Vaibhav Sooryavanshi IPL Earnings: 5 ट्रॉफियां, कार और करोड़ों का इनाम, ऐसे बदली वैभव सूर्यवंशी की किस्मत?

vaibhav sooryavanshi IPL Earnings: आईपीएल 2026 की ट्रॉफी भले ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीती हो, लेकिन पूरे सीजन की सबसे बड़ी सनसनी 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी रहे। सबसे कम उम्र में ऑरेंज कैप जीतने से लेकर सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन जैसे बड़े अवॉर्ड अपने नाम करने तक, वैभव ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा। राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें महज 1.10 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन उनके शानदार प्रदर्शन ने इस कीमत को कई गुना वसूल कर दिया। आइए जानते हैं कि IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने कुल कितनी कमाई की ।

एक के बाद एक सम्मान, साथ में मिला मोटा इनाम (IPL 2026 vaibhav sooryavanshi)

वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में सिर्फ सुर्खियां ही नहीं बटोरीं, बल्कि कई बड़े अवॉर्ड भी अपने नाम किए और साथ ही लाखों रुपये की इनामी राशि भी जीती। भले ही फाइनल के दौरान अपनी टीम राजस्थान रॉयल्स को खिताबी मुकाबले में नहीं देख पाने की निराशा उनकी आंखों में साफ झलक रही थी, लेकिन सीजन के अंत में मिले एक के बाद एक बड़े पुरस्कारों ने उनके चेहरे पर अलग ही चमक ला दी।

IPL 2026 1

वैभव को मिले इतने सारे इनाम

. मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर (MVP) - ₹15 लाख
. ऑरेंज कैप - ₹10 लाख
. सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन - ₹10 लाख और टाटा सिएरा कार
. सुपर सिक्सेस ऑफ द सीजन - ₹10 लाख
. इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन - ₹10 लाख

मैच फीस से भी हुई करोड़ों की कमाई

वैभव सूर्यवंशी ने इस सीजन राजस्थान रॉयल्स के लिए कुल 16 मुकाबले खेले। आईपीएल के नए नियमों के तहत उन्हें हर मैच के लिए 7.5 लाख रुपये की मैच फीस मिली, जिससे उनकी सिर्फ मैच फीस से ही कमाई 1.20 करोड़ रुपये तक पहुंच गई। अगर इसमें उनकी 1.10 करोड़ रुपये की ऑक्शन प्राइस भी जोड़ दी जाए, तो उनकी कुल कमाई लगभग 2.5 करोड़ रुपये के करीब पहुंच जाती है।

वैभव सूर्यवंशी का 31× से ज्यादा ROI

वैभव सूर्यवंशी के IPL 2026 के आंकड़े बताते हैं कि उन्होंने सिर्फ 1.10 करोड़ की कीमत के मुकाबले लगभग 34.97 करोड़ की ऑन-फील्ड वैल्यू बनाई, यानी करीब 31.79× का जबरदस्त रिटर्न दिया। आसान भाषा में इसका मतलब है कि उनके हर रन और हर मैच के प्रदर्शन ने टीम को उनकी कीमत से कई गुना ज्यादा फायदा पहुंचाया, जिससे राजस्थान रॉयल्स को भारी इम्पैक्ट मिला।

इस मॉडल के हिसाब से उनका परफॉर्मेंस अलग-अलग मैचों में बदलता रहा, किसी मैच में उन्होंने करीब 5.16 करोड़ तक की वैल्यू बनाई। जबकि कुछ मुकाबलों में उनका इम्पैक्ट थोड़ा कम भी रहा और लगभग 0.18 करोड़ का नुकसान दिखा। लेकिन कुल मिलाकर 16 मैचों में उनका औसत इम्पैक्ट बहुत हाई रहा, जहां कई मैच टॉप परफॉर्मेंस टाइअर में रहे और यही उनकी बड़ी वैल्यू का कारण बना।

IPL 2026 Stats: इस सीजन में बने 27,450 रन, खिलाड़ियों ने जड़े 1,426 छक्के, बना नया इतिहास
IPL 2026 Stats: इस सीजन में बने 27,450 रन, खिलाड़ियों ने जड़े 1,426 छक्के, बना नया इतिहास

IPL 2027 में वैभव सूर्यवंशी की कितनी लग सकती है बोली?

अगर वैभव सूर्यवंशी IPL 2026 जैसा ही शानदार प्रदर्शन जारी रखते हैं, तो उनकी मौजूदा 1.10 करोड़ की कीमत सीधे 5-10 करोड़ तक पहुंच सकती है, और अगर वह टॉप परफॉर्मर बने रहते हैं तो उनकी बोली 10-15 करोड़ या उससे भी ज्यादा जा सकती है। युवा भारतीय बल्लेबाज होने और लगातार हाई-इम्पैक्ट प्रदर्शन के कारण उनकी डिमांड और वैल्यू IPL 2027 में काफी तेजी से बढ़ने की पूरी संभावना है।

IPL 2026: सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले टॉप 5 खिलाड़ी, वैभव सूर्यवंशी के सामने बौने साबित हुए बाकी 4 प्लेयर्स
IPL 2026: सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले टॉप 5 खिलाड़ी, वैभव सूर्यवंशी के सामने बौने साबित हुए बाकी 4 प्लेयर्स
RCB को लगातार दूसरी बार चैंपियन बनाने वाले 6 सुपर हीरो? इन खिलाड़ियों के दम पर बेंगलुरु ने फिर रचा इतिहास
RCB को लगातार दूसरी बार चैंपियन बनाने वाले 6 सुपर हीरो? इन खिलाड़ियों के दम पर बेंगलुरु ने फिर रचा इतिहास
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+