जानिये किस-किस पर शेर की तरह गरजे बाला साहब

bal-thackeray
बैगलोर। एक मजबूत नेता और शक्तिशाली व्‍यक्तित्‍व के लिए जाने जाने वाले बाला साहब ठाकरे किसी भी राजनीतिक घटना पर खुलकर अपना ब्‍यान देते थे। उनका कहना था कि मैं ऐसा ही हूं। मुझे स्‍वीकार कर सकते हो तो करो वरना छोड़ो। अपने जीवन के अन्तिम समय तक उन्‍होने यही सोंच बनाये रखी। मराठी मानुष के समर्थन में राजनीति की शुरूआत करने वाले ठाकरे ने हमेशा ही खुलकर अपना पक्ष रखा। उनके इसी बेबाक व्‍यक्तिव के कारण वह अन्‍य नेताओं से अलग थे। आइये देखते हैं समय-समय पर दिये गये उनके 15 बयान-

अन्‍ना हजारे के बारे में

शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे ने भ्रष्‍टाचार के खिलाफ आवाज उठाने वाले समाज सेवी अन्‍ना हजारे के बारे में कहा था कि अन्‍ना का काम सिर्फ नेताओं को गाली देना है। उन्‍होने पार्टी मुखपत्र सामना के अपने कॉलम में यह बात लिखी थी।

सुषमा स्‍वराज का समर्थन
बाला साहब ठाकरे ने भाजपा नेताओं में प्रधानमंत्री पद के दावेदारों को लेकर उठे घमासान में कहा था कि भाजपा में सुषमा स्‍वराज ही प्रधानमंत्री पद के सर्वथा योग्‍य हैं। इसके अलावा भाजपा का कोई भी नेता इस पद के काबिल नहीं है।

सेना को सौपने की कमान
शिव सेना सुप्रीमो बाल ठाकरे ने दावा किया था कि अगर भारतीय सेना की कमान उनको सौंप दी जाय तो वो सभी समस्‍याओं का हल कर देंगे। ठाकरे ने यह भी दावा किया था कि अगर ऐसा हुआ तो वह एक म‍हीने के भीतर देश की पूरी व्‍यवस्‍था को सही कर देंगे।

मुस्लिमों के खिलाफ
बाला साहब ठाकरे ने मुस्लिमों के खिलाफ बयान देते हुए कहा था कि अगर मुझे देश की कमान दे दी जाय तो मैं एक भी कट्टर मुस्लिम को महाराष्‍ट्र में नहीं रहने दूंगा। जो कि लगातार समस्‍याएं उत्‍पन्‍न करते रहते हैं। यह रूढि़वादी मुस्लिम देश का माहौल खराब करते हैं।

नीतीश कुमार के बारे में
ठाकरे ने बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार के बारे में कहा था कि नीतीश कुमार दोहरे चरित्र के मालिक हैं। उनकी जबान में कुछ और दिल में कुछ है। वो मीठा-मीठा बोलकर मुसलमानों के रहनुमा बनने का ढोंग करते हैं बल्कि इसके पीछे उनकी मंशा केवल वोट पाने की है।

सोनिया गांधी पर हमला
शिवसेना सुप्रीमो बाल ठाकरे ने कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी पर हमला बोलते हुए कहा था कि सोनिया गांधी के लीडरशिप में देश गर्त में चला गया है। ठाकरे ने एक लंबे इंटरव्‍यू में यह बात कही पार्टी के मुखपत्र सामना में प्रकाशित किया गया था। बाल ठाकरे कांग्रेस सरकार, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और महाराष्‍ट्र सरकार पर निशाना साधा। ठाकरे ने कहा कि चर्चा हो रही है कि सोनिया गांधी अपने बेटे राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनना चाहती है तो क्‍या उन्‍होंने प्रधानमंत्री पद को भिंडी बाजार इलाके में मिलने वाली किसी कुर्सी की तरह समझ लिया है?'

लालकृष्‍ण आडवाणी पर वार
वर्ष 2014 चुनाव को लेकर भाजपा के वरिष्‍ठ नेता लालकृष्‍ण आडवाणी पर शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे ने तीखे वार किये थे। उन्‍होंने कहा था कि अगर आडवाणी के पास जिगर नहीं है तो वह मातोश्री आकर जिगर उधार ले जाएं क्‍योंकि आडवाणी ने अपने ब्लॉग में लिखा था कि 2014 में गैर कांग्रेसी और गैर बीजेपी प्रधानमंत्री बनेगा।

नितिन गडकरी पर व्‍यंग्‍य
भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष नितिन गडकरी पर शिव सेना सुप्रीमो बाल ठाकरे ने सामना में लिखा था कि बीजेपी अध्यक्ष नितिन गडकरी की हालत सुख के सब साथी दुख में ना कोए वाली कहावत जैसी हो गयी है। उनका हाल भी भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी जैसा हो गया है। जिन पर जब भी मुसीबत आयी तो लोगों ने उनसे किराना कर लिया।

शरद पवार और सुशील शिंदे को बनाया निशाना
एक बार फिर से शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे के तरकश के तीर बाहर आये दशहरे के अवसर पर भी शिवसेना सुप्रीमो ने विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा था कि शरद पवार, सुशील कुमार शिंदे किसी बेताल से कम नहीं हैं। ठाकरे का यह रिकार्ड संदेश वार्षिक दशहरे की रैली में प्रसारित हुआ क्योंकि शिव सेना प्रमुख अपनी बीमारी के कारण इस रैली में शामिल नहीं हो पाये थे।

जयराम रमेश
शौचालय को मंदिर से महत्‍वपूर्ण बताने वाले केंद्रीय ग्रामीण मंत्री जयराम रमेश के बयान पर शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे ने जोरदार हमला किया था कि शौचालयों की कमी के लिए कांग्रेस ही जिम्‍मेदार है। उन्‍होंने जैसे शौचालय की तुलना मंदिर से की, वैसे ही चर्च-मस्जिद की तुलना शौचालय से करके दिखाएं जयराम।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+