News in Pics- इंसानों के ऊपर से गुजरे सैंकड़ों गाय-बैल

नई दिल्‍ली। चंदवाना जिले के दूर-दराज में रहने वाले आदिवासियों ने गुरुवार को नया साल मनाया। इस मौके पर हर साल की तरह इस साल भी लोगों ने गाय-गौरी व्रत रखा और मवेशियों को खूब सजाया। उसके बाद प्रथा के अनुसार गायों-बैलों का एक जुलूस निकाला जिसमें स्‍वयं इंसान इन गायों-बैलों के आगे लेट गये और वो उनके ऊपर से गुजर गये। इस प्रथा में हर साल दर्जनों लोग घायल होते हैं। इसकी तस्‍वीर आप नीचे तस्‍वीरों में देख सकते हैं।

आज की सबसे बड़ी खबर

शिवसेना के मुखिया बाल ठाकरे का आज दोपहर 3:30 बजे निधन हो गया। पढ़ें खबर विस्‍तार से।

- तस्‍वीरों में- मराठी मानुश बाल ठाकरे के जीवन का सफर
- जानिये किस-किस पर शेर की तरह गरजे बाला साहब
- बाल ठाकरे के निधन से शोकाकुल बॉलीवुड
- शिवाजी पार्क से की थी ठाकरे ने शुरुआत, यहीं होंगे अंतिम दर्शन

आज की अन्‍य बड़ी खबरें संक्षिप्‍त में-

  • नोएडा के छतरपुर में अपने फार्म हाउस में पॉन्‍टी चड्ढा और उनके भाई हरदीप चड्ढा ने एक दूसरे को गोली से उड़ा दिया है।
  • पाकिस्‍तान के पूर्व राष्‍ट्रपति परवेज मुशर्रफ शनिवार को दिल्‍ली आये। एक कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में मुशरर्फ ने कहा कि 26/11 का मुख्‍य आरोपी हाफिज सईद आज भी खुला घूम रहा है, पाक सरकर उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। उन्‍होंने कहा कि वो पाकिस्‍तान सही मौका देखकर ही लौटेंगे।
  • बाल ठाकरे की सेहत फिर से बिगड़ने लगी है। एक बार फिर मातोश्री पर शिवसैनिकों की भीड़ जमा होने लगी है। वहीं देश भर में दुआएं मांगी जा रही हैं।
  • मिस्र के राष्ट्रपति मोहम्मद मोरसी ने शुक्रवार को इजरायल को गाजा में सैन्य अभियान जारी रखने के खिलाफ चेतावनी देते हुए कहा कि इसके लिए उसे भारी कीमत चुकानी होगी।
  • अजय देवगन की फिल्‍म सन ऑफ सरदार ने 50 करोड़ रुपए से ज्‍यादा कमा लिये हैं।
  • असम के कोकराझार में हिंसा के बाद कर्फ्यू लगा दिया गया है। लेकिन, अभी भी यहां हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है।
  • यूपी के सीएम अखिलेश यादव ने हा है कि अगर संसद में एफडीआई के मुद्दे पर वोटिंग हुई तो उनकी पार्टी सरकार को बचाने का भरोसा नहीं दे सकती है।
  • हैदराबाद में हिंसा अभी भी जारी है। चार-मिनार के पास पुलिस ने ऐतियात के तौर पर कर्फ्यू लगा दिया है।
  • कंटीली तार की फेंसिंग के दूसरी तरफ सर्च अभियान के दौरान अमृतसर में बीएसएफ ने 170 करोड़ मूल्य की 34 किलो हिरोइन पकड़ी है।
  • दिल्ली जाने वाली ट्रेन की एक बोगी दादरी स्टेशन के पास पटरी से उतर गई।हावड़ा-दिल्ली रूट की सभी ट्रेन लेट हैं।
  • पूरे देश में 'नहाय-खाय' की रस्म के साथ लोक आस्था का महापर्व छठ पर्व शुरू हो गया है।
  • गंगानगर में शुक्रवार को तड़के एक कार के पलट जाने से तीन लोगों की मौत। तीनों जयपुर के रहने वाले थे।
  • मुलायम सिंह यादव के पुजारी की हत्‍या के बाद अब लखनऊ में एक और पुजारी की हत्या हुई है। यह वारदात सरोजिनीनगर में एक मंदिर में हुई।

चंदवाना में नया साल

चंदवाना में नया साल

कुछ इस तरह मनाया जाता है चंदवाना जिले में नया साल। ये सभी लोग आदिवासी हैं।

मुहर्रम के पहले लखनऊ में जुलूस

मुहर्रम के पहले लखनऊ में जुलूस

लखनऊ के शिया मुसलमानों ने शुक्रवार की रात मुहर्रम के पहले का जुलूस निकाला।

रेल मंत्री ने किया औचक निरीक्षण

रेल मंत्री ने किया औचक निरीक्षण

दिल्‍ली रेलवे स्‍टेशन का औचक निरीक्षण करने पहुंचे केंद्रीय रेल मंत्री पवन बंसल ने देखा कि न तो नलों में पानी आ रहा था और न प्‍लेटफार्म पर सफाई थी। चारों तरफ अव्‍यवस्‍था फैली हुई थी।

रेल मंत्री का निरीक्षण

रेल मंत्री का निरीक्षण

रेलवे स्‍टेशन पर रेल मंत्री ने रेलवे के किचन का भी औचक निरीक्षण किया।

एलपीजी के नये कनेक्‍शन

एलपीजी के नये कनेक्‍शन

नये नियमों के आधार पर नये एलपीजी कनेक्‍शन कहां कब से मिलना शुरू होंगे यह आप यहां देख सकते हैं।

क्‍या कहते हैं सिब्‍बल और चिदंबरम

क्‍या कहते हैं सिब्‍बल और चिदंबरम

2जी घोटाले पर सिब्‍बल और चिदंबरम क्‍या कहते हैं उसकी एक झलक।

सविता के लिये प्रदर्शन

सविता के लिये प्रदर्शन

कर्नाटक की सविता को न्‍याय दिलाने के लिये अब भारत में भी प्रदर्शन किये जा रहे हैं। सविता की मौत आयरलैंड में सही समय पर अबॉर्शन नहीं किये जाने की वजह से हुई थी।

ससुराल देश में सानिया

ससुराल देश में सानिया

सानिया अपने ससुराल देश पाकिस्‍तान के लाहौर घूम रही हैं। यह तस्‍वीर उस समय की है, जब वो अपने पति शोएब मलिक के साथ लाहौर स्‍टेडियम पहुंचीं।

मुसलमान भी कर रहे बाल ठाकरे के लिये दुआ

मुसलमान भी कर रहे बाल ठाकरे के लिये दुआ

मुस्लिम समुदाय के लोग भी मुंबई में बाल ठाकरे की तबियत ठीक होने के लिये दुआ कर रहे हैं। खबर विस्‍तार से पढ़ने के लिये क्लिक करें।

मुहर्रम पर अजमेर शरीफ में उमड़ी भीड़

मुहर्रम पर अजमेर शरीफ में उमड़ी भीड़

मुहर्रम के मौके पर अजमेर शरीफ पर भारी भीड़ उमड़ी है। पिछले दो दिनों से यहां श्रद्धालुओं की संख्‍या में भारी इजाफा हुआ है। राजस्‍थान पुलिस ने सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किये हैं।

गाजा में इजराइली हमला

गाजा में इजराइली हमला

गाजा शहर में हमास के आंतरिक मंत्रालय की बिल्डिंग पर इजरायल ने हमला किया, जिसमें इमारत पूरी तरह ध्‍वस्‍त हो गई। शहर में हमले जारी हैं।

बच्‍चों के लिये दौड़ी दिल्‍ली

बच्‍चों के लिये दौड़ी दिल्‍ली

एनजीओ प्रयास के द्वारा रन फॉर चिल्‍ड्रेन का आयोजन दिल्‍ली में शनिवार को किया गया, जिसमें एक हजार से ज्‍यादा लोगों ने भाग लिया। इस दौड़ के माध्‍यम से लोगों को बच्‍चों की शिक्षा, स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति जागरूक किया गया।

शुरू हुआ छठ पर्व

शुरू हुआ छठ पर्व

बिहार के सभी शहरी और ग्रामीण इलाकों में शनिवार को 'नहाय-खाय' की रस्म के साथ ही चार दिनों तक चलने वाला लोक आस्था का महापर्व छठ प्रारम्भ हो गया है।

सोनम कपूर ने महिलाओं से हेलमेट पहनने को कहा

सोनम कपूर ने महिलाओं से हेलमेट पहनने को कहा

एक अभियान के दौरान दिल्‍ली के इ‍ंडिया गेट पर पहुंचीं बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर ने महिलाओं से हेलमेट पहनने के लिये कहा।

पाकिस्‍तान के कायल हुए नीतीश कुमार

पाकिस्‍तान के कायल हुए नीतीश कुमार

पाकिस्‍तान में एक हफ्ता गुजारने के बाद बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार पाकिस्‍तान के फैन हो गये हैं। उन्‍होंने आज कहा कि पाकिस्‍तान में उन्‍हें जो सम्‍मान मिला उसे वह आजीवन नहीं भुला सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+