New Aadhaar App Update: बंद होगा mAadhaar! UIDAI ने लॉन्च किया नया Aadhaar App, क्या हैं इसके फायदे-फिचर्स

New Aadhaar App Update: भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने देश के नागरिकों के लिए डिजिटल पहचान को अधिक सुरक्षित और निजी बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। सरकार ने आधिकारिक तौर पर एक बिल्कुल नया और अत्याधुनिक 'Aadhaar App' रोलआउट कर दिया है। इसके साथ ही UIDAI ने यह भी साफ कर दिया है कि पुराना 'mAadhaar' ऐप जल्द ही पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा।

नए ऐप को डिजिटल व्यक्तिगत डेटा संरक्षण (DPDP) अधिनियम के सिद्धांतों और डेटा न्यूनीकरण (Data Minimisation) प्रथाओं के तहत तैयार किया गया है।

old-maadhaar-app-discontinued-uidai

इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि अब पहचान सत्यापन (Verification) के नाम पर हर जगह अपनी पूरी निजी जानकारी या आधार नंबर सौंपने की मजबूरी खत्म हो जाएगी। सरकार अब सभी नागरिकों को पुराने ऐप से इस नए, तेज और अधिक सुरक्षित प्लेटफॉर्म पर शिफ्ट होने के लिए प्रोत्साहित कर रही है।

UIDAI ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी: बंद होगा पुराना mAadhaar

यूआईडीएआई ने अपने आधिकारिक एक्स (X) हैंडल पर इस बात की पुष्टि करते हुए कहा-"mAadhaar ऐप जल्द ही बंद कर दिया जाएगा। आज ही नया 'Aadhaar App' डाउनलोड करें और अपनी उंगलियों पर तेज पहुंच, स्मार्ट फीचर्स और बेहतरीन सेवाओं का अनुभव करें। इसे आपके आधार अनुभव को पहले से कहीं अधिक सरल, सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया है।"

पहले जहां आधार का सत्यापन मुख्य रूप से ओटीपी (OTP) पर निर्भर था और स्क्रीन पर पूरा डेटा दिखाई देता था, वहीं नया ऐप पूरी तरह प्राइवेसी-फर्स्ट (Privacy-First) नीति पर काम करता है।

नए 'Aadhaar App' की 7 सबसे बड़ी विशेषताएं

यह नया प्लेटफॉर्म सिर्फ एक डिजिटल कार्ड होल्डर नहीं है, बल्कि यह उपयोगकर्ताओं को उनके निजी डेटा पर पूरा नियंत्रण देता है। इसके प्रमुख फीचर्स इस प्रकार हैं:

1. सिलेक्टिव शेयरिंग : यह इस ऐप का सबसे बड़ा प्राइवेसी अपग्रेड है। अब किसी होटल चेक-इन, सिनेमा हॉल या अस्पताल में वेरिफिकेशन के वक्त आपको अपना पूरा प्रोफाइल दिखाने की जरूरत नहीं है। आप चुन सकते हैं कि आपको केवल अपना नाम, उम्र, फोटो या पता साझा करना है। सामने वाले वेंडर को आपका आधार नंबर दिखे बिना ही आपकी पहचान सत्यापित हो जाएगी।

2. QR-कोड आधारित ऑफलाइन वेरिफिकेशन: फोटोकॉपी देने या भौतिक कार्ड दिखाने के बजाय, आप ऐप के जरिए एक सुरक्षित QR कोड साझा कर सकते हैं। यह सिस्टम पूरी तरह से ऑफलाइन भी काम करता है, यानी इसके लिए हर समय इंटरनेट कनेक्शन का होना जरूरी नहीं है।

Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे बादल! अगले 48 घंटे तक डस्ट स्टॉर्म-बारिश को लेकर IMD का यलो अलर्ट
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे बादल! अगले 48 घंटे तक डस्ट स्टॉर्म-बारिश को लेकर IMD का यलो अलर्ट

3. फेस ऑथेंटिकेशन (चेहरा प्रमाणीकरण): केवल ओटीपी पर निर्भरता को कम करते हुए, ऐप में 'Face ID' और फेस ऑथेंटिकेशन सपोर्ट जोड़ा गया है। इससे आपकी भौतिक उपस्थिति का प्रमाण अधिक मजबूती से दर्ज होता है।

4. वन-क्लिक बायोमेट्रिक लॉक/अनलॉग: उपयोगकर्ता अपने फिंगरप्रिंट, आइरिस (आंख की पुतली) और फेस डेटा को ऐप के भीतर से ही एक क्लिक में तुरंत लॉक या अनलॉक कर सकते हैं, जिससे आधार के दुरुपयोग का खतरा शून्य हो जाता है।

5. ऑथेंटिकेशन हिस्ट्री ट्रैकिंग: ऐप के भीतर आप यह पूरी हिस्ट्री देख सकते हैं कि आपके आधार का उपयोग कब, कहां और किस एजेंसी द्वारा सत्यापन के लिए किया गया है। इससे किसी भी संदिग्ध गतिविधि को पकड़ना आसान होगा।

6. वन फैमिली, वन ऐप (एक परिवार, एक ऐप): नया ऐप एक ही मोबाइल डिवाइस पर अधिकतम 5 आधार प्रोफाइल को मैनेज करने की सुविधा देता है। इसके जरिए माता-पिता अपने बच्चों या घर के बुजुर्गों का आधार एक ही फोन में संभाल सकते हैं।

7. मोबाइल नंबर और एड्रेस अपडेट: अब आधार केंद्रों के चक्कर काटे बिना, उपयोगकर्ता सीधे इस ऐप के माध्यम से अपना मोबाइल नंबर और आवासीय पता अपडेट कर सकते हैं।

नए ऐप को कैसे करें सेटअप? जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

सुरक्षा की कई परतें (Security Layers) होने के कारण इसकी ऑनबोर्डिंग प्रक्रिया पुराने ऐप की तुलना में थोड़ी विस्तृत है:

  • सबसे पहले अपने स्मार्टफोन के गूगल प्ले स्टोर या एप्पल ऐप स्टोर से आधिकारिक 'Aadhaar App' डाउनलोड करें।
  • अपनी पसंदीदा भाषा का चयन करें और आधार से लिंक अपना पंजीकृत मोबाइल नंबर दर्ज करें।
  • आपके नंबर पर एक ओटीपी (OTP) आएगा, उसे दर्ज कर वेरिफिकेशन पूरा करें।
  • इसके बाद, ऐप सेटअप के दौरान ही फेस ऑथेंटिकेशन (Face Authentication) मांगेगा, जिसे अपने फ्रंट कैमरे से पूरा करें।
  • सुरक्षा के लिए अपना 6-डिजिट का पिन (PIN) बनाएं और अतिरिक्त सुरक्षा के लिए फिंगरप्रिंट या फेस अनलॉक सक्षम करें।
  • अंत में, अपने आधार की मुख्य डिटेल्स डालने के बाद एक बार फिर ओटीपी प्रमाणित करें; आपका खाता पूरी तरह सक्रिय हो जाएगा।

अब 14 जून 2027 तक मुफ्त में अपडेट कर सकेंगे आधार दस्तावेज

ऐप के रोलआउट के साथ ही, UIDAI ने आम जनता को एक और बड़ी सौगात दी है। माईआधार (myAadhaar) पोर्टल के माध्यम से पहचान के प्रमाण (PoI) और पते के प्रमाण (PoA) से जुड़े दस्तावेजों को ऑनलाइन मुफ्त में अपडेट करने की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 14 जून 2027 कर दिया गया है। इससे पहले यह मुफ्त सुविधा केवल 15 जून 2026 तक के लिए ही उपलब्ध थी। समय पर दस्तावेज अपडेट रखने से भविष्य में ऐप आधारित डिजिटल सत्यापन और आसान हो जाएगा।

नया आधार ऐप होटल चेक-इन, गिग वर्कर्स के ऑनबोर्डिंग और अस्पतालों में आगंतुक सत्यापन जैसी रोजमर्रा की जरूरतों में लगने वाले समय को काफी कम कर देगा। चूंकि डीपीडीपी फ्रेमवर्क के तहत अब तीसरे पक्ष (Third Parties) के लिए आधार की फोटोकॉपी का लंबा रिकॉर्ड रखना अनिवार्य नहीं रह जाएगा, इसलिए यह ऐप देश में डेटा चोरी और पहचान के दुरुपयोग के मामलों पर नकेल कसने में गेम-चेंजर साबित होगा।

Delhi ITO Fire: शिक्षा मंत्रालय के दफ्तर में लगी भीषण आग, इलाके में धुआं ही धुआं, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
Delhi ITO Fire: शिक्षा मंत्रालय के दफ्तर में लगी भीषण आग, इलाके में धुआं ही धुआं, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+