यहां मिलती है सबसे ज्यादा सैलरी, जानिए कौन से हैं 5 धांसू जॉब
हर नौकरीपेशा व्यक्ति ये जरूर सोचता है कि आखिर कौन सी नौकरी सबसे अच्छी है। आइए आपको बताते हैं कहां पर नौकरी करने पर मिलते हैं सबसे अधिक पैसे।
नई दिल्ली। देश में अधिकतर लोग नौकरी करके ही गुजारा करते हैं। कम ही लोग ऐसे हैं जो अपना खुद का कुछ काम करते हैं और उससे घर चलाते हैं। ऐसे में हर नौकरीपेशा व्यक्ति ये जरूर सोचता है कि आखिर कौन सी नौकरी सबसे अच्छी है। आइए आपको बताते हैं कहां पर नौकरी करने पर मिलते हैं सबसे अधिक पैसे। ये भी पढ़ें- जियो का 3 महीने मुफ्त का ऑफर लेने से चूक गए, तो ये हैं सस्ते विकल्प

यहां मिलते हैं सबसे अधिक पैसे
हाल ही में एक सर्वे सामने आया है, जिससे पता चला है कि देश में सबसे अधिक पैसे एफएमसीजी सेक्टर में मिलते हैं। इस सेक्टर में औसत सालाना सीटीसी (कॉस्ट टु कंपनी) 11.3 लाख रुपए है। सेल्स, मार्केटिंग और सप्लाई चेन मैनेजमेंट के काम करने के लिए टैलेंटेड लोगों की मांग और 10 लाख रुपए से अधिक सैलरी देने की कैटेगरी में 30 फीसदी नौकरियां इसी सेक्टर में हैं। इसी के चलते यह सेक्टर अन्य सभी से आगे है। ये भी पढ़ें- जानिए, रिलायंस जियो के किन ग्राहकों को तीन महीने तक मिलेंगी मुफ्त सेवाएं?

पावर है दूसरे नंबर पर
एफएमसीजी के बाद नंबर आता है पावर सेक्टर का। इस सेक्टर में सभी लेवल और काम में औसतन सालाना सैलरी 9.8 लाख रुपए है। यह सर्वे रैंडस्टैड के जारी किए गए 2017 सैलरी ट्रेंड्स स्टडी से यह बात सामने आई है। सर्वे में अलग-अलग सेक्टर में मिलने वाली सैलरी के बारे में बताया गया है। ये भी पढ़ें- अब तक नहीं लिया 'जियो समर सरप्राइज', तो अभी भी है मौका, जानिए क्या है तरीका

तीसरे नंबर पर है आईटी
यूं तो कहा जाता है कि आईटी सेक्टर में सबसे अधिक पैसा मिलता है, लेकिन इस सर्वे में आईटी सेक्टर तीसरे नंबर पर आया है। आईटी सेक्टर में काम करने वालों को सालाना औसतन 9.3 लाख रुपए सैलरी मिलती है। आईटी कैपिटल बेंगलुरु में पूरे देश में सबसे अधिक सैलरी मिलती है। यहां पर सालाना सैलरी 14.6 लाख रुपए मिलती है। ये भी पढ़ें- जरूरी सूचना, जल्द ही डीजल-पेट्रोल की कीमतों में रोजाना होगा बदलाव!

फार्मा और हेल्थकेयर चौथे और टेलिकॉम पांचवें
चौथे नंबर पर है फार्मा और हेल्थकेयर सेक्टर, जिसमें सालाना औसतन 8.8 लाख रुपए सैलरी मिलती है। सबसे अधिक सैलरी देने वाला पांचवां सेक्टर है टेलिकॉम सेक्टर, जहां पर सालाना 8.7 लाख रुपए की सैलरी मिलती है। ये भी पढ़ें- जानिए, एक्टिंग के अलावा फिल्मी सितारे कैसे कमाते हैं करोड़ों

ये हैं हॉट जॉब्स
इस लिस्ट में कुछ हॉट जॉब्स के बारे में बताया गया है, जिनकी मौजूदा समय में काफी डिमांड है। इसमें कोर जावा प्रोफेशनल्स सबसे आगे हैं, जिनकी सालाना औसत सैलरी 18.06 लाख रुपए है। इसके अलावा डिजिटल मार्केटिंग प्रोफेशनल्स की मांग है, जिन्हें सालाना 17.09 लाख रुपए की औसत सैलरी मिलती है। ये भी पढ़ें- सिर्फ 399 रुपए में ऐसे कराएं AC सर्विस, घर आकर करेंगे सब कुछ












Click it and Unblock the Notifications