अब तक नहीं लिया 'जियो समर सरप्राइज', तो अभी भी है मौका, जानिए क्या है तरीका
जियो समर सरप्राइज ऑफर के लॉन्च होने के महज हफ्ते भर में ही ट्राई ने इसे वापस लेने का आदेश दे दिया है। अगर आपने भी अभी तक यह ऑफर नहीं लिया है तो आप इसे अभी भी ले सकते हैं।
नई दिल्ली। रिलायसं जियो की तरफ से हाल ही में जियो समर सरप्राइज ऑफर निकाला था, जिसके तहत वह तीन महीने तक फिर से मुफ्त सेवा दे रहा था। इस ऑफर के लॉन्च होने के महज हफ्ते भर में ही ट्राई ने इसे वापस लेने का आदेश दे दिया है। अगर आपने भी अभी तक यह ऑफर नहीं लिया है तो आप इसे अभी भी ले सकते हैं। ये भी पढ़ें- जरूरी सूचना, जल्द ही डीजल-पेट्रोल की कीमतों में रोजाना होगा बदलाव!

अभी भी क्यों ले सकते हैं ऑफर?
रिलायसं जियो ने अपनी प्रेस रिलीज में यह साफ कहा है कि ट्राई ने उसे यह ऑफर वापस लेने का देश दिया है और कंपनी ने इस आदेश को स्वीकार भी कर लिया है। कंपनी ने कहा है कि वह इस आदेश को वापस लेने की प्रक्रिया पर काम कर रही है और आने वाले चंद दिनों में इसे वापस ले लेगी। कंपनी ने कोई आखिरी तारीख नहीं बताई है कि वह कब तक इस ऑफर को वापस लेगी। अभी तक कंपनी की तरफ से ऐसी कोई घोषणा नहीं की गई है कि इस ऑफर को वापस ले लिया गया है या बंद कर दिया गया है, ऐसे में आप अभी भी इस ऑफर को ले सकते हैं। ये भी पढ़ें- जानिए, कहां पर 2 लाख रुपए से अधिक कैश लेन-देन पर भी नहीं लगेगा कोई जुर्माना

कैसे लें जियो समर सरप्राइज ऑफर?
रिलायंस जियो ने एक समर सरप्राइज ऑफर शुरू किया है, जिसके तहत अगर आप 99 रुपए में जियो प्राइम की मेंबरशिप लेकर अपना पहला रिचार्ज 303 रुपए या उससे अधिक की राशि से कराते हैं तो आपको तीन महीने तक मुफ्त में मौजूदा फायदे दिए जाएंगे। यानी इसके बाद 303 रुपए का ये पैक सीधे जुलाई में एक्टिवेट होगा, जब तक आपको मुफ्त में जियो की सेवाएं मिलेंगी। ये भी पढ़ें- ट्विटर ने लॉन्च किया खास ऐप, अब तीन गुना चलेगा आपका डेटा!

चार महीने तक मुफ्त सुविधा
दरअसल, लोग मान रहे हैं कि रिलायंस जियो के समर सरप्राइज ऑफर में जियो प्राइम की मेंबरशिप लेकर 303 रुपए से रिचार्ज करने के बाद उन्हें तीन महीने तक मौजूदा सुविधाएं मुफ्त में मिलेंगी। हालांकि, ऐसा है नहीं। आपको अगर लग रहा है कि इन तीन महीनों की मुफ्त सुविधा के लिए आपको 303 रुपए देने पड़ रहे हैं तो आप गलत हैं। इसके तहत आपको चार महीने तक कोई पैसा खर्च नहीं करना होगा और आप मौजूदा फ्री ऑफर का चार महीनों तक मजा ले सकते हैं। ये भी पढ़ें- जानिए, एक्टिंग के अलावा फिल्मी सितारे कैसे कमाते हैं करोड़ों

कैसे मिलेगी चार महीने तक मुफ्त सुविधा?
दरअसल, जियो प्राइम का सदस्य बनन के बाद 303 रुपए से रिचार्ज कराने पर आपको तीन महीने मुफ्त सुविधा तो मिलेगी ही, साथ ही जो 303 रुपए आपने दिए हैं, वह चौथे महीने में लागू होंगे। इस तरह से आपको जियो समर सरप्राइज ऑफर में तीन नहीं, बल्कि चार महीनों तक मुफ्त में कॉलिंग और इंटरनेट का मजा मिलेगा। ये भी पढ़ें- आधार से पैन को लिंक करने में नया लोचा, 31 जुलाई है आखिरी तारीख

सिर्फ 302 में पाएं जियो प्राइम और समर सरप्राइज ऑफर
अगर आपने अभी तक जियो प्राइम भी नहीं लिया है तो एक खास तरीके से आप महज 302 रुपए में जियो प्राइम और जियो समर सरप्राइज ऑफर, दोनों ही पा सकते हैं। इसके लिए आपको करना बस इतना है कि आप जियो प्राइम का 99 रुपए का और 303 रुपए का रिचार्ज रिलायंस जियो के जियो मनी ऐप से करें। इस तरह आपको दोनों पर 50-50 रुपए का कैशबैक मिल जाएगा और आपका कुल खर्चा सिर्फ 302 रुपए का होगा। (99+303=402-100=302)

पहले ही करा चुके हैं 303 का रिचार्ज तो क्या?
अगर आप रिलायंस जियो की तरफ से की गई इस घोषणा से पहले ही 303 रुपए से रिचार्ज करा चुके हैं तो भी आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। आपके उसी रिचार्ज के तहत आपको जियो समर सरप्राइज ऑफर दे दिया जाएगा। ये भी पढ़ें- रिलायंस जियो दे रहा तगड़ी कमाई का मौका, हर महीने कमाएं 25-30 हजार रुपए!

क्या मिलेगा इस ऑफर में?
समर सरप्राइज ऑफर में आपको 303 या उससे अधिक का रिचार्ज कराने पर मौजूदा सेवाएं तीन महीने तक मुफ्त में मिलेंगी। यानी अगर आप 303 रुपए का रिचार्ज कराते हैं तो तीन महीने तक के लिए आपको रोजाना अनलिमिटेड मुफ्त कॉल्स के अलावा 1 जीबी इंटरनेट डेटा भी मिलेगा। ये भी पढ़ें- मुकेश अंबानी की कंपनी में नौकरी का मौका, 37 हजार रुपए तक होगी सैलरी

अगर 149 रुपए से करा लिया रिचार्ज तो क्या?
अगर आपने रिलायंस जियो की तरफ से घोषणा होने से पहले ही 149 रुपए से रिचार्ज करा लिया है तो भी आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। इस रिचार्ज पर आपको समर सरप्राइज ऑफर तो नहीं मिलेगा, लेकिन ये पैसे भी बचे रहें और समर सरप्राइज ऑफर भी मिल जाए, ऐसा करने का एक तरीका है। ये भी पढ़ें- चौके-छक्के पर ठुमके लगाकर चीयर लीडर्स की कितनी होती है कमाई?

कैसे 149 रुपए के रिचार्ज के बाद भी पाएं ऑफर?
149 रुपए का रिचार्ज करा चुके लोगों को 303 रुपए का रिचार्ज कराना होगा। इस तरह उन्हें जियो के समर सरप्राइज ऑफर का फायदा मिल जाएगा। यहां आपको बता दें आपको 149 रुपए आपके खाते में सुरक्षित रहेंगे, जिनका इस्तेमाल आप जुलाई महीने में रिचार्ज कराने में कर सकते हैं। ये भी पढ़ें- कैसे पाएं बंदूक, रिवॉल्वर या राइफल के लिए लाइसेंस

क्या हैं 149 में फायदे?
149 रुपए के प्लान में आपको रोजाना अनलिमिटेड मुफ्त कॉल्स मिलेंगी और साथ ही 2 जीबी का इंटरनेट डेटा मिलेगा। इस पैक में डेटा इस्तेमाल करने पर आप पूरे 2 जीबी डेटा का इस्तेमाल चाहे तो एक दिन में कर लें या फिर पूरे 28 दिनों में, क्योंकि इसकी वैधता 28 दिनों की होती है। ये भी पढ़ें- ट्विटर ने लॉन्च किया खास ऐप, अब तीन गुना चलेगा आपका डेटा!
-
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
SRH vs PBKS: पंजाब किंग्स टीम ने हैदराबाद के खिलाफ मैच में क्यों पहनी काली पट्टी? दुखद घटना कर देगी भावुक












Click it and Unblock the Notifications