IAS Ria Dabi: टीना डाबी की बहन रिया डाबी फिर चर्चा में, IPS मनीष कुमार से गुपचुप शादी के बाद अब क्या हुआ?
IAS Ria Dabi Current Posting: भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) की अधिकारी टीना डाबी की छोटी बहन रिया डाबी फिर चर्चा में आई हैं। वजह है आईएएस रिया डाबी का ट्रांसफर।
राजस्थान कैडर में 72 आईएएस के तबादले
दरअसल, राजस्थान की भजन लाल शर्मा सरकार के मंत्रियों में विभागों का बंटवारा होने के बाद 5 जनवरी 2024 की रात को 72 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। तबादला सूची में रिया डाबी का नाम भी शामिल है।

यह भी पढ़ें- राजस्थान में 72 आईएएस, 121 आरएएस अधिकारियों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट
रिया डाबी उपखंड अधिकारी गिर्वा, उदयपुर
साल 2021 बैच की आईएएस अधिकारी बनीं रिया डाबी को राजस्थान के उदयपुर जिले गिर्वा में उपखंड अधिकारी पद पर लगाया है। बतौर एसडीएम रिया डाबी की यह पहली पोस्टिंग है। इससे पहले रिया डाबी अलवर में असिस्टेंट कलेक्टर (ट्रेनी) के पद पर सेवाएं दे रही थीं।

यह भी पढ़ें- Abhishek Singh ने बताया-जब IAS छोड़ सनी लियोनी के साथ रोमांस करना चाहा तो क्या बोलीं कलेक्टर पत्नी?
रिया डाबी के पति आईपीएस मनीष कुमार कौन हैं?
उदयपुर के गिर्वा की नई एसडीएम रिया डाबी ने अप्रेल 2023 में गुपचुप तरीके से आईपीएस मनीष कुमार से शादी रचा ली थी। 2 अक्टूबर 1994 को दिल्ली के पीतमपुरा में जन्मे आईपीएस मनीष कुमार को महाराष्ट्र कैडर मिला था, मगर रिया डाबी से शादी के आधार पर ये भी राजस्थान कैडर में चले आए हैं।
यह भी पढ़ें- IAS Ria Dabi ने पति IPS Manish Kumar को अनूठे अंदाज में विश किया बर्थडे, जानिए इनकी Love Story

IAS रिया डाबी- IPS मनीष कुमार की लव स्टोरी
12 जुलाई 1998 को जन्मी रिया डाबी भी पति आईपीएस मनीष कुमार की तरह दिल्ली की रहने वाली हैं। यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा 2020 में रिया डाबी ने AIR 15 और मनीष कुमार ने AIR 581 हासिल की थी। दोनों ही एससी समुदाय से हैं। कहते हैं कि दोनों को LBSNAA ट्रेनिंग के दौरान प्यार हो गया था।
यह भी पढ़ें- IAS Tina Dabi: UPSC टॉपर से मां बनने तक के सफर में कोर्ट मैरिज, तलाक व दुबारा शादी की पूरी कहानी

अफसरों वाला है रिया डाबी का परिवार
रिया डाबी का परिवार अफसरों वाला है। पिता जसवंत सिंह डाबी BSNL में जरनल मैनेजर व मां हिमानी डाबी भारतीय इंजीनियरिंग सेवा की अफसर रही हैं। रिया डाबी की बहन टीना व जीजा प्रदीप गवांडे भी राजस्थान कैडर में आईएएस अधिकारी हैं। भाणजा यानी टीना डाबी के बेटे का नाम निखिल है।












Click it and Unblock the Notifications