शिवाजी पार्क से की थी ठाकरे ने शुरुआत, यहीं होंगे अंतिम दर्शन

मुंबई। शिवसेना के प्रमुख बाल ठाकरे के निधन के बाद से पूरे महाराष्‍ट्र में शोक की लहर दौड़ गई है। बाला साहब के निधन के बाद शिवसेना ने अपने सभी कार्यकर्ताओं से धैर्य बनाये रखने की अपील की है। सभी से अपील की है कि वो मातोश्री नहीं आयें, रविवार की सुबह 7 बजे से बाल ठाकरे का पार्थिव शरीर शिवाजी पार्क में रखा जायेगा। उसके बाद वहीं से उनकी अंतिम यात्रा शुरू होगी और फिर अंतिम संस्‍कार शाम छह बजे किया जायेगा।

हम आपको बता दें कि अंतिम दर्शन के लिये शिवाजी पार्क पाक इसलिये चुना गया है, क्‍योंकि ठाकरे ने अपने राजनीतिक करियर की पहली रैली का आयोजन इसी पार्क से किया था। यहीं से ठाकरे ने पहली बार भाषण दिया था। इसी मैदान पर ठाकरे ने शिवसेना की स्‍थापना की थी।

उसके बाद से 85 वर्षीय की आयु तक बाल ठाकरे हर दशहरे पर जनता को संबोधित करते थे। हर साल दूर-दूर से लोग उन्‍हें सुनने आते थे। लेकिन इस साल यानी जब वो 86 वर्ष के हो गये, तब वो दशहरे पर भाषण देने शिवाजी पार्क नहीं पहुंच सके, लेकिन फिर भी उन्‍होंने अपना भाषण वीडियो में रिकॉर्ड करके भेजा। उन्‍होंने अपने इस भाषण में कहा कि अब ज्‍यादा ताकत नहीं रह गई है।

बाला साहब की पांच बड़ी खूबियां देखें तस्‍वीरों में।

जीवन भर शेर की तरह जिये ठाकरे

जीवन भर शेर की तरह जिये ठाकरे

बाला साहब जीवन भर शेर की तरह जिये। चाहे प्रधानमंत्री हो या राष्‍ट्रपति, बाला साहब कभी किसी से नहीं डरे। देश का कोई बड़ा मुद्दा नहीं, जिस पर उनकी टिप्‍पणी नहीं आयी हो। वो अपनी टिप्‍पणी अपनी पार्टी के मुखपत्र सामना के जरिये देते थे।

मुंबई, महाराष्‍ट्र और मराठी के लिये जिये

मुंबई, महाराष्‍ट्र और मराठी के लिये जिये

बाला साहब जीवन भर अपनी मुंबई, राज्‍य महाराष्‍ट्र और मराठी के लिये जिये। उन्‍होंने मराठियों के खिलाफ अन्‍याय कभी नहीं सहा।

कभी रिटायर नहीं हुए

कभी रिटायर नहीं हुए

बाल ठाकरे अपने जीवन में कभी रिटायर नहीं हुए। आम तौर पर लोग 60 के बाद काम करना बंद कर देते हैं। लेकिन उन्‍होंने मरने पहले प्रकाशित मुखपत्र सामना में अपना संपादकीय लिखा।

बॉलीवुड से हमेशा से रहा लगाव

बॉलीवुड से हमेशा से रहा लगाव

बाल ठाकरे का बॉलीवुड से हमेशा से खास लगाव रहा। अमिताभ बच्‍चन, लता मंगेश्‍कर, आदि से लेकर तमाम हस्तियां उनके खासी करीब रहीं।

मुंबई पर न्‍योछावर किया जीवन

मुंबई पर न्‍योछावर किया जीवन

बाला साहब ने अपना पूरा जीवन मुंबई पर न्‍योछावर कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+