Rukmani Riar IAS: कक्षा 6 में फेल होकर इस ट्रिक से बनीं UPSC टॉपर, कलेक्टर पति संग फिर से जुड़ा गजब इत्तेफाक
IAS Rukmani Riar Current Posting: राजस्थान कैडर की आईएएस अधिकारी रुक्मणि रियार को जयपुर ग्रेटर नगर निगम आयुक्त पद पर लगाया है।
रुक्मणि रियार भारतीय प्रशासनिक सेवा की वो अफसर हैं, जिसने कक्षा छह में फेल होकर भी यूपीएससी क्रैक कर डाली थी। साल 2011 में अखिल भारतीय स्तर पर नंबर दो रैंक हासिल की थी।

यह भी पढ़ें- IAS Ria Dabi: टीना डाबी की बहन रिया डाबी फिर चर्चा में, IPS मनीष कुमार से गुपचुप शादी के बाद अब क्या हुआ?
राजस्थान में 72 IAS के ट्रांसफर
दरअसल, राजस्थान की भजन लाल शर्मा सरकार ने 5 जनवरी 2024 को मंत्रियों में विभागों का बंटवारा किया। इसके बाद रात को 72 आईएएस अफसरों की तबादला सूची जारी कर दी। आईएएस अधिकारी रुकमणि रियार को हनुमानगढ़ जिला कलेक्टर पद से जयपुर ग्रेटर नगर निगम आयुक्त लगाया गया है।

यह भी पढ़ें- राजस्थान में 72 आईएएस, 121 आरएएस अधिकारियों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट
रुकमणि रियार के पति आईएएस सिद्धार्थ सिहाग का भी तबादला
राजस्थान में साल 2012 की आईएएस अधिकारी रुक्मणि रियार के पति सिद्धार्थ सिहाग भी आईएएस हैं। इनका भी तबादला किया गया है। सिद्धार्थ सिहाग को चूरू जिला कलेक्टर पद से संयुक्त सचिव मुख्यमंत्री के पद पर जयपुर लगाया गया है।
यह भी पढ़ें- IAS Transfer Rajasthan : टीना डाबी- प्रदीप गवांडे व रुक्मणि रियार-सिद्धार्थ सिहाग की जोड़ी आई और भी करीब
पहले पड़ोस में, अब एक ही शहर में पोस्टिंग
जनवरी 2022 में राजस्थान कैडर के आईएएस अफसरों के तबादले हुए तब रुकमणि को श्रीगंगागनरऔर उनके पति सिद्धार्थ सिहाग को चूरू जिला कलेक्टर पद पर लगाया गया है। पति-पत्नी का एक साथ जिला कलेक्टर बनना चर्चा का विषय रहा था।
करीब दस माह बाद रुक्मणि रियार का तबादला चूरू के पड़ोसी जिले हनुमानगढ़ जिला कलेक्टर पद पर हो गया था। अब इस आईएएस पति-पत्नी की यह जोड़ी एक साथ जयपुर में पोस्टिंग में मिली है।
यह भी पढ़ें- Abhishek Singh ने बताया-जब IAS छोड़ सनी लियोनी के साथ रोमांस करना चाहा तो क्या बोलीं कलेक्टर पत्नी?

आईएएस रुक्मणि रियार की जीवनी
बता दें कि रुक्मणि रियार का जन्म 12 जून 1987 को पंजाब के होशियारपुर में हुआ था। सोशल वर्क में एमए की डिग्री हासिल करने वाली रुकमणि कक्षा छह में फेल हो गई थीं। फिर कड़ी मेहनत दम पर यूपीएससी की सिविल सेवा 2011 में सेकंड टॉपर रहीं।

पति के साथ क्या गजब इत्तेफाक?
आईएएस रुक्मणि रियार का अपने आईएएस पति सिद्धार्थ सिहाग के साथ गजब इत्तेफाक ये है कि इनका जन्म, यूपीएससी व पोस्टिंग में कई समानताएं हैं। सिद्धार्थ सिहाग का जन्म 20 जनवरी 1987 को हुआ। ये भी यूपीएससी 2011 के टॉपर हैं। अब एक बार पति-पत्नी का नाम एक ही तबादला सूची में आया है।
आईएएस सिद्धार्थ सिहाग की जीवनी
बता दें कि राजस्थान कैडर के आईएएस सिद्धार्थ सिहाग मूलरूप से पंचकुला के रहने वाले हैं। इनके पास बीए, एलएलबी की डिग्री है। चूरू के अलावा करौली व झालावाड़ में भी जिला कलेक्टर पद पर सेवाएं दे चुके हैं।
यह भी पढ़ें- Ravi Kumar Sihag : किसान के बेटे रवि सिहाग ने तीन बार पास की UPSC, जानिए पूरी सक्सेस स्टोरी












Click it and Unblock the Notifications