Rohini Acharya: ' गद्दारों पर भारी हूं', पापा लालू संग रोहिणी ने खास अंदाज में मनाया बर्थडे, किसे बताया सुकून?

Rohini Acharya: राजद सुप्रीमो लालू यादव की लाडली बेटी रोहिणी आचार्य इस वक्त सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा चर्चित हैं, दरअसल उनका आज जन्मदिन है, जिसे कि सिंगापुर में उन्होंने अपने परिवार के लोगों और दोस्तों संग सेलिब्रेट किया है लेकिन खास बात ये है कि इस बार उनके जन्मदिन पर उनके पापा लालू उनके साथ हैं, जिनके लिए रोहिणी ने बड़ी ही इमोशनल पोस्ट लिखी है,जो कि वायरल हो गई है। आपको बता दें कि लालू यादव दो दिन पहले ही सिंगापुर अपने रेगुलर चेकअप के लिए पहुंचे हैं।

रोहिणी ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि -'अपने जन्मदिन के इस विशेष दिन को अपने परिवार और अपने आराध्य पापा के साथ मनाकर मैं स्वयं को बेहद सौभाग्यशाली महसूस कर रही हूं .. जिनके होने से सुकून भरा और मुकम्मल जीवन लगता है, उनके साथ खुशियां साझा करने से घर सच में पूरा जहान लगता है।'

Rohini Acharya

रोहिणी जहां अपना जन्मदिन सिंगापुर में मना रही हैं, वहीं दूसरी ओर पटना में राजद ऑफिस में उनके लिए एक खास पोस्टर लगा है जिसमें लालू और रोहिणी की फोटो लगी है और इसके साथ लिखा है-

  • न हौसला टूटा हैन हिम्मत हारी है
  • मैं लड़ना जानती हूं
  • अकेले गद्दारों पर भारी हूं
  • मैं लालू जी की बेटी हूं
  • मेरा लहू बिहारी और
  • रग-रग में खुद्दारी है।

आपको बता दें अपनी किडन डोनेट करके पिता लालू को जीवनदान देने वाली रोहिणी आचार्य ने बिहार इलेक्शन में राजद की करारी हार पर तेजस्वी और उनके करीबियों से कुछ सवाल पूछे थे, जिस पर दोनों लोगों के बीच काफी विवाद बढ़ गया था।

Rohini Acharya

बहन रोहिणी ने लगाए थे भाई तेजस्वी पर गंभीर आरोप

जिसके बाद रोहिणी ने पार्टी और घर छोड़ते हुए तेजस्वी पर गंभीर आरोप लगाए थे और रोते हुए कहा था कि 'अब उनका ना तो राजद और ना ही तेजस्वी से कोई नाता है, वो अब बस अपने माता-पिता तक ही सींमित रहेंगी और इसके बाद वो सिंगापुर अपने पति के पास वापस चली गई थीं।'

रूठी बेटी को मनाने सिंगापुर गए हैं लालू?

राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि लालू अपनी बेटी को मनाने में जुटे हैं और चेकअप के बहाने वो अपनी रूठी बेटी को मनाने सिंगापुर गए हैं। वो अपनी बेटी को एमएलसी चुनाव लड़वाना चाहते हैं, हालांकि रोहिणी ने इस बात से इनकार कर दिया है लेकिन फिर भी कयासों का बाजार काफी गर्म है। आपको बता दें कि रोहिणी की इस पोस्ट पर लोगों ने काफी अच्छे कमेंट किए हैं।

'यह ऐतिहासिक क्षण है और आप खुशनसीब हैं'

एक यूजर ने लिखा है कि 'बहुत-बहुत बधाई हो @RohiniAcharya2Ji , #लालूजी के उम्र के इस आखिरी पड़ाव में कहीं भी होने किसी के साथ भी होना उसके लिए किसी सौभाग्य से कम नहीं है , यह ऐतिहासिक क्षण है और आप खुशनसीब हैं..!☺️' तो वहीं एक यूजर ने लिखा है कि 'ऐसी बिटिया भगवान सभी माँ बाप को दे 🙏🏻इस कलयुगी दोर मै बहुत कम लोग है जो इस उम्र मै ये सब सुख पाते है।'

यह पढ़ें:Tejashwi के बच्चे की पार्टी में Tej Pratap Yadav, मार्डन लुक में Rajshree, लालू फैमिली में हो गई सुलह?
यह पढ़ें:Tejashwi के बच्चे की पार्टी में Tej Pratap Yadav, मार्डन लुक में Rajshree, लालू फैमिली में हो गई सुलह?
<strong>यह पढ़ें:L</strong>ove Story: ब्राह्मण अभिषेक बनर्जी ने की है पंजाबी कुड़ी से शादी, कौन है पत्नी? विवादों से जुड़ा है नाम
यह पढ़ें:Love Story: ब्राह्मण अभिषेक बनर्जी ने की है पंजाबी कुड़ी से शादी, कौन है पत्नी? विवादों से जुड़ा है नाम
यह पढ़ें:Rohini Acharya: 'हमारे घर भगवान आए हैं', रोहिणी के पास सिंगापुर पहुंचे लालू, क्या मना पाएंगे रूठी बेटी को?
यह पढ़ें:Rohini Acharya: 'हमारे घर भगवान आए हैं', रोहिणी के पास सिंगापुर पहुंचे लालू, क्या मना पाएंगे रूठी बेटी को?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+