इतिहास में पहली बार हुई ऐसी खोज! मध्य प्रदेश में मिला डायनासोर का दुर्लभ 'अंडे में अंडा'
नई दिल्ली, 13 जून: करोड़ों साल पहले पृथ्वी पर डायनासोर का बसेरा हुआ करता था, लेकिन बाद में उनका विनाश हो गया, लेकिन आए दिन कोई ना कोई डायनासोर से जुड़ी खोज आज भी हमारे अंदर उस दैत्याकार जीव की मौजूदगी दर्ज करा देती है। वैज्ञानिक डायनासोर को लेकर वक्त-वक्त पर हैरान करने वाले खुलासे करते रहते हैं। इस बीच अब मध्य प्रदेश से विशालकाय डायनासोर के अस्तित्व से जुड़ी एक और बड़ी दुर्लभ खोज सामने आई है, जिसको लेकर दावा किया गया कि संभवत: जीवाश्म इतिहास में पहली बार ऐसी खोज हुई है।

जीवाश्म इतिहास में पहली बार!
डायनासोर को पृथ्वी से विलुप्त हुए दशकों बीत चुके हैं, लेकिन आज भी लोगों के अंदर इस जीव से जुड़ी जानकारी हासिल करने की उत्सुकता रहती हैं। कोई ना कोई खोज इस जीव को लेकर लोगों को रोमांचित करती है। अब दिल्ली यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं की एक टीम ने मध्य प्रदेश से एक 'एग-इन-एग' डायनासोर के अंडे की खोज की है, जो शायद जीवाश्म इतिहास में पहली बार है, यूनिवर्सिटी ने एक बयान में यह दावा किया है।

धार जिले के बाग इलाके में खोजा गया था अंडा
शोधकर्ताओं के मुताबिक यह खोज एक "दुर्लभ और अहम खोज" है, क्योंकि अब तक सरीसृपों में कोई 'ओवम-इन-ओवो' यानी अंडे में अंडा नहीं पाया गया था। इस खोज को जर्नल साइंटिफिक रिपोर्ट्स के लेटेस्ट संस्करण में प्रकाशित किया गया है। शोधकर्ताओं ने बताया कि ऐबनॉर्मल टाइटानोसॉरिड डायनासोर अंडे का अंडा मध्य प्रदेश के धार जिले के बाग इलाके में खोजा गया था।

डायनासोर के जीवाश्मों के लिए जाना जाता है मध्य भारत
उन्होंने आगे कहा कि इससे यह अहम जानकारी पता लगाई जा सकती है कि क्या डायनासोर के पास कछुए और छिपकलियों या मगरमच्छ और पक्षियों के समान प्रजनन जीव विज्ञान था। आपको बता दें कि मध्य भारत का अपर क्रेटेशियस लैमेटा फॉर्मेशन लंबे समय से डायनासोर के जीवाश्मों (कंकाल और अंडे के अवशेष दोनों) की खोज के लिए जाना जाता है।शोधकर्ताओं ने बाग के पास पडलिया गांव के पास बड़ी संख्या में टाइटानोसॉरिड सॉरोपॉड घोंसलों का पता किया।

इससे पहले कभी नहीं मिले इस तरह अंडे में अंडे
इन घोंसलों का अध्ययन करते वक्त शोधकर्ताओं को एक 'असामान्य अंडा' मिला। रिसर्च टीम ने असामान्य अंडे सहित 10 अंडों का एक सॉरोपॉड डायनासोर का घोंसला पाया, जिसमें दो निरंतर और गोलाकार अंडे की परतें थीं, जो एक अंतर से अलग होती हैं, जो डिंब-इन-ओवो यानी दूसरे अंडे के अंदर एक अंडा पक्षियों की याद दिलाती हैं। ऐसे में इनकी पहचान टाइटानोसॉरिड सौरोपोड डायनासोर के अंडों के तौर पर की गई। इससे पहले डायनासोर के इस तरह अंडे में अंडे नहीं मिले थे।

डीयू के शोधकर्ता डॉ. हर्ष धीमान का बयान
बयान में कहा गया है कि अतीत में यह सुझाव दिया गया था कि डायनासोर का प्रजनन कार्य कछुओं और अन्य सरीसृपों के समान होता है। शोध के मुख्य लेखक और डीयू के शोधकर्ता डॉ. हर्ष धीमान ने कहा कि टाइटानोसॉरिड घोंसले से डिंब-इन-ओवो अंडे की खोज इस संभावना को खोलती है कि सॉरोपॉड डायनासोर में मगरमच्छ या पक्षियों के समान एक डिंबवाहिनी (ओविडक्ट) थी और वे पक्षियों की अंडे देने वाली विशेषता के एक मोड के लिए अनुकूलित हो सकते हैं।
(सभी तस्वीरें प्रतीकात्मक)
-
सीहोर में पानी के लिए हाहाकार, सैकड़ों परिवार गांव छोड़कर पलायन को मजबूर, CM हाउस पहुंचा ग्रामीणों का गुस्सा -
राज्यसभा में बना रिकॉर्ड, ग्रामीण विकास पर सबसे लंबी बहस, मंत्री शिवराज सिंह चौहान का बड़ा संदेश -
भोपाल में LPG संकट के बीच ताबड़तोड़ कार्रवाई, 26 घरेलू सिलेंडर जब्त, 5 केस दर्ज; कालाबाजारी पर सख्ती -
Kumar Vishwas के दामाद की जाति क्या है? कभी इस दिग्गज एक्ट्रेस की शादी का उड़ाया था मजाक -
Weather Delhi NCR: दिल्ली में मौसम का डबल अटैक, अगले 72 घंटों में आने वाला है नया संकट, IMD का अलर्ट -
मौत से हुआ सामना? दुबई से हैदराबाद लौटीं सानिया मिर्जा, आपबीती सुनाते हुए बयां किया दर्द -
'बच्चे के लिए किसी के साथ भी सो लूंगी', वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit का शॉकिंग बयान, लोग बोले- ये बाजार में -
Parliament session: 'मोहब्बत हमसे, शादी मोदी से', राज्यसभा में बोले खड़गे, वायरल हुआ PM का रिएक्शन -
LPG Cylinder: कमर्शियल गैस सिलेंडर पर सरकार का चौंकाने वाला फैसला, आज से बदल गए नियम! -
Donald Trump Iran War: टूट के कगार पर NATO? ट्रंप ने सरेआम यूरोप को कहा 'धोखेबाज', आधी रात को लिया बड़ा फैसला -
Gold Rate Today: थमी सोने की रफ्तार, कीमतों में जबरदस्त गिरावट! खरीददारी से पहले चेक कर लें लेटेस्ट रेट -
Silver Price Today: चांदी की कीमतें क्रैश! मार्च महीने में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट, कितना हुआ सिल्वर का रेट?












Click it and Unblock the Notifications