Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

काम की खबर: चार कागज ही नहीं, चालान से बचने के लिए ये डब्बा भी है जरूरी

गाड़ी के सभी कागज पूरे होने के बावजूद चालान कटना सभी के लिए परेशानी की बात है। दरअसल गाड़ी के कागज के अलावा आपके पास एक और चीज होना जरूरी है, वरना आपका चालान कट सकता है।

नई दिल्ली। आज के समय में अधिकतर लोगों के पास गाड़ी तो है, लेकिन यातायात नियमों की पूरी जानकारी नहीं है। वनइंडिया ने अपने ग्राहकों को गाड़ी के लिए जरूरी कागजों की जानकारी देते हुए ही कुछ दिन पहले एक स्टोरी की थी। अब हम आपके लिए आपकी गाड़ी से जुड़ी एक और जानकारी लेकर आए हैं, जिसके बिना आपका चालान हो सकता है। ये भी पढ़ें- आपके पास नहीं है गाड़ी का ये चौथा कागज, तो कटेगा चालान

अधिकतर लोगों को नहीं है इसकी जानकारी

अधिकतर लोगों को नहीं है इसकी जानकारी

लोगों को ड्राइविंग लाइसेंस, गाड़ी के रजिस्ट्रेशन के कागज और इंश्योरेंस के बारे में पता होने के साथ-साथ प्रदूषण सर्टिफिकेट के बारे में भी पता है, लेकिन फिर भी उनकी शिकायत होती है कि उनका चालान कट गया। गाड़ी के सभी कागज पूरे होने के बावजूद चालान कटना सभी के लिए परेशानी की बात है। दरअसल गाड़ी के कागज के अलावा आपके पास एक और चीज होना जरूरी है, वरना आपका चालान कट सकता है। ये भी पढ़ें- 500 रुपए का पुराना नोट आपको बना सकता है करोड़पति, जानिए कैसे

ये है वो चीज

ये है वो चीज

गाड़ी के सभी कागज पूरे होने के अलावा भी अगर आपके पास फर्स्ट ऐड बॉक्स नहीं है तो आपका चालान कट सकता है। फर्स्ट ऐड बॉक्स के बारे में अभी तक बहुत ही कम लोगों को पता है। यहां तक कि छोटी जगहों पर कई ट्रैफिक वाले भी कभी फर्स्ट ऐड बॉक्स चेक नहीं करते हैं। अगर आपकी गाड़ी में भी फर्स्ट ऐड बॉक्स नहीं है तो आज ही खरीद कर रख लें। ये भी पढ़ें- इस मोबाइल पर एयरटेल का खास ऑफर, साल भर मुफ्त डेटा और कॉलिंग

क्या होता है फर्स्ट ऐड बॉक्स में

क्या होता है फर्स्ट ऐड बॉक्स में

फर्स्ट ऐड बॉक्स में पट्टी, एक पाउडर या क्रीम होती है। दरअसल, यह फर्स्ट ऐड बॉक्स उस समय के लिए हर गाड़ी में रखना जरूरी है, जब कभी कोई छोटी मोटी दुर्घटना हो जाए तो आप मरहम-पट्टी कर सकें। हालांकि, किसी बड़ी दुर्घटना होने पर यह काम नहीं आता, लेकिन छोटी मोटी दुर्घटना में फर्स्ट ऐड बॉक्स काफी कारगर होता है। ये भी पढ़ें- SBI ने खुलकर बताया, किस ATM ट्राजेंक्शन के लगेंगे कितने पैसे

कहां से मिलेगा फर्स्ट ऐड बॉक्स?

कहां से मिलेगा फर्स्ट ऐड बॉक्स?

फर्स्ट ऐड बॉक्स किसी भी मेडिकल स्टोर से खरीदा जा सकता है। इसकी कीमत भी बहुत अधिक नहीं होती है। हर फर्स्ट ऐड बॉक्स एक एक्सपायरी डेट के साथ आता है, इसलिए उसे लेने से पहले उसकी वैधता जरूर चेक कर लें। आपको मेडिकल स्टोर पर सिर्फ इतना ही कहना होगा कि आपको गाड़ी में रखने के लिए फर्स्ट ऐड बॉक्स चाहिए। ये भी पढ़ें- शुरू हो गई बिग सेल, सामान इतना सस्ता कि यकीन न हो

फर्स्ट ऐड बॉक्स होने के बावजूद कब कटता है चालान?

फर्स्ट ऐड बॉक्स होने के बावजूद कब कटता है चालान?

मान लीजिए कि आपकी गाड़ी में फर्स्ट ऐड बॉक्स है, लेकिन उसकी एक्सपायरी डेट निकल चुकी है तो भी आपका चालान कट जाएगा। इस तरह से आपको यह ध्यान रखना होगा कि फर्स्ट ऐड बॉक्स के एक्सपायर होने से पहले ही आप दूसरा फर्स्ट ऐड बॉक्स खरीदकर अपनी गाड़ी में रख लें, वरना आपका चालान हो सकता है। ये भी पढ़ें- आयकर विभाग की नई सुविधा, बस 5 सेकेंड में आधार-पैन होगा लिंक

{promotion-urls}

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+