इंटरनेट के जरिए बिजनेस में छुए नई बुलंदियां

इंटरनेट बना वरदान
लेकिन बहुत कम लोगों का पता है कि इंटरनेट के माध्यम से वह अपने व्यवसाय की कायापलट कर सकते हैं। दरअसल दुनिया की छोटी से छोटी चीज और बड़ी से बड़ी जरूरत हम इंटरनेट के जरिए पूरी कर सकते हैं। अगर किसी व्यवसाय के संदर्भ में बात करें तो ग्राहकों के साथ संबंध बनाने का सबसे आसान माध्यम इंटरनेट है।
इस के अलावा अपने प्रोडक्ट्स की जानकारी देना और भविष्य की योजनाओं के बारे में सूचना उपलब्ध कराना इंटरनेट पर बेहद आसान है। इसके अलावा भुगतान और बिल वगैरह के काम में ऑनलाइन काम-काज की भूमिका बढ़ती जा रही है।
इंटरनेट को वाणिज्यिक गतिविधियों के लिए इस्तेमाल करते समय अक्सर हमारे मन में धारणा होती है कि एक ब्लॉग बनाया और बस इतना ही तो है यहां। लेकिन ऐसा नहीं है इंटरनेट पर अपने बिजनेस को बढ़ाने के लिए आपके पास अन्य कई विकल्प भी हैं। इनमें सबसे बेहतर विकल्प है- एक यूनीक डोमेन नेम।
डोमेन आपके ग्राहकों और उपभोक्ताओं के लिए इंटरनेट के एक पते जैसा है। इस पते के जरिए आपके ग्राहक आप को इस वर्ल्ड वाइड वेब में आसानी से खोज लेते हैं। इसलिए एक डोमेन नाम का होना बेहद जरूरी है क्योंकि यह इंटरनेट पर आपके बिजनेस हाउस का यूनीक या इकलौता पता है।
डोमेन को आप .in, .edu, .org, .net या फिर सबसे ज्यादा प्रयोग किये जाने वाले .com के जरिए पहचान सकते हैं। आपको जानकर हैरत होगी कि.com ई-कॉमर्स का ही छोटा रूप है। अपना डोमेन लेने के लिए सबसे पहले आपको इसका एक यूनीक नाम ढूंढना होगा। ये ठीक वैसा ही है, जैसे आप अपने घर के किसी नये नन्हे मेहमान का नाम रखते हैं। फिर इस नाम का पंजीकरण करा लें, जैसे oneindia.in या google.com या फिर business.com।
पंजीकरण के समय एक बात ध्यान देनी चाहिए और वह ये है कि किसी सर्च इंजन पर आपके डोमेन की रैंकिंग मतलब विश्वसनीयता या पारदर्शिता आपके डोमेन की उम्र और पंजीकरण के बाद की उम्र पर निर्भर करती है। इसलिए हमेशा डोमेन को लंबे समय के लिए पंजीकृत करायें। इससे गूगल जैसे सर्च इंजन व्यवसाय को लेकर आप की गंभीरता को आंकते हैं। एक बार डोमेन नेम के बनने और पंजीकृत होने के बाद आप अपना यूनीक ईमेल ऐड्रेस चुन सकते हैं। इससे इंटरनेट बिजनेस में आपकी उपस्थिति, विश्वसनीयता और वैश्विक पहुंच बेहतर होती है।
डोमेन के फायदे
अगर आप अपना इकलौता डोमेन नेम होस्ट कर रहे हैं तो इसका सीधा मतलब ये है कि, आपका अपनी वेबसाइट और सॉफ्टवेयर पर पूरा नियंत्रण भी है। आप अपना HTML पेज, CMS जैसा वर्डप्रेस और अपनी स्पेशल स्क्रिप्ट भी यूज कर सकते हैं।
इंटरनेट पर डोमेन होस्टिंग, अपने व्यवसाय की उम्दा छवि बनाने का शानदार तरीका है। अगर आप भी अपने बिजनेस को इंटरनेट की मदद से आगे बढ़ाना चाहते हैं तो जल्द एक डोमेन बनाएं और उसका पंजीकरण कराएं। फिर देखिए आपके बिजनेस से जुड़ी हर समस्या इंटरनेट की मदद से कैसे चुटकियों में हल होती है।
-
संजू सैमसन पर हुई नोटों की बारिश! प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बनने पर मिली इतनी प्राइज मनी? -
जश्न या अश्लीलता? हार्दिक पांड्या की इस हरकत पर फूटा फैंस का गुस्सा, सोशल मीडिया पर लगा 'छपरी' का टैग -
T20 World Cup 2026: धोनी के 'कोच साहब' कहने पर गंभीर ने दिया ऐसा जवाब, लोग रह गए हैरान, जानें क्या कहा? -
कौन थीं Ishan Kishan की बहन वैष्णवी सिंह? खुद के दम पर बनाई थी अपनी पहचान, करती थी ये काम -
Mojtaba Khamenei Wife: ईरानी नए नेता की बीवी कौन? 10वीं के बाद बनीं दुल्हन-निकाह में दी ये चीजें, कितने बच्चे? -
'आपके पापा से शादी करूं, चाहे कितने भी मर्दों के साथ', मुसलमानों पर कमेंट करते ही एक्ट्रेस का कर दिया ऐसा हाल -
Trump Netanyahu Clash: Iran से जंग के बीच आपस में भिड़े ट्रंप-नेतन्याहू! Khamenei की मौत के बाद पड़ी फूट? -
T20 World Cup जीतने के बाद अब सूर्यकुमार यादव लेंगे संन्यास? प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया फ्यूचर प्लान -
रमजान के महीने में मुस्लिम पत्नी की दुआ हुई कबूल, हिंदू क्रिकेटर बना चैम्पियन, आखिर कौन है यह महिला -
Om Birla: अप्सराओं जैसी हैं ओम बिरला की दोनों बेटियां, बड़े बिजनेस घराने की है बहुएं, जानें क्या करती हैं? -
T20 World cup 2026: 'कुछ न लिखूं तो ही अच्छा ', भारत के विश्वविजेता बनने के बाद धोनी ने किसे कहा 'साहब'? -
IND vs NZ: पटना की बहू बनेंगी अदिति हुंडिया? गर्लफ्रेंड के साथ ईशान किशन ने मनाया जीत का जश्न, कब होगी शादी!












Click it and Unblock the Notifications