लिकर किंग पॉन्टी चड्ढा के घर 15 मिनट तक अंधाधूंध फायरिंग

पुलिस ने बताया कि लगभग 15 मिनट तक फायरिंग होती रही। घटना के वक्त पॉन्टी चड्ढा के पिता और भाई घर के अदंर ही मौजूद थे। दोनों के साथ ही कुछ अन्य रिश्तेदारों से भी पुलिस पूछताछ कर रही है जो फायरिंग के वक्त घर में ही मौजूद थे। जानकारी मिलते ही मीडियाकर्मी भी पॉन्टी चड्ढा के घर पहुंचे मगर घर के बाहर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें अंदर जाने से रोक दिया। सुरक्षाकर्मियों की मानें तो फायरिंग के पीछे घरेलू विवाद है मगर ये सारी बाते ऑफ द रिकॉर्ड कही जा रही हैं।
पुलिस ने बताया कि सुबह लगभग 8:30 बजे ताबड़तोड़ फायरिंग की आवाज आई। पुलिस ने बताया कि कम से कम 10 से 12 बार फायरिंग की गई। पुलिस ने कहा किसी को भी चोट नहीं आई है जबकि दो सुरक्षाकर्मियों को पूछताछ के लिये हिरासत में लिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications