केरल में रैंसमवेयर का हमला, पंचायत ऑफिस के 4 कंप्यूटर शिकार

यह वायरस दुनिया भर में लोगों के कंप्यूटर सिस्टम में घुस जाता है और उनकी जरूरी फाइलों को लॉक कर देता है। उनकी फाइलों को वापस देने के बदले वह यूजर से बिटक्वाइंस मांगता है।

वायानाद। केरल के वायानाद में रैंसमवेयर ने हमला कंप्यूटर्स पर हमला किया है। यह हमला पंचायत ऑफिस के चार कंप्यूटर्स पर किया गया है। साइबर पुलिस इस वक्त मौके पर पहुंच चुकी है और जांच की जा रही है। जांच में यह बात सामने आई है कि यह वही रैंसमवेयर है, जिसका खतरा इन दिनों पूरी दुनिया पर मंडरा रहा है। साइबर पुलिस इससे निपटने की कोशिश कर रही है।

रैंसमवेयर ने किया हमला, पंचायत ऑफिस के 4 कंप्यूटर हुए शिकार

यह वायरस दुनिया भर में लोगों के कंप्यूटर सिस्टम में घुस जाता है और उनकी जरूरी फाइलों को लॉक कर देता है। उनकी फाइलों को वापस देने के बदले वह यूजर से बिटक्वाइंस मांगता है। यानी अगर आप इस वायरस को फिरौती देंगी, तब जाकर यह आपकी फाइलें छोड़ेगा।

ये लिखा होता है मैसेज में
इस रैंसमवेयर का शिकार होने के बाद मैसेज आता है- आपकी फाइलें एनक्रिप्ट हो गई हैं। इसके नीचे कुछ सवाल हैं और उनके जवाब हैं। पहला सवाल आता है मेरे कंप्यूटर को क्या हुआ है? जवाब होता है कि आपकी फाइलें एनक्रिप्ट हो गई हैं। आपकी बहुत सी फाइलें इसकी वजह से आपकी पहुंच से बाहर हो चुकी हैं।

दूसरा सवाल होता है- क्या मैं अपनी फाइलें रिकवर कर सकता हूं? जवाब में लिखा है- हां आप अपनी फाइलें रिकवर कर सकते हैं, लेकिन उसके लिए आपके पास काफी कम समय है। कुछ फाइलों तो आप मुफ्त में डीक्रिप्ट कर सकते हैं, लेकिन अन्य फाइलों को डीक्रिप्ट करने के लिए आपको 3 दिनों के अंदर पैसे देने होंगे। इसके बाद यह रकम दोगुनी हो जाएगी और अगर 7 दिनों तक आपने पैसे नहीं दिए तो आप जिंदगी में कभी भी इन फाइलों को रिकवर नहीं कर सकेंगे। इसी मैसेज में वायरस ने भुगतान का तरीका भी बताया है।

RBI भी डरा इससे
इसी वायरस के हमले के डर से भारतीय रिजर्व बैंक ने भी सभी बैंकों को निर्देश जारी किए हैं कि वे अपने एटीएम को तभी खोलें जब उनका सॉफ्टवेयर अपडेट हो जाए। इस रैंसमवेयर का खतरा सबके अधिक देश की एटीएम मशीनों के लिए भी है। दरअसल, देश के कुल 2.25 लाख एटीएम में से करीब 60 फीसदी मशीनें आउटडेटेड यानी पुराने विंडो एक्सपी ऑपरेटिंग सॉफ्टवेयर पर काम करती हैं। माइक्रोसॉफ्ट में भी एक बयान जारी करते हुए कहा है कि विंडोज एक्सपी के लिए कंपनी की तरफ से एक स्पेशल अपडेट जारी किया गया है।

{promotion-urls}

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+