Chinmayee Gopal IAS: कलेक्टर हो तो ऐसा हो, खुद घर-घर जाकर नाकारा कर्मचारियों का दिमाग लगाया ठिकाने
IAS Chinmayee Gopal Current Posting: राजस्थान कैडर की आईएएस अधिकारी चिन्मयी गोपाल को झुंझुनूं जिला कलेक्टर पद पर लगाया है।
राजस्थान कैडर में चिन्मयी गोपाल भारतीय प्रशासनिक सेवा की वो महिला अफसर हैं, जो लीक से हटकर काम करने के लिए पहचानी जाती हैं।

ये भी पढ़ें- IAS Ria Dabi: टीना डाबी की बहन रिया डाबी फिर चर्चा में, IPS मनीष कुमार से गुपचुप शादी के बाद अब क्या हुआ?
राजस्थान में 72 IAS के ट्रांसफर
दरअसल, राजस्थान की भजन लाल शर्मा सरकार ने 5 जनवरी 2024 को मंत्रियों में विभागों का बंटवारा किया। इसके बाद रात को 72 आईएएस अफसरों की तबादला सूची जारी कर दी। इनके साथ ही 122 आरएएस अफसरों को भी इधर-उधर किया गया है।
टोंक से झुंझुनूं ट्रांसफर
बतौर जिला कलेक्टर चिन्मयी गोपाल की झुंझुनूं जिले में दूसरी पोस्टिंग है। इससे पहले टोंक की जिला कलेक्टर थीं। इन्हें रुडा प्रबंध निदेशक जयपुर पद से झुंझुनूं भेजा गया है। ये टोंक से पहले भीलवाड़ा, रामगंज मंडी कोटा में एसडीएम के पद पर भी सेवाएं दे चुकी हैं। वहीं, झुंझुनूं जिला कलेक्टर बचनेश कुमार अग्रवाल को संयुक्त शासन सचिव पीएचईडी जयपुर पद पर लगाया गया है।

दूसरे प्रयास में पास की यूपीएससी
चिन्मयी गोपाल मूलरूप से दक्षिण दिल्ली की रहने वाली हैं। इन्होंने अर्थशास्त्र में एमए कर रखा है। साल 2014 बैच की आईएएस हैं। 17 अगस्त 1984 को जन्मी चिन्मयी गोपाल ने यूपीएससी के अपने दूसरे प्रयास में 16वीं रैंक हासिल की थी।
ऐसे खोली कर्मचारियों की पोल
वन इंडिया को पूर्व में दिए एक इंटरव्यू में आईएएस चिन्मयी गोपाल ने बताया कि जब वे टोंक में जिला कलेक्टर थीं तब आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, एएनएम, ग्राम सेवक व पटवारी आदि से सर्वे करवाया गया था, ताकि वृद्धावस्था, विकलांगता, विधवा पेंशन व पालनहार योजना के पात्र वंचित को लाभ दिया जा सके।
सरकारी कर्मचारियों की इन टीमों ने टोंक जिले के कई गांवों के बारे में रिपोर्ट दी कि उनमें पेंशन योजना से जोड़ने लायक एक भी पात्र नहीं है। इस पर सर्वे की हकीकत जानने के लिए टीम के साथ खुद टोंक कलेक्टर चिन्मयी गोपाल फील्ड में गईं।
इसके बाद आईएएस चिन्मयी गोपाल ने एसडीओ से रेंडमली कई गांवों का सर्वे फिर से करवाया। पात्र परिवार ढूंढे और उनको सरकारी योजना का फायदा पहुंचाया। सर्वे में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों को चार्जशीट दी।












Click it and Unblock the Notifications