डेरा प्रमुख को सिक्खों ने दिखाये काले झंडे

सिरसा डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख संत गुरमीत राम रहिम सिंह पड़ोसी प्रांत राजस्थान में अपने पैतृक गांव गुरूसर मोडिया में आगामी 17 नवम्बर को प्रस्तावित एक बड़े समारोह में शिरक्त करने जा रहे थे कि इसी के मद्देनजर गुरूद्वारा सत्कार सभा,गुरूद्वारा सिक्ख सभा व पंचम लहर सरिखे सिक्ख संगठनों से जुड़े अनुयायी इस मार्ग पर अपना रोष जाहिर करने के लिए खड़े थे। डेरा प्रमुख को मिली जेड प्लस सिक्योरिटी के लिहाज से इस मार्ग पर भारी पुलिस बल व डेरा अनुयायी भी तैनात थे मगर इसी बीच सिक्ख पंथी लोग बाबाके खिलाफ अपना रोष जाहिर करने मे कामयाब हो गए।
डेरा प्रमुख का काफिला जब ऐलनाबाद में दाखिल हुआ तो डा.भीमराव अम्बेडकर चौक पर उनका डेरा अनुयायियों ने नाच गाकर स्वागत किया मगर कुछ ही दूरी पर सिक्ख पंथी लोगों ने उनको काले झण्डे दिखा नारेबाजी कर रोष जताना आरम्भ कर दिया जिससे डेरा प्रमुख की सुरक्षा में लगी पुलिस व अन्य सुरक्षा दंग रह गई। सिक्खों के विरोध का सामना करने डेरा प्रमुख के साथ चल रही गाडिय़ों के अनुयायी उतर आए जिससे मामला ओर गर्मा गया पुलिस ने बात बिगड़ती देख हल्का लाठी जार्च कर भीड़ को खदेड़ा। तत्पश्चात जिला मुख्यालय से भारी पुलिस बल ऐलनाबाद भेजा गया।
बताया जा रहा है कि ऐलनाबाद पुलिस को सिक्ख युवकों द्वारा विरोध दर्ज करने की पूर्व में सूचना थी मगर पुलिस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया जिससे मामला बिगड़ गया। बता दें कि वर्ष 2007 में पंजाब के सलावत पुरा से जाम ए इसां पिलाने से शुरू हुआ डेरा सिक्ख विवाद अभी थमने का नाम नहीं ले रहा। इसी विवाद के चलते डेरा प्रमुख अम्बाला में वर्ष 2007 में एक अदालत पेशी पर जा रहे थे तभी करनाल के पास स्टेपनी कांड हुआ जिसमें वे बाल-बाल बचे थे। इस मामले में अदालत ने हाल ही में कुछलोगों को सजा सुनाई है, इसके बाद से सिक्खों में एक बार फिर डेरा के प्रति गुस्सा बना हुआ है।
-
संजू सैमसन पर हुई नोटों की बारिश! प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बनने पर मिली इतनी प्राइज मनी? -
जश्न या अश्लीलता? हार्दिक पांड्या की इस हरकत पर फूटा फैंस का गुस्सा, सोशल मीडिया पर लगा 'छपरी' का टैग -
T20 World Cup 2026: धोनी के 'कोच साहब' कहने पर गंभीर ने दिया ऐसा जवाब, लोग रह गए हैरान, जानें क्या कहा? -
कौन थीं Ishan Kishan की बहन वैष्णवी सिंह? खुद के दम पर बनाई थी अपनी पहचान, करती थी ये काम -
Mojtaba Khamenei Wife: ईरानी नए नेता की बीवी कौन? 10वीं के बाद बनीं दुल्हन-निकाह में दी ये चीजें, कितने बच्चे? -
'आपके पापा से शादी करूं, चाहे कितने भी मर्दों के साथ', मुसलमानों पर कमेंट करते ही एक्ट्रेस का कर दिया ऐसा हाल -
Trump Netanyahu Clash: Iran से जंग के बीच आपस में भिड़े ट्रंप-नेतन्याहू! Khamenei की मौत के बाद पड़ी फूट? -
T20 World Cup जीतने के बाद अब सूर्यकुमार यादव लेंगे संन्यास? प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया फ्यूचर प्लान -
रमजान के महीने में मुस्लिम पत्नी की दुआ हुई कबूल, हिंदू क्रिकेटर बना चैम्पियन, आखिर कौन है यह महिला -
Om Birla: अप्सराओं जैसी हैं ओम बिरला की दोनों बेटियां, बड़े बिजनेस घराने की है बहुएं, जानें क्या करती हैं? -
T20 World cup 2026: 'कुछ न लिखूं तो ही अच्छा ', भारत के विश्वविजेता बनने के बाद धोनी ने किसे कहा 'साहब'? -
IND vs NZ: पटना की बहू बनेंगी अदिति हुंडिया? गर्लफ्रेंड के साथ ईशान किशन ने मनाया जीत का जश्न, कब होगी शादी!












Click it and Unblock the Notifications