जानिए, एक्टिंग के अलावा फिल्मी सितारे कैसे कमाते हैं करोड़ों
फिल्मी दुनिया के बहुत से लोग हैं जो एक्टिंग के अलावा कुछ न कुछ बिजनेस करते हैं। आइए जानते हैं कौन सा अभिनेता या अभिनेत्री कर रहे हैं किस चीज का बिजनेस।
नई दिल्ली। यूं तो हम सभी जानते हैं कि शाहरुख खान को एक्टिंग पसंद है, लेकिन ऐसा लगता है कि अगर वह एक अभिनेता नहीं होते तो निश्चित ही वह एक शेफ होते। उन्होंने अपनी फिल्म मेकिंग और वीएफएक्स मेकिंग कंपनी का नाम रेड चिलीज रखा है और अब बताया है कि आखिर उन्होंने अपनी कंपनी का नाम रेड चिली क्यों रखा। ये भी पढ़ें- आधार से पैन को लिंक करने में नया लोचा, 31 जुलाई है आखिरी तारीख

फिल्म नहीं चली तो रेस्टोरेंट खोल लूंगा
हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि एक बार जूही चावला ने उनसे पूछा था कि उन्होंने अपनी कंपनी का नाम रेड चिलीज क्यों रखा, तो शाहरुख खान ने कहा था कि अगर फिल्म मेकिंग का बिजनेस नहीं चला तो वह रेस्टोरेंट खोल लेंगे और उसका यही नाम रखेंगे। उन्हें कुकिंग का भी शौक है। उन्होंने कहा कि मैं सच में खाना पकाना चाहता हूं। सोचो अगर मैं रेस्टोरेंट की एक चेन शुरू करूं तो कितना बिजनेस करूंगा।

सलमान खान
सलमान खान एक्टिंग में तो शानदार प्रदर्शन करते ही हैं, साथ ही वह कपड़ों के ब्रांड 'बीईंग ह्यूमन' के मालिक भी हैं। खबरें यह भी हैं कि इसी की तर्ज पर वह स्मार्टफोन बिजनेस भी शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं, जिसका नाम वह 'बीईंग स्मार्ट' रखेंगे। आपको बता दें कि सलमान खान ने बीईंग ह्यूमन की शुरुआत 2012 में की थी। सलमान खान का ये बीईंग ह्यूमन एक एनजीओ है और इससे होने वाली कमाई को सलमान खान चैरिटी में इस्तेमाल करते हैं। बीइंग ह्यूमन के 14 देशों में करीब 160 स्टोर हैं और साथ ही यात्रा डॉट कॉम में भी उनकी कुछ हिस्सेदारी है।

शिल्पा शेट्टी
मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी अभिनय के अलावा बिजनेस करने में भी खूब माहिर हैं। वह अपने पति राज कुंद्रा और अभिनेता अक्षय कुमार के साथ मिलकर 'बेस्ट डील टीवी' का बिजनेस कर रही हैं। इसके अलावा वह अपनी फिटनेस डीवीडी से भी खूब पैसा कमाती हैं। साथ ही, मुंबई में स्पा की चेन IOSIS में भी वह पार्टनर हैं। इतना ही नहीं, अपने बिजनेसमेन पति राज कुंद्रा के साथ मिलकर वह आईपीएल में भी टीम खरीदती हैं और पैसा कमाती हैं। ये भी पढ़ें- मुकेश अंबानी की कंपनी में नौकरी का मौका, 37 हजार रुपए तक होगी सैलरी

सुनील शेट्टी
सुनील शेट्टी की पूरी देश में फिटनेस सेंटर की चेन फैली हुई है। इसके अलावा वह पॉपकॉर्न एंटरटेनमेंट के नाम से एक प्रोडक्शन हाउस के मालिक भी हैं। इसके अलावा मुंबई में मिसचीफ नाम से वह बुटीक की एक चेन और रेस्टोरेंट की चेन भी चलाते हैं। इतना ही नहीं, सुनील शेट्टी वेंचर एस2 रियल्टी नाम की रियल एस्टेट कंपनी के भी मालिक हैं।

जॉन अब्राहम

लारा दत्ता
पूर्व मिस यूनिवर्स और खूबसूरत अभिनेत्री लारा दत्ता अभिनय के अलावा बिजनेस भी करती हैं। उन्होंने भी अपनी प्रोडक्शन कंपनी खोली है, जिसका नाम भीगीबसंती है। उन्होंने छाबड़ा 555 के साथ मिलकर साड़ियों का एक कलेक्शन भी लॉन्च किया था। इसके अलावा, उनकी फिटनेस डीवीडी भी हैं।

ट्विंकल खन्ना
अक्षय कुमार की पत्नी और मशहूर अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना डिजायनर मोमबत्तियों को बिजनेस करती हैं। इसमें उनकी मां डिंपल भी उनका साथ देती हैं। इसके अलावा ट्विंकल का होम डेकोर का भी एक बिजनेस है, इस कंपनी का नाम 'द व्हाइट विंडो' है।

अर्जुन रामपाल

अमिताभ बच्चन
बिग बी फिल्मी दुनिया के महानायक तो हैं ही, साथ ही उनके कई अलग बिजनेस भी हैं। 2013 में उन्होंने जस्ट डायल कंपनी में 10 फीसदी की हिस्सेदारी ली थी, जिस पर उन्हें 4600 फीसदी तक मुनाफा हो चुका है। इसके अलावा स्टैंपेड कैपिटल में उन्होंने 3.4 फीसदी की इक्विटी ली हुई है। इतना ही नहीं, मेरीडियन टेक और जिद्दू डॉट कॉम में भी अमिताभ बच्चन ने हिस्सेदारी ली हुई है।












Click it and Unblock the Notifications