खाली करने से पहले बंगले में लगाई गई रामविलास पासवान की प्रतिमा, फिर से बढ़ी रार
पटना। पूर्व केंद्रीय मंत्री और दिवंगत रामविलास पासवान के दिल्ली स्थित 12 जनपथ सरकारी आवास को खाली कराए जाने को लेकर चर्चा के बीच इस बंगले में रामविलास पासवान की मूर्ति लगा दी गई है। बता दें कि रामविलास के बेटे चिराग ने बंगला खाली करने के लिए कुछ वक्त मांगा था। बता दें कि रामविलास पासवान के निधन के बाद सरकारी आवास 12 जनपथ को खाली करने का आदेश दिया गया था। पिछले दिनों ही यह बंगला रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को आवंटित हुआ था। नए केंद्रीय मंत्रियों को बंगला अलॉट होना शुरू हो गया है। लेकिन अब बंगला खाली करने की चर्चा के बीच रामविलास पासवान की प्रतिमा स्थापित कर दी गई है।
Recommended Video

घर के अंदर रामविलास पासवान स्मृति का बोर्ड भी लगा दिया गया है। रामविलास पासवान पिछले 31 साल से 12 जनपथ में रहते थे। उनके निधन के बाद वहां अभी चिराग पासवान अपनी माताजी के साथ रहते हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक शहरी विकास एवं आवास मंत्रालय के अधीन डायरेक्टोरेट ऑफ इस्टेट ने पिछले महीने की 14 तारीख को चिराग पासवान को 12, जनपथ का बंगला खाली करने का नोटिस भेजा था। इसके बाद चिराग ने बंगला खाली करने के लिए कुछ और मोहलत मांगी थी।
साथ ही यह भी पूछा था कि क्या वो अपने पिता के मृत्यु की पहली बरसी तक 12, जनपथ का सरकारी बंगला अपने पास रख सकते हैं। गौरतलब है कि चिराग पासवान के चाचा और रामविलास पासवान के भाई केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ये बंगला लेने से ये कहते हुए इनकार कर चुके हैं कि इससे गलत सियासी संदेश जाएगा।
बता दें कि खाद्य एवं प्रसंस्करण मंत्री पशुपति कुमार पारस को 7 तुगलक रोड एवं स्टील मंत्री आरसीपी सिंह को 8 तीस जनवरी मार्ग बंगला अलॉट हुआ है। सूत्रों के मुताबिक, पारस और आरसीपी सिंह ने 12 जनपथ के बंगले का ऑफर ठुकरा दिया था। सूत्रों का कहना है कि पासवान परिवार चाहता था कि 8 अक्टूबर को रामविलास पासवान की पहली पुण्य तिथि तक इस बंगले को अपने पास रखा जाए। लेकिन अब बंगला खाली करने की चर्चा के बीच रामविलास पासवान की प्रतिमा स्थापित कर दी गई है।
घर के अंदर रामविलास पासवान स्मृति का बोर्ड भी लग गया है। वहीं इस मामले पर लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय युवा विंग के अध्यक्ष यामिनी मिश्रा ने कहा कि दिवंगत रामविलास पासवान की प्रतिमा लगाने के पीछे कोई राजनीतिक मकसद नहीं है। यह केवल उन्हें सम्मान देने के लिए किया गया था। उन्हें देश में दूसरे अम्बेडकर के रूप में जाना जाता था
-
Rajat Dalal Caste: Bigg Boss 18 फेम रजत दलाल किस जाति से हैं? शेरवानी में गंगा किनारे रचाई शादी, दुल्हन कौन? -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
ट्रंप ने सऊदी प्रिंस का उड़ाया मजाक, की बेदह गंदी टिप्पणी, क्या टूट जाएगी अमेरिका-सऊदी अरब की दोस्ती? -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
Iran Vs Israel: 'सभी देश भुगतेंगे परिणाम', शांति प्रयासों के बीच ईरानी विदेश मंत्री की बड़ी चेतावनी -
37 साल से लापता है ये फेमस एक्ट्रेस, गुमनामी में लुट गया सबकुछ, ऋषि कपूर पर लगाया था ऐसा आरोप -
VIDEO: 10 साल की दुश्मनी! बीच मैदान पर एक झप्पी और सब खत्म! विराट-कुंबले का वीडियो देख दुनिया दंग -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Price Today Delhi NCR: दिल्ली में गैस सिलेंडर महंगा, 14.2Kg का नया रेट क्या है? जानें आज का ताजा भाव -
Kal Ka Match Kon Jeeta 28 March: कल का मैच कौन जीता- RCB vs SRH -
Iran Vs America War: कब खत्म होगा अमेरिका ईरान युद्ध, ट्रंप के विदेश मंत्री ने बता दी तारीख -
PM Kisan Yojana: 31 मार्च से पहले कर लें यह काम, वरना अटक जाएगी पीएम किसान की अगली किस्त












Click it and Unblock the Notifications