होता था और जरूरत पड़ने पर वह उसे आसानी से याद कर लेते थे।

कैसे की JEE एडवांस्ड की तैयारी?

कबीर के अनुसार उनकी तैयारी अनुशासित थी, लेकिन केवल घंटों की संख्या पर आधारित नहीं थी। वह पढ़ाई की गुणवत्ता को ज्यादा महत्व देते थे। हर टेस्ट के बाद अपनी गलतियों का विश्लेषण करना उनकी दिनचर्या का हिस्सा था।

जहां भी कमजोरी दिखाई देती, वह उस पर और अधिक मेहनत करते। इसके साथ ही हर परीक्षा से पहले अपनी रणनीति में जरूरी बदलाव भी करते थे। उन्होंने बताया कि वह रोजाना लगभग आठ घंटे पढ़ाई करते थे और लगातार अभ्यास के जरिए अपनी तैयारी को मजबूत बनाते रहे।

ये भी पढ़ें: Aarohi Deshpande: सोशल मीडिया से दूरी और 9 घंटे पढ़ाई! कौन हैं जेईई एडवांस्ड की गर्ल्स टॉपर आरोही देशपांडे?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+