Gaurav Budania IAS: 2 माह में 2 बार बने टॉप लेवल के अफसर, अब ब्‍यावर के SDM होंगे गौरव बुडानिया

IAS Gaurav Budania Current Posting: राजस्‍थान कैडर के सबसे चर्चित आईएएस अधिकारियों में से एक गौरव बुडानिया को ब्‍यावर उपखंड अधिकारी एवं उपखंड मजिस्‍ट्रेट (एसडीएम) पद पर लगाया गया है।

गौरव बुडानिया वो आईएएस अफसर हैं, जिन्‍होंने दो माह के अंतराल में पहले आरपीएससी और फिर यूपीएससी पास कर डाली। आरएएस के बार आईएएस अफसर बन गए।

यह भी पढ़ें- Gaurav Budania : अमावस्‍या ने रोकी LBSNAA में एंट्री, IAS गौरव बुडानिया ने शेयर की दिल की बात

Rajasthan ias transfer list 2024

यह भी पढ़ें- IAS Ria Dabi: टीना डाबी की बहन रिया डाबी फिर चर्चा में, IPS मनीष कुमार से गुपचुप शादी के बाद अब क्‍या हुआ?

राजस्‍थान में 72 आईएएस के ट्रांसफर

दरअसल, राजस्‍थान की भजन लाल शर्मा सरकार ने 5 जनवरी 2024 को मंत्रियों में विभागों का बंटवारा किया। इसके बाद रात को 72 आईएएस अफसरों की तबादला सूची जारी की। नई सरकार ने अपने मंत्रियों व विधायकों की पसंद के अनुसार आईएएस लगाए हैं, ताकि जनप्रतिनिधियों व अफसरों के बीच काम का बेहतर तालमेल हो।

यह भी पढ़ें- Gaurav Budania AIR 13 UPSC 2020 : दो माह में 2 बार अफसर बना गौरव बुडानिया, RAS के बाद अब IAS

Rajasthan ias transfer list 2024

कौन हैं आईएएस गौरव बुडानिया

राजस्‍थान कैडर में साल 2021 बैच के आईएएस गौरव बुडानिया मूलरूप से झुंझुनूं जिले के अलसीसर की तहसील के गांव कबीरसर के रहने वाले हैं। IAS गौरव बुडानिया ने जेईई, आईआईटी, गेट जैसे टफ एग्‍जाम भी क्रैक किए हैं।

यह भी पढ़ें- Rukmani Riar IAS: कक्षा 6 में फेल होकर इस ट्रिक से बनीं UPSC टॉपर, कलेक्‍टर पति संग फिर से जुड़ा गजब इत्‍तेफाक

वर्तमान में आईएएस गौरव बुडानिया का परिवार चूरू जिला मुख्‍यालय पर पूनिया कॉलोनी में रह रहा है। बतौर एसडीएम गौरव बुडानिया की ब्‍यावर में पहली पोस्टिंग है। इससे पहले प्रशिक्षु आईएएस के रूप में भीलवाड़ा जिले में सेवाएं दे रहे थे।

Rajasthan ias transfer list 2024

यह भी पढ़ें- IAS Gaurav Budania Wedding : दूल्‍हा बने गौरव बुडानिया, कौन हैं दुल्‍हन अनुप्रिया, कैसे जीता दिल?

पहले प्रयास में आईएएस बने गौरव बुडानिया

बता दें कि गौरव बुडानिया ने यूपीएससी की स‍िविल सेवा परीक्षा 2020 पहले ही प्रयास में 13वीं रैंक के साथ क्रैक की थी। जिस समय यूपीएससी का रिजल्‍ट आया था उसके दो माह पहले ही गौरव बुडानिया ने आरपीएससी में 12वीं रैंक हासिल की थी।

यह भी पढ़ें- Chinmayee Gopal IAS: कलेक्‍टर हो तो ऐसा हो, खुद घर-घर जाकर नाकारा कर्मचारियों का दिमाग लगाया ठिकाने

आईएएस गौरव बुडानिया की पत्‍नी हैं टीचर

8 सितम्‍बर 1995 को जन्‍मे गौरव बुडानिया ने 4 नवंबर 2022 अनुप्रिया ढाका से शादी की। सरकारी टीचर अनुप्रिया ढाका सीकर जिले के गांव कोलिडा के सुभाष ढाका की बेटी हैं। वहीं, गौरव बुडानिया के पिता रामप्रतात सिंह बुडानिया चूरू में वरिष्‍ठ शिक्षक व माता संतोष देवी हाउसवाइफ हैं।

ये भी पढ़ें- राजस्थान में 72 आईएएस, 121 आरएएस अधिकारियों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+