सिर्फ 399 रुपए में ऐसे कराएं AC सर्विस, घर आकर करेंगे सब कुछ
अगर आप एसी की सर्विस कराना चाहते हैं तो इसके लिए आपको सिर्फ 399 रुपए खर्च करने होंगे। इसके लिए आपको housejoy.in वेबसाइट पर जाना होगा और वहां पर बुकिंग करनी होगी।
नई दिल्ली। जहां एक ओर गर्मी का मौसम आ चुका है और लोग अपने कूलर और एसी चलाने की सोच रहे हैं, वहीं सबसे बड़ी समस्या है इनकी सर्विस। काफी समय से बंद रहने के बाद जब कूलर या एसी चलाया जाता है तो अक्सर उसे एक सर्विस की जरूरत होती है। ऐसे में कूलर या एसी की सर्विस कराने के लिए उन्हें घर से बाहर ले जाने में काफी दिक्कत होती है और किसी को घर बुलाने में कई बार समय से सर्विस नहीं मिल पाती है। आइए जानते हैं कैसे आप घर बैठे बेहद सस्ते में करा सकते हैं एसी और कूलर की सर्विस। ये भी पढ़ें- जियो का 3 महीने मुफ्त का ऑफर लेने से चूक गए, तो ये हैं सस्ते विकल्प

सिर्फ 399 रुपए में एसी की सर्विस
अगर आप एसी की सर्विस कराना चाहते हैं तो इसके लिए आपको सिर्फ 399 रुपए खर्च करने होंगे। इसके लिए आपको housejoy.in वेबसाइट पर जाना होगा और वहां पर बुकिंग करनी होगी। बुकिंग के दौरान आप समय और जगह डाल सकते हैं, जिसके बाद कंपनी की तरफ से लोग आपके एसी की सर्विस करने के लिए आपके घर आते हैं। ये भी पढ़ें- जानिए, रिलायंस जियो के किन ग्राहकों को तीन महीने तक मिलेंगी मुफ्त सेवाएं?

पंखे, लाइट, इनवर्टर के लिए भी सेवा
एसी के अलावा पंखे, कूलर, लाइट, इनवर्टर या वायरिंग जैसी चीजों से जुड़ी समस्याओं का निपटारा भी इस वेबसाइट के जरिए हो सकता है। इन सभी चीजों से जुड़ी हर तरह की सेवाएं कंपनी मुहैया कराते है। कोई भी दिक्कत आने पर कंपनी के एग्जिक्युटिव आपके घर आते हैं और आपकी परेशानी का समाधान करके जाते हैं। ये भी पढ़ें- अब तक नहीं लिया 'जियो समर सरप्राइज', तो अभी भी है मौका, जानिए क्या है तरीका

इन चीजों में भी कंपनी देती है सर्विस
अगर आप चाहें तो घर बैठे ही पार्लर की सेवाएं भी ले सकते हैं। कंपनी के एग्जिक्युटिव आपको घर आकर आपके बाल काट सकते हैं, बालों को रंग कर सकते हैं, फेशियल या मसाज भी कर सकते हैं। इसके अलावा, कंपनी की तरफ से लॉन्ड्री, प्लंबर, कारपेंटर, कंप्यूटर रिपेयर, पेस्ट कंट्रोल, कार या बाइक की सफाई आदि सेवाएं भी देती है। ये भी पढ़ें- जरूरी सूचना, जल्द ही डीजल-पेट्रोल की कीमतों में रोजाना होगा बदलाव!

घर की सफाई और पेंटिंग भी
यह कंपनी आपके घर आकर साफ सफाई करने और घर की पेंटिंग आदि का भी काम करती है। आमतौर पर शहरों में लोगों के पास जगह की कमी होती है और घर की पेंटिंग के दौरान उन्हें इस बात का ध्यान रखना होता है कि कोई समाना खराब ना हो और ना ही कोई टूट फूट हो। ऐसे लोगों के लिए यह कंपनी काफी अच्छी है। जिन घरों में मियां-बीवी दोनों ही कमाते हैं, उनके घर की साफ-सफाई करने के लिए भी यह कंपनी काफी अच्छी है। ये भी पढ़ें- जानिए, एक्टिंग के अलावा फिल्मी सितारे कैसे कमाते हैं करोड़ों












Click it and Unblock the Notifications