चांसलर पद छोड़ने के बाद पहली बार दिखीं अंगेला मैर्केल

बर्लिन, 14 फरवरी। जब मैर्केल राष्ट्रपति के चुनाव के लिए आयोजित सम्मेलन में पहुंची, तो वहां मौजूद प्रतिनिधियों ने तालियां बजाकर उनका स्वागत किया. संघीय स्तर पर होने वाले इस सम्मेलन में कुल 1,437 प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया. इसमें फ्रांक वॉल्टर श्टाइनमायर को दोबारा जर्मन राष्ट्रपति चुना गया. लेकिन इससे पहले सबकी नजरें मैर्केल पर टिकी रहीं.
मैर्केल 16 साल तक जर्मनी की चांसलर रहीं. पिछले दिसंबर में उन्होंने पद छोड़ा और ओलाफ शॉल्त्स को देश की बागडोर सौंपी. जर्मन संसद की अध्यक्ष बैर्बेल बास ने इतने लंबे समय तक देश की सेवा करने के लिए मैर्केल का शुक्रिया अदा किया. उन्होंने कहा, "प्रिय श्रीमती डॉ. मैर्केल संघीय सम्मेलन के सदस्यों की तरफ से मैं आपका स्वागत करती हूं."
मैर्केल ने मौजूदा सरकार के कई सदस्यों से बात की जिनमें चांसलर ओलाफ शॉल्त्स, विदेश मंत्री अनालेना बेयरबॉक, वित्त मंत्री क्रिस्टियान लिंडनर और स्वास्थ्य मंत्री कार्ल लाउटरबाख शामिल रहे. उन्होंने अपनी सीडीयू पार्टी के मौजूदा नेता फ्रीडरिष मैर्त्स से भी बात की. मैर्त्स लंबे तक पार्टी के भीतर मैर्केल के विरोधी रहे. अभी सीडीयू विपक्ष में है.

दो महीने पहले पद छोड़ने के बाद मैर्केल ने सार्वजनिक जीवन से खुद को दूर ही रखा है. उन्होंने सीडीयू पार्टी की वर्चुअल कांफ्रेंस में भी हिस्सा नहीं लिया. इसके अलावा उन्होंने संयुक्त राष्ट्र की तरफ से मिलने वाली एक अहम जिम्मेदारी की पेशकश को भी ठुकरा दिया.
सम्मेलन के प्रतिनिधियों के अलावा जर्मन प्रेस के सदस्य भी मैर्केल को सार्वजनिक रूप से देखकर खुश थे. जर्मन पत्रिका डेयर श्पीगल ने उन्हें सम्मेलन की 'स्टार' बताया.
जर्मन राष्ट्रपति को चुनने के लिए गोपनीय तरीके से वोट डाले जाते हैं. लेकिन मैर्केल ने श्टाइनमायर का खूब साथ दिया है. वह मैर्केल की सरकार में विदेश मंत्री रहे. उन्हीं के समर्थन से वह 2017 में पहली बार राष्ट्रपति बने. मैर्केल 16 साल से जर्मन चांसलर रहने के अलावा तीस साल तक जर्मन संसद की सदस्य भी रहीं.
एके/एमजे (डीपीए, एएफपी)
Source: DW
-
IPL 2026 के बीच क्रिकेट जगत में पसरा मातम, सचिन के पहले शतक के 'असली हीरो' का निधन! शराब ने डुबोया करियर -
Iran America War: ईरान ने Amazon पर किया हमला, बहरीन का उड़ाया डेटा सेंटर, क्यों है बेहद खतरनाक? -
'16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची', Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत -
New Rules from 1 April 2026: 'LPG के दाम से लेकर ATM के चार्ज तक', आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम -
Neha Sharma Exclusive Content: बिहार पूर्व MLA की बेटी की क्या मजबूरी? ₹299 में बेच रहीं एक्सक्लूसिव Photos -
Sonali Bendre Caste: पंजाबी गोल्डी की आंखों में बसने वाली सोनाली बेंद्रे की क्या है जाति? -
Assam Polls 2026: असम में फिर खिलेगा 'कमल 'या 'पंजा' करेगा कमाल? ताजा सर्वे ने बताई किसको कितनी सीटें? -
भारत में बनेगा दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम, 1 लाख दर्शक क्षमता, अहमदाबाद को टक्कर देने की तैयारी -
US-Israel-Iran War: Khamenei के सलाहकार Kamal Kharazi पर एयर स्ट्राइक, पत्नी की मौत, कितने हैं बच्चे? -
Ex IPS Shivdeep Lande: 'तुमने मुझे झकझोर दिया', कौन हैं लांडे? क्यों हुए बीवी के सामने नतमस्तक? -
AAP ने राघव चड्ढा को राज्यसभा उपनेता पद से क्यों हटाया? किसे दी जगह? पार्टी की कोई नई रणनीति?- समझें -
'यहां पैसा कम मिलता है,' एडम जैम्पा ने IPL को लेकर दिया विवादित बयान, PSL की सैलरी से पकड़ा गया झूठ












Click it and Unblock the Notifications