ठाकरे के लिये दुआ मांग रहीं आंखें अब हुईं नम
मुंबई। बाल ठाकरे के स्वास्थ्य में अब तेजी से सुधार हो रहा था। पिछले तीन दिन से जो आंखें लगातार बाल ठाकरे के लिये दुआ मांग रही थीं आज नम हो गईं। जी हां शिव सेना केप्रमुख बाल ठाकरे का दोपहर 3:30 बजे निधन हो गया।
सुरक्षा अभी भी कड़ी
मातोश्री पर कई सेलेब्रिटीज का तांता अभी भी लगा हुआ है। जिस वजह से सुरक्षा अभी भी कड़ी है। मातोश्री के बाहर शिवसैनिकों की संख्या कम हुई है, लेकिन लोगों का आना-जाना अभी भी बरकरार है। मातोश्री पर शुक्रवार को संजय खान, हेमा मालिनी, दिलिप कुमार समेत कई लोग ठाकरे को देखने पहुंचे। सुरक्षा के मद्देनजर महाराष्ट्र सरकार ने ठाकरे परिवार से निवेदन किया है कि वो ठाकरे का हेल्थ बुलिटेन निरंतर सरकार को भी देते रहें। उसी के आधार पर सुरक्षा बढ़ायी या घटायी जायेगी।
मुंबई ने भी अब अपनी रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी है। शुक्रवार को सभी ऑफिस, स्कूल, आदि खुल गये। जीवन सामान्य होता दिखा, लेकिन हां जगह-जगह प्रार्थनाओं का दौर जारी रहा। आगे तस्वीरों में देखिये कि किस तरह देश भर में लोग ठाकरे के बेहतर स्वास्थ्य के लिये दुआएं कर रहे हैं।

मातोश्री पर सुरक्षा कड़ी
बाल ठाकरे के स्वास्थ्य में फिर से अस्थिरता को देखते हुए सरकार ने मातोश्री के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी है।

दुआ कर रहे मुंबई के मुसलमान
मुंबई में सैंकड़ों मुसलमान ठाकरे के लिये दुआ मांग रहे हैं। यह तस्वीर है मुंब्रा की, जहां मुस्लिम समुदाये के लोगों ने जुमे की नमाज़ के बाद ठाकरे के लिये दुआ मांगी।

पुणे में पूजाओं का दौर जारी
शिवसेना कार्यकर्ता अपने बाला साहब के स्वास्थ्य के लिये हवन, यज्ञ का आयोजन करवा रहे हैं। शुक्रवार को यह यज्ञ पुणे के कोटरुड गांव में स्थित तुलजा भवानी मंदिर में किया गया।

दुआ कर रहे मुंबई के मुसलमान
मुंबई में सैंकड़ों मुसलमान ठाकरे के लिये दुआ मांग रहे हैं। यह तस्वीर है मातोश्री के बाहर की, जहां मुस्लिम समुदाये के लोगों ने जुमे की नमाज़ के बाद ठाकरे के लिये दुआ मांगी।

दिल्ली में प्रार्थनाएं
दिल्ली के हनुमान मंदिर में शिवसैनिकों ने दिन भर हवन एवं यज्ञ का आयोजन किया।

शोलापुर में प्राथर्नाएं
शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने शोलापुर के गणेश मंदिर में पूजा का अयोजन किया।

जम्मू में हुईं प्रार्थनाएं
जम्मू में शिवसेना कार्यकर्ताओं ने हवन का आयोजन किया गया।

मातोश्री पहुंची हेमा मालिनी
मातोश्री पर शुक्रवार को संजय खान, हेमा मालिनी, दिलिप कुमार समेत कई लोग ठाकरे को देखने पहुंचे। सुरक्षा के मद्देनजर महाराष्ट्र सरकार ने ठाकरे परिवार से निवेदन किया है कि वो ठाकरे का हेल्थ बुलिटेन निरंतर सरकार को भी देते रहें।

संजय खान पहुंचे मातोश्री
मातोश्री पर शुक्रवार को संजय खान, हेमा मालिनी, दिलिप कुमार समेत कई लोग ठाकरे को देखने पहुंचे। सुरक्षा के मद्देनजर महाराष्ट्र सरकार ने ठाकरे परिवार से निवेदन किया है कि वो ठाकरे का हेल्थ बुलिटेन निरंतर सरकार को भी देते रहें।

थानगढ़ में अनोखी प्रार्थना
थानगढ़ में सैंड आर्टिस्ट राजेश मुलिया ने बालू से ठाकरे की आकृति बनायी और उनके बेहतर स्वास्थ्य की प्रार्थना की।












Click it and Unblock the Notifications