US-Israel Vs Iran की जंग में अब तक किसके कितने लोग मरे? भारत समेत कई देशों नागरिक भी आए जद में, देखें List

US-Israel Vs Iran: मिडिल ईस्ट में चल रही जंग का 20वां दिन है लेकिन ये जंग कहां रुकेगी इसका कोई अता-पता नहीं चल रहा। जंग का मकसद भी अब समझ से परे हो रहा है। मगर इस जंग में एक बात जो सतत हो रही है वो है जान-माल का नुकसान। इस जंग में भले ही इजरायल, अमेरिका और ईरान ही शामिल हों लेकिन इसमें एक दर्जन से ज्यादा देशों के नागरिक मारे गए हैं। आइए जानते हैं अब तक किन-किन देशों के कितने नागरिकों ने इस जंग में जान गंवाई है।

ईरान में सबसे ज्यादा नुकसान

अमेरिका स्थित मानवाधिकार संगठन HRANA के अनुसार, ईरान में अब तक 3,114 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें 1,354 आम नागरिक और 207 बच्चे शामिल हैं। HRANA ने बताया कि ये आंकड़े फील्ड रिपोर्ट, मेडिकल डेटा और सरकारी बयानों के आधार पर जुटाए गए हैं। पिछले हफ्ते ईरानी मीडिया ने 1,270 मौतों की बात कही थी, जबकि 6 मार्च को संयुक्त राष्ट्र में ईरान के राजदूत ने 1,332 लोगों के मारे जाने का दावा किया। इन अलग-अलग आंकड़ों के कारण सही संख्या को लेकर अब भी भ्रम बना हुआ है। लेकिन एक बात तय है कि आंकड़ा हजारों में ही है।

us-israel-vs-iran

लेबनान में जल्द होगा हजारों में आंकड़ा

लेबनानी अधिकारियों के मुताबिक, 2 मार्च से इजरायल के हमलों में कम से कम 968 लोग मारे गए हैं। World Health Organization के मुताबिक, इनमें 100 से ज्यादा बच्चे भी शामिल हैं, जो स्थिति की गंभीरता को और बढ़ाता है।

इराक में भी हिंसा

इराकी अधिकारियों ने बताया कि देश में कम से कम 60 लोगों की मौत हुई है। इनमें ज्यादातर शिया पॉपुलर मोबिलाइजेशन फोर्सेज के सदस्य थे। इसके अलावा, बंदरगाह के पास टैंकरों पर हुए हमले में एक विदेशी चालक दल का सदस्य भी मारा गया।

इजरायल में भी जान-माल का नुकसान

इजरायल में कुल 15 नागरिकों की मौत हुई है। इनमें 1 मार्च को यरुशलम के पास बीट शेमेश में ईरानी मिसाइल हमले में मारे गए 9 लोग भी शामिल हैं। इजरायली सेना ने यह भी बताया कि दक्षिणी लेबनान में उसके 2 सैनिक मारे गए। वहीं, वेस्ट बैंक में एक मिसाइल हमले में 3 फिलिस्तीनी महिलाओं की भी मौत हुई। इसको लेकर पीएम नेतन्याहू को विरोध भी झेलना पड़ रहा है।

अमेरिका का अब तक का सबसे बड़ा नुकसान

इस युद्ध में America के 13 सैनिक मारे गए हैं। अमेरिकी सेना के अनुसार, इराक में एक सैन्य ईंधन भरने वाला विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ, जिसमें 6 सैनिकों की मौत हुई। वहीं, ईरान के खिलाफ ऑपरेशन में 7 अन्य सैनिक मारे गए। पिछले 20 सालों में ये पहली बार है कि किसी युद्ध में अमेरिकी सैनिक इतनी बड़ी तादाद में मारे गए हों।

us-israel-vs-iran

कितनी भारतीयों की गई जान?

भारतीय विदेश मंत्रालय ने अपनी प्रेस ब्रीफिंग में बताया कि 800 से ज्यादा लोगों को खाड़ी देशों से सुरक्षित भारत लाया गया है। साथ ही 5 भारतीय लोगों ने इस जंग में अब तक जान गंवाई है। हालांकि इनमें से एक भी शख्स भारत की जमीन या फिर जहाज पर नहीं माना गया बल्कि दूसरे देशों में हुई स्ट्राइक का शिकार बना है।

खाड़ी देशों में कितनी मौतें

United Arab Emirates के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि ईरानी हमलों में 8 लोगों की मौत हुई, जिनमें 2 सैनिक शामिल हैं। वहीं Kuwait में 6 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जिनमें 2 नागरिक, 2 आंतरिक मंत्रालय के अधिकारी और 2 सैनिक शामिल हैं।

सीरिया और ओमान भी नहीं बचे

सीरिया की सरकारी एजेंसी SANA के मुताबिक, 28 फरवरी को दक्षिणी शहर सूईदा में ईरानी मिसाइल गिरने से 4 लोगों की मौत हो गई। वहीं Oman के सोहर प्रांत में एक इंडस्ट्रियल एरिया पर ड्रोन हमले में 2 लोगों की जान गई। यह ओमान में इस जंग की पहली मौतें थीं।

समुद्र में भी सेफ नहीं हैं लोग

मस्कट के तट के पास एक टैंकर पर मिसाइल लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। यह जानकारी जहाज के प्रबंधक ने दी। इससे साफ है कि यह जंग अब समुद्री व्यापार और शिपिंग को भी प्रभावित कर रहा है।

सऊदी और बहरीन में भी हमले

Saudi Arabia के अल-खर्ज शहर में एक आवासीय इलाके में प्रक्षेप्य गिरने से 2 लोगों की मौत हो गई। वहीं Bahrain में दो अलग-अलग हमलों में 2 लोगों की जान गई, जिनमें एक हमला राजधानी मनामा की एक रिहायशी इमारत पर हुआ।

UN-अंतरराष्ट्रीय सैनिक भी बने निशाना

उत्तरी इराक में आतंकवाद विरोधी ट्रेनिंग दे रहे एक फ्रांसीसी सैनिक की ड्रोन हमले में मौत हो गई, जबकि 6 अन्य घायल हो गए। इससे साफ है कि यह संघर्ष अब कई देशों को सीधे प्रभावित कर रहा है।

बढ़ती जंग, बढ़ती चिंता

मिडिल ईस्ट में यह युद्ध अब कई देशों तक फैल चुका है और हालात लगातार बिगड़ रहे हैं। नागरिकों से लेकर सैनिकों तक, हर वर्ग इस हिंसा की चपेट में है। आने वाले समय में इसका असर वैश्विक राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा पर और गहरा पड़ सकता है।

इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+